• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

किसानों के साथ अन्याय किया भाजपा ने: अखिलेश यादव

Writer D by Writer D
06/06/2023
in उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखीमपुर खीरी
0
UP Assembly By-election

Akhilesh Yadav

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखीमपुर खीरी। समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav)  ने सोमवार को कहा कि उत्तर प्रदेश की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार ने किसानो के साथ अन्याय किया है।

श्री यादव (Akhilesh Yadav)  ने कहा कि भाजपा ने किसानों की आय दुगुनी करने का झूठा वादा किया। महंगाई बढ़ गई। किसानों की आमदनी घट गयी। कभी लखीमपुर गन्ने और मिठास के लिए जाना जाता था। किसानों को कार से रौंदा गया। लखीमपुर में किसान मारे गए। भाजपा सरकार में किसानों को न्याय नहीं मिला। भाजपा ने किसानों, नौजवानों को बर्बाद कर दिया है। पिछड़ों, दलितों को धोखा दिया है। भाजपा सरकार ने भाजपा के नेताओं को खुली छूट दे रखी है। वे चाहे जितनी गुण्डई करें, चाहे जो अपराध करे उनपर कोई कार्रवाई नहीं होती है।

उन्होने (Akhilesh Yadav)  कहा कि भाजपा ने जनता से किए वादों को पूरा नहीं किया। महंगाई, बेरोजगारी चरम पर है। हर वर्ग परेशान है। भाजपा सरकार ने शिक्षा, स्वास्थ्य से लेकर सारी व्यवस्था चौपट कर दी है। नीति आयोग के आंकड़ों में यूपी सभी मामलों में पिछड़ गया है। भाजपा सरकार ने बच्चों का भविष्य बर्बाद कर दिया है। भाजपा के नेता खुद टिफिन खा रहे है। बच्चों को किताबें, जूते, मोजे नहीं मिल रहे है। पढ़ाई चौपट हो चुकी है।

पार्टी के प्रशिक्षण शिविर को संबोधित करते हुये श्री यादव ने कहा कि भाजपा का ट्रिपल इंजन आपस में ही टकरा रहा है। शासन-प्रशासन और भाजपा के नेता जनता को परेशान कर रहे है। भाजपा सरकार अपराधियों को बचा रही है। भाजपा के सांसद पुलिस के साथ मारपीट कर रहे हैं जिन पर कार्रवाई होनी चाहिए वह भागे फिर रहे है। जनता भाजपा को सत्ता से हटाने को तैयार है। 2024 में भाजपा का सफाया हो जाएगा।

उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी के प्रशिक्षण शिविर चलते रहेंगे। पार्टी की कोशिश है कि नेता, कार्यकर्ता मिलकर जनता के मुद्दे पर चर्चा करें उन्हें उठाएं। लखीमपुर प्रशिक्षण शिविर में आज 5 हजार से अधिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे जिनमें अरविन्द सिंह गोप, राम अचल राजभर, मिठाई लाल भारती, सुधीर पंवार, राजीव निगम आदि शामिल थे।

Tags: akhilesh yadavlakhimpur news
Previous Post

कुत्ते की शिकायत करने पर महिला को पीटा

Next Post

दुकान में आग, करोड़ो का सामान जलकर राख

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi
उत्तर प्रदेश

2017 से पहले तत्कालीन सरकार ही सबसे बड़ी अपशगुन थी: सीएम योगी

15/07/2026
Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

अखिलेश यादव का पीडीए सिर्फ़ सत्ता पाने का फ़र्ज़ी नारा: केशव मौर्य

15/07/2026
SIT re-enters Ram Temple offering theft case
Main Slider

राम मंदिर चंदा चोरी: आज खुलेगा महा-घोटाले का पूरा राज, SIT दाखिल करेगी अंतिम रिपोर्ट

15/07/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

पहले यूपी में नौकरियां नहीं थीं, भर्ती में होती थी वसूली: CM योगी

15/07/2026
CM Yogi
Main Slider

हिंदू आस्था पर प्रहार करने वाले आज आस्था की बात कर रहे हैं: मुख्यमंत्री योगी

15/07/2026
Next Post
Fire

दुकान में आग, करोड़ो का सामान जलकर राख

यह भी पढ़ें

PM Kisan Nidhi

PM Kisan: इस दिन अकाउंट में आएगी 11वीं किस्त, जरूर कर लें ये काम

23/05/2022
UPPSC 2024

UPPSC ने साढ़े 6 महीने में PCS (J) का परिणाम घोषित कर बनाया कीर्तिमान, सीएम योगी ने दी बधाई

30/08/2023

भगवती ब्रह्मचारिणी के दरबार में श्रद्धालुओं ने लगाई हाजिरी, गूंजा जयकारा

08/10/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version