• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

लोकतांत्रिक मुद्दों को उठाने नहीं दे रही भाजपा सरकार: अखिलेश यादव

Writer D by Writer D
19/09/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
Akhilesh Yadav

Akhilesh Yadav

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) के मुखिया अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) सोमवार को शुरू हुए उप्र विधान सभा का मानसून सत्र के दौरान सदन की कार्यवाही में हिस्सा लेने के लिए पैदल ही निकल पड़े। विधायकों के साथ पैदल मार्च करते हुए विधान सभा की ओर बढ़ रहे अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) को पुलिस ने रोका तो वह धरने पर बैठ गए। इस दौरान उन्होंने मीडिया से बात करते हुए अखिलेश ने योगी सरकार को हर मुद्दे पर फेल बताया। उन्होंने कहा कि हम जनता की आवाज उठाना चाहते हैं लेकिन भाजपा सरकार लोकतांत्रिक मुद्दों को उठाने नहीं दे रही है।

सरकार पर हमलावर अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने कहा कि उप्र में लगातार दोबारा भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकार बनी है। यह सरकार हर मुद्दे पर विफल साबित हो रही है। सड़कें जर्जर हैं। जलभराव हो रहा है। बाढ़ के नुकसान से सरकार की ओर से अभी तक कोई राहत किसानों को नहीं मिली है। प्रदेश का किसान परेशान है।

सपा अध्यक्ष ने कहा कि जानवर बीमारी से मर रहे हैं। लंपी वायरस से हजारों गायों की जान गई है। यह डबल इंजन की सरकार लगातार महंगाई बढ़ा रही है। जनता इस महंगाई में पिस गई है। कानून व्यवस्था बर्बाद है। भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है। भारत जैसे ग्रामीण देश में दूध, दही, घी पर जीएसटी लगाई गयी है। खाने-पीने की चीजें लगातार महंगी होती जा रही हैं।

माफियाओं पर हो कठोर कार्रवाई: सीएम योगी

अखिलेश (Akhilesh Yadav) ने आगे कहा कि नौकरी देने के लिए संसाधन नहीं जुटाए गए। बड़े पैमाने पर बेरोजगारी है। सरकार हर चीज बेच रही है। निजीकरण किया जा रहा है। फौज की भर्ती अग्निवीर से कोई नौजवान संतुष्ट नहीं है। नौजवान निकले तो उन पर झूठे मुकदमे लगवा दिए गए। सरकार बताती नहीं कि कितनों को अग्निवीर में भर्ती करेंगे। पुलिस अधिकारियों ने अखिलेश यादव से बात कर सपा का धरना खत्म कराया।

Tags: akhilesh yadavLucknow NewsMonsoon Sessionup news
Previous Post

माफियाओं पर हो कठोर कार्रवाई: सीएम योगी

Next Post

उत्तर प्रदेश को अब बोलिए ‘स्वस्थ प्रदेश’

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

यूपीआईटीएस: नया आर्थिक भूगोल गढ़ता उत्तर प्रदेश

02/10/2026
Main Slider

गांवों को वोट बैंक समझने वालों की राजनीति से गांव पीछे रह गए- सीएम योगी

02/10/2026
Main Slider

जनता के पैसे पर डकैती डालने वालों की जेबें प्रधानमंत्री मोदी ने खाली कराईं: मुख्यमंत्री

02/10/2026
उत्तर प्रदेश

सशक्त पंचायत, समृद्ध गांव ही ग्राम स्वराज की आधारशिला, इसमें परिवारवादी मॉडल की कोई जगह नहीं: मुख्यमंत्री

02/10/2026
Main Slider

अखिलेश के विपक्षी एकता के आह्वान पर संजय निषाद-दानिश आजाद का पलटवार, बोले- सिर्फ बयानबाजी से कुछ हासिल नहीं होगा

02/10/2026
Next Post
Health Services

उत्तर प्रदेश को अब बोलिए 'स्वस्थ प्रदेश'

यह भी पढ़ें

raj kundra

पोर्नोग्राफी केस में राज कुंद्रा का छलका दर्द, बोले- मेरे परिवार ने मुझे पहले ही दोषी मान लिया

21/12/2021
pm modi

पीएम मोदी ने कहा- लोगों की सोच और विश्व बाजार में भारत तेजी से बदल रहा है

08/10/2020
Nail Paint

स्किन टोन के अनुसार करें नेलपेंट का चुनाव, बढ़ेगी हाथों की खूबसूरती

11/03/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version