• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

Lock Upp 2: फूहड़पन दिखाने आए हो… राम कपूर पर फूटा कंगना रनौत का गुस्सा

Writer D by Writer D
02/07/2026
in मनोरंजन
0
Lock Upp 2: Kangana Ranaut's anger erupts on Ram Kapoor

Lock Upp 2: Kangana Ranaut's anger erupts on Ram Kapoor

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

रियलिटी शो ‘लॉक अप सीजन 2’ (Lock Upp 2) में होस्ट कंगना रनौत की दमदार एंट्री के साथ ही ड्रामा भी तेज हो गया है। शो के नए प्रोमो में कंगना अभिनेता राम कपूर के रवैये पर नाराज नजर आती हैं और उन्हें जमकर फटकार लगाती दिखाई देती हैं। प्रोमो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और दर्शकों के बीच चर्चा का विषय बन गया है।

प्रतियोगियों से बातचीत के दौरान कंगना ने राम कपूर से कहा कि अगर वह खुद को सुधारना चाहते हैं, तो अपनी गलतियों का बचाव करना बंद करें। उन्होंने दो टूक अंदाज में कहा, “अगर आपको लगता है कि आप इस जेल से बहुत बड़े हैं तो यहां आए ही क्यों? अपना फूहड़पन दिखाने के लिए?” जब राम कपूर ने जवाब दिया कि सही समय आने पर वह अपनी बात सबके सामने रखेंगे, तो कंगना ने उन्हें सलाह देते हुए कहा कि बदलाव लाना है तो सफाई देना छोड़कर अपनी कमियों को स्वीकार करना होगा।

यह पहली बार नहीं है, जब राम कपूर को शो में उनके व्यवहार को लेकर आलोचना झेलनी पड़ी हो। इससे पहले फराह खान भी उन्हें अपनी गलतियों को स्वीकार कर सुधार करने की सलाह दे चुकी हैं। वहीं शो के बाहर उनकी पत्नी गौतमी कपूर उनके समर्थन में खुलकर सामने आई हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर राम के साथ एक तस्वीर शेयर करते हुए “सिर्फ प्यार” लिखा और भरोसे व रिश्तों पर आधारित सद्गुरु का एक वीडियो भी शेयर किया।

दरअसल, विवाद की शुरुआत तब हुई जब अभिनेता हर्षद चोपड़ा ने अपने निजी रिश्ते से जुड़ा अनुभव शेयर किया। इस चर्चा के दौरान रिश्तों में बेवफाई और माफी को लेकर सवाल उठे, जिस पर राम कपूर ने रिश्ता बचाने और साथी को दूसरा मौका देने की बात कही। उनके इस बयान के बाद शो में बहस छिड़ गई, जो अब कंगना रनौत की तीखी टिप्पणी के बाद और भी सुर्खियों में आ गई है।

Tags: Lock Upp 2
Previous Post

उप्र में लगातार तीसरी बार बनेगी भाजपा सरकार : केशव प्रसाद मौर्य

Next Post

यूपी पुलिस में बड़ा फेरबदल, 125 DSP के तबादले; देखें पूरी लिस्ट

Writer D

Writer D

Related Posts

Ravi Kishan
मनोरंजन

वायरल ट्रेंड पर रवि किशन का रिएक्शन, बोले- ‘Gen-Z ने मुझे निशब्द कर दिया’

12/08/2026
Salman Khan-Sanjay Dutt
मनोरंजन

सलमान-संजय की ‘7 डॉग्स’ का भारत में रिलीज का ऐलान, नोट कर लें तारीख

10/08/2026
John Abraham
मनोरंजन

जॉन अब्राहम की धांसू एंट्री! शिवम नायर की अगली फिल्म में निभाएंगे अहम रोल

08/08/2026
Mithun Chakraborty
Main Slider

मिथुन चक्रवर्ती की हार्ट सर्जरी सफल, कोलकाता के अस्पताल में डॉक्टरों की निगरानी में भर्ती

07/08/2026
Afsana Khan
मनोरंजन

अफसाना खान का इंस्टाग्राम हुआ हैक, फैंस से की ये बड़ी अपील

04/08/2026
Next Post
Transfer

यूपी पुलिस में बड़ा फेरबदल, 125 DSP के तबादले; देखें पूरी लिस्ट

यह भी पढ़ें

M-PACS

सहकार से समृद्धि : एम-पैक्स से 54 लाख किसान बने आत्मनिर्भर

17/02/2026
Babul Supriyo

बाबुल सुप्रियो फिर आए कोरोना की चपेट में, ट्वीट कर दी जानकरी

25/04/2021
Power cut

विधानसभा कार्यवाही के दौरान परिसर में 3 मिनट के लिए गुल हुई बिजली

31/05/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version