• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

भाजपा ने हमेशा आजमगढ़ को बदनाम किया : अखिलेश यादव

Writer D by Writer D
19/06/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
Akhilesh Yadav

Akhilesh Yadav

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने हमेशा आजमगढ़ की उपेक्षा की और बदनाम किया और अभी भी भाजपा सरकार धोखा देने से बाज नहीं आ रही है।

श्री यादव ने रविवार को जारी बयान में कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सभी नेता अपनी बात झूठ से शुरू करते है और झूठ पर ही खत्म करते हैं। भाजपा ने हमेशा आजमगढ़ की उपेक्षा की और बदनाम किया। अभी भी भाजपा सरकार धोखा देने से बाज नहीं आ रही है। आजमगढ़ की जनता ने हमेशा भाजपा की साम्प्रदायिकता और विकास विरोधी ताकतों को नकारा है। समाजवादियों ने हमेशा आजमगढ़ और पूर्वांचल में विकास और जनता को सम्मान दिया है। आजमगढ़ की जनता ने भी हमेशा समाजवादियों का साथ दिया है। यह परस्पर भरोसा अटूट है।

उन्होने कहा कि भाजपा सरकार की जनविरोधी और गलत नीतियों का खामियाजा पूरा प्रदेश और देश भुगत रहा है। भाजपा की धोखे और झूठ की राजनीति ने समाज के हर वर्ग को तबाह कर दिया है। किसान, नौजवान, व्यापारी सभी भाजपा सरकार से नाराज और आक्रोशित है। उत्तर प्रदेश महंगाई, बेरोजगारी और अपराध की घटनाओं से झुलस रहा है।

सपा अध्यक्ष (Akhilesh Yadav)ने कहा कि सर्वविदित है कि समाजवादी पार्टी की सरकार ने आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे का निर्माण कराया। उसी की अगली कड़ी में आजमगढ को प्रदेश की राजधानी लखनऊ और देश की राजधानी नई दिल्ली से जोड़ने के लिए समाजवादी पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे की आधारशिला रखी गई थी। समाजवादी सरकार में समाजवादी पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के लिए जमीन अधिग्रहण हुआ। एलाइनमेंट हुआ लेकिन भाजपा सरकार बनने पर काम रोक दिया फिर समाजवादी पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे का नाम बदल दिया। समाजवादियों ने हमेशा आजमगढ़ और पूर्वांचल के विकास के लिए काम किया। आजमगढ़ में मेडिकल कालेज, चीनी मिल, पैरा मेडिकल कालेज, हॉस्पिटल और सड़के समाजवादी सरकार में बनी।

स्मृति ईरानी कोरोना पॉजिटिव, दो साल पहले भी हो चुकी हैं संक्रमित

उन्होने कहा कि प्रदेश की जनता जानती है कि भाजपा राज में महंगाई, भ्रष्टाचार और बच्चियों के दुष्कर्म की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। सत्ता संरक्षित दबंगों ने भाजपा राज को जंगलराज में तब्दील कर दिया है। भाजपा ने एक यूनिट बिजली का उत्पादन नहीं किया। समाजवादी सरकार ने मरीजों के लिए 108 और 102 एम्बुलेंस सेवा, और महिला अपराध नियंत्रण के लिए 1090 तथा अपराध नियंत्रण के लिए यूपी डायल 100 की सुविधा दी थी जिसे भाजपा सरकार ने बर्बाद कर दिया।

श्री यादव (Akhilesh Yadav) ने कहा कि भाजपा सरकार के पास गिनाने को अपनी एक भी योजना नहीं है। समाजवादी सरकार के कामों को ही अपना बताकर वह पांच वर्ष से गुमराह करने का अपराध किया है। आर.एस.एस. और भाजपा झूठ-फरेब और नफरत फैला कर जनता को गुमराह कर राज कर रहे हैं। लेकिन जनता भाजपा की षडयंत्रकारी नीतियों की सब सच्चाई जानती है।

Tags: akhilesh yadavAzamgarhLoksabha By ElectionLucknow News
Previous Post

स्मृति ईरानी कोरोना पॉजिटिव, दो साल पहले भी हो चुकी हैं संक्रमित

Next Post

अग्निपथ योजना पर सपा और कांग्रेस कर रहे हैं राजनीति: स्वतंत्र देव

Writer D

Writer D

Related Posts

Dream
Main Slider

सपने में फलों को दिखना होता है शुभ

18/07/2026
Gram Pulse
Main Slider

किचन में रखी ये चीज दूर करेगी आर्थिक तंगी, जानें उपाय

18/07/2026
Sattu ke laddu
Main Slider

मीठे के लिए है पर फेक्ट चोइस, स्वाद में भी लाजवाब

18/07/2026
Masala Papad
Main Slider

लंच या डिनर कभी भी बनाएं ये डिश, मिलेगा होटल वाला स्वाद

18/07/2026
PM Surya Yojana
उत्तर प्रदेश

पीएम सूर्य घर योजनाः सीएम योगी के नेतृत्व में देश में दूसरे स्थान पर पहुंचा यूपी

17/07/2026
Next Post
swatantra dev

अग्निपथ योजना पर सपा और कांग्रेस कर रहे हैं राजनीति: स्वतंत्र देव

यह भी पढ़ें

हिरासत में युवक की मौत

गला कसने से हुयी थी पुलिस हिरासत में अल्ताफ की मौत

12/11/2021
Governor Gurmeet

राज्यपाल ने केंद्रीय मंत्री शिवराज से की भेंट, ग्रामीण विकास से जुड़े विषयों पर की चर्चा

11/07/2024
Heavy Rain

यूपी में ‘यागी’ का कहर, 11 जिलों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट; बिजली गिरने के आसार

18/09/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version