• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

उप्र में लगातार तीसरी बार बनेगी भाजपा सरकार : केशव प्रसाद मौर्य

Writer D by Writer D
02/07/2026
in उत्तर प्रदेश, प्रयागराज, राजनीति
0
Keshav Maurya

Keshav Maurya

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद माैर्य (Keshav Maurya) ने कहा कि प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की 2027 में सरकार बनने जा रही है। उन्होंने विश्वास जताया कि उत्तर प्रदेश में वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में भाजपा लगातार तीसरी बार भारी बहुमत के साथ सरकार बनाएगी। अयोध्या के श्रीराम जन्मभूमि मंदिर से जुड़े मामले में एफआईआर दर्ज हो चुकी है और विशेष जांच दल (एसआईटी) निष्पक्ष जांच कर रहा है। सभी को इंतजार करना चाहिए। जांच प्रक्रिया पर भरोसा रखते हुए सभी को रिपोर्ट आने का इंतजार करना चाहिए।

प्रयागराज में पत्रकारों से बातचीत के दौरान उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य (Keshav Maurya) ने कहा कि श्रीराम जन्मभूमि आंदोलन से जुड़े लोगों ने वर्षों तक तपस्या और समर्पण के साथ कार्य किया है। उन्होंने कहा कि यदि किसी स्तर पर अनियमितता हुई है तो उसके लिए विधिक कार्रवाई की जा रही है। जो भी दोषी होगा, उसके विरुद्ध कानून के अनुसार कार्रवाई सुनिश्चित होगी।

विपक्ष के आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए केशव प्रसाद मौर्य (Keshav Maurya) ने कहा कि समाजवादी पार्टी के नेताओं के बयान उनकी राजनीतिक हताशा को दर्शाते हैं। उन्होंने कहा कि विपक्ष को जांच पूरी होने से पहले निष्कर्ष निकालने के बजाय जांच एजेंसियों पर भरोसा करना चाहिए। विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के संभावित गठबंधन पर उन्होंने कहा कि भाजपा विपक्षी दलों के गठबंधन से चिंतित नहीं है। उनका कहना था कि चाहे विपक्ष साथ लड़े या अलग-अलग, उत्तर प्रदेश की जनता एक बार फिर भाजपा को प्रचंड जनादेश देगी। उन्होंने दावा किया कि इंडिया गठबंधन लगातार कमजोर हो रहा है।

उपमुख्यमंत्री ने प्रदेश सरकार की ग्रामीण विकास योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि भाजपा सरकार गांवों के समग्र विकास के लिए पारदर्शी ढंग से कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ बिना किसी लीकेज के पात्र लोगों तक पहुंच रहा है और विकसित भारत के संकल्प के साथ विकसित उत्तर प्रदेश तथा विकसित गांवों का लक्ष्य तेजी से साकार किया जा रहा है।

Tags: Keshav mauryaPrayagraj News
Previous Post

सीएम योगी शुक्रवार को उत्तर प्रदेश आम महोत्सव का करेंगे शुभारंभ

Next Post

Lock Upp 2: फूहड़पन दिखाने आए हो… राम कपूर पर फूटा कंगना रनौत का गुस्सा

Writer D

Writer D

Related Posts

Kalyan Mandapam
Main Slider

मुख्यमंत्री योगी 29 अगस्त को करेंगे कल्याण मंडपम का लोकार्पण

25/08/2026
CM Yogi
Main Slider

मिशन रोजगार के तहत 3572 युवाओं को नियुक्ति, चयनित अभ्यर्थियों ने सराहा योगी सरकार का पारदर्शी मॉडल

25/08/2026
Yogi Cabinet
Main Slider

Yogi Cabinet: प्रदेश में 2,606 करोड़ का औद्योगिक निवेश, 60 साल से अधिक उम्र की महिलाओं को रोडवेज बसों में मुफ्त यात्रा

25/08/2026
Yogi Cabinet
Main Slider

योगी कैबिनेट के बड़े फैसले : हरिद्वार तक बढ़ेगा गंगा एक्सप्रेसवे, 08 मेगा परियोजनाओं को 2902 करोड़ के निवेश की मंजूरी

25/08/2026
NIPUN Model
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार के निपुण मॉडल को समझने गाजियाबाद पहुंचे पांच देशों के प्रतिनिधि, 11 परिषदीय विद्यालयों में देखा कक्षा शिक्षण

25/08/2026
Next Post
Lock Upp 2: Kangana Ranaut's anger erupts on Ram Kapoor

Lock Upp 2: फूहड़पन दिखाने आए हो... राम कपूर पर फूटा कंगना रनौत का गुस्सा

यह भी पढ़ें

Murder

बेटे ने मां के सिर पर डंडा मारकर की हत्या

01/04/2023
congress

भाजपा नींद से जागे और पूंजीपतियों की जगह किसानों का साथ दे: कांग्रेस

15/12/2020
मुनव्वर राणा Munawar Rana

बिहार चुनाव : मुनव्वर राणा का विवादित बयान, मुसलमानों! तुम्हें ओवैसी की जीत और बिहार की हार मुबारक हो

12/11/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version