• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

डायल 112 की महिला कर्मचारियों के साथ हो रही है ज्यादती: अखिलेश यादव

Writer D by Writer D
13/11/2023
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
UP Assembly By-election

Akhilesh Yadav

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने कहा है कि करोड़ो खर्च कर भव्य दीपावली का रिकार्ड बनाने में लगी सरकार इकोगार्डेन में अपनी मांगों को लेकर बैठी डायल 112 की कर्मचारी लड़कियों के साथ ज्यादती कर रही है।

उन्होने (Akhilesh Yadav) रविवार को जारी बयान में कहा कि डायल 112 की कर्मचारी लड़कियां पुलिस ज्यादती की शिकार है। वे दीप पर्व पर भी घर नहीं गई है। भाजपा नारी शक्ति के धैर्य की परीक्षा न ले। ये देश गवाह है कि नारी के आंसू बड़ी से बड़ी सत्ता को बहा देते है। इस दीप पर्व पर किसान की बदहाली पर किसी की नज़र नहीं। भाजपा ने आय दुगनी नहीं की। गन्ना किसानों का बकाया भुगतान नहीं किया। नौजवानों को नौकरी और रोजगार के नाम पर छला गया। उनका भविष्य अंधकारमय है। अब जनता जाग गई है और भाजपा के झूठे बहकावे में आने वाली नहीं है। केवल जनता ही नहीं इस बार तो भाजपाई भी भाजपा को हटाएंगे।

सपा अध्यक्ष (Akhilesh Yadav) ने कहा कि भव्य और दिव्य दीपावली के दावों के बीच गरीब दीयो से तेल ले जाने को मजबूर दिखे तो दिव्यता के बीच दरिद्रता के इस शर्मनाक दृश्य को लोकतंत्र के माथे पर कलंक का टीका मानने के अलावा क्या कहा जा सकता है।

श्री यादव ने कहा कि भाजपा की राज्य सरकार ने दीपावली पर 200 अतिरिक्त बसे चलाने के भी हवाई दावे जनता को राहत के नाम पर किए लेकिन हकीकत में खुद मुख्यमंत्री के गृह जनपद गोरखपुर के बस अड्डों पर रोडवेज बसों की कमी से यात्री परेशान हुए।

उन्होने कहा कि भाजपा ने जनता को ठगने के अलावा और कुछ नहीं दिया है। भाजपा सरकार पूंजीपतियों की सरकार है। जनता महंगाई की मार से त्रस्त है। बाजार में सब कुछ महंगा है, सस्ता कुछ भी नहीं। तमाम सरकारी विभागों में समय से वेतन भी नहीं बंटा। संविदाकर्मी तो बुरी तरह उत्पीड़न के शिकार हैं। उन्हें बोनस तो क्या समय से पगार भी नहीं मिल पायी है।

Tags: akhilesh yadavdail 112Lucknow NewsUp 112up news
Previous Post

बलिदानियों की याद में रोशनी से नहाया गोरखनाथ मंदिर, सीएम योगी ने दीया जलाकर दी श्रद्धांजलि

Next Post

ब्रिटेन मंत्रिमंडल में बड़ा उलटफेर, गृहमंत्री सुएला ब्रेवरमैन बर्खास्त

Writer D

Writer D

Related Posts

Sugar
फैशन/शैली

अब चीनी नहीं आज़माएं ये, स्वाद और हेल्थ दोनों होंगे बेहतर

06/05/2026
Vat Savitri Vrat
Main Slider

इस दिन रखा जाएगा वट सावित्री व्रत, जानें शुभ मुहूर्त और महत्व

06/05/2026
फैशन/शैली

ये पैक ऑइली स्किन पर लाएगा जादुई निखार

06/05/2026
garden
Main Slider

पौधों को कीड़े-मकोड़ों से बचाता है ये पाउ़डर, ऐेसे करें इस्तेमाल

06/05/2026
AK Sharma
Main Slider

शिक्षामित्रों का मान-सम्मान और जनकल्याण सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : ए.के. शर्मा

05/05/2026
Next Post
Suella Braverman

ब्रिटेन मंत्रिमंडल में बड़ा उलटफेर, गृहमंत्री सुएला ब्रेवरमैन बर्खास्त

यह भी पढ़ें

school bag policy

school bag policy : दूसरी कक्षा तक कोई होमवर्क नहीं, 12वीं में भी बदलाव

09/12/2020
soyabean oil

सीपीओ में सुधार के अलावा सरसों, मूंगफली, सोयाबीन तेलों पर भाव स्थिर

13/12/2020
gamblers arrested

पुलिस ने दस सट्टेबाजों को किया गिरफ्तार, दो फरार

02/09/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version