• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

ब्रिटेन मंत्रिमंडल में बड़ा उलटफेर, गृहमंत्री सुएला ब्रेवरमैन बर्खास्त

Writer D by Writer D
13/11/2023
in अंतर्राष्ट्रीय
0
Suella Braverman

Suella Braverman

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लंदन। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने सोमवार को मंत्रिमंडल में बड़ा उलटफेर करते हुए एक के बाद एक विवादित बयान देकर सरकार को परेशानी में डालने वाली गृहमंत्री सुएला ब्रेवरमैन (Suella Braverman) को बाहर का रास्ता दिखा दिया । स्काई न्यूज ने अपनी रिपोर्ट में यह जानकारी दी।

रिपोर्ट के अनुसार सुश्री ब्रेवरमैन (Suella Braverman) ने पिछले सप्ताह एक अखबार में एक लेख लिखा था जिसमें उन्होंने फिलिस्तीन समर्थक विवादास्पद युद्धविराम दिवस को संभालने के पुलिस के तरीके की आलोचना की थी। उन पर आराेप है कि उनके ऐसा करने से लोगों में पुलिस को लेकर भरोसा कमजोर हुआ है और पुलिस के कामकाज की स्वतंत्रता पर भी सवाल खड़े हुए हैं। इसके साथ ही प्रधानमंत्री पर उनके खिलाफ कार्रवाई करने को लेकर दबाव बना है।

ब्रिटिश ब्रॉडकास्टर के अनुसार इस लेख में सुश्री ब्रेवरमैन ने पुलिस पर वामपंथी प्रदर्शनकारियों का पक्ष लेने और युद्धविराम दिवस के विरोध प्रदर्शन से पहले तनाव भड़काने का आरोप लगाया। उन्होंने फ़िलिस्तीनी समर्थक प्रदर्शनों में भाग लेने वाले लोगों पर अपने हमले तेज़ कर दिए, उनके और उत्तरी आयरलैंड में प्रोटेस्टेंट मार्च के बीच तुलना की। राजनेता की टिप्पणियों की दोनों विपक्षी दलों और कई टोरी सांसदों ने आलोचना की है, जिन्होंने उन्हें आक्रामक और भड़काऊ बताया है। एक पूर्व टोरी कैबिनेट सदस्य ने उनकी टिप्पणी को पूरी तरह से आक्रामक और अज्ञानतापूर्ण कहा।

इससे पहले इसी महीने की शुरुआत में उन्होंने बेघर लोगों के मजबूरन तंबू में रहने को एक लाइफस्टाइल चुनाव बताया था और इसके बाद भी उनकी तीखी आलोचना हुई थी।

सुश्री ब्रेवरमैन की जगह जेम्स क्लेवरली ने ले ली, जो विदेश मंत्री भी है और दोनों जिम्मेदारियां संभालने के काबिल भी माने जाते हैं।

सुश्री ब्रेवरमैन को अक्टूबर 2022 में ब्रिटेन के गृहमंत्री के रूप में नियुक्त किया गया था। ब्रिटिश सरकार के अनुसार, देश के गृहमंत्री की भूमिका संभालने से पहले, वह फरवरी 2020 और सितंबर 2022 के बीच अटॉर्नी जनरल थीं।

अपनी बर्खास्तगी के बाद सुश्री ब्रेवरमैन ने द गार्डियन से बातचीत में कहा “ देश के गृहमंत्री के रूप में काम करना मेरे लिए बड़े सौभाग्य की बात रही। आने वाले समय में मुझे और भी बहुत कुछ कहना होगा।”

Tags: # world newsbritain cabinetinternational NewsSuella Braverman
Previous Post

डायल 112 की महिला कर्मचारियों के साथ हो रही है ज्यादती: अखिलेश यादव

Next Post

कांग्रेस अपनी खाली तिजोरी भरने के लिए एमपी पर कब्जा जमाना चाहती है: पीएम मोदी

Writer D

Writer D

Related Posts

Russia's massive attack on Ukraine
अंतर्राष्ट्रीय

रूस-यूक्रेन युद्ध: NATO समिट से पहले कीव पर बड़ा हमला, मची तबाही

06/07/2026
40 killed as bus falls into ditch in Pakistan
अंतर्राष्ट्रीय

पाकिस्तान में बड़ा हादसा! खाई में गिरी बस, 40 की मौत

03/07/2026
A red flag was placed on Khamenei's coffin.
Main Slider

खामेनेई के ताबूत पर रखा गया लाल झंडा, पहली बार दिखे IRGC के नए कमांडर अहमद वाहिदी

03/07/2026
125-year-old Gurdwara demolished in Pakistan
Main Slider

पाकिस्तान में ढहाया गया 125 साल पुराना गुरुद्वारा, भारत ने जताया कड़ा विरोध

01/07/2026
Afganistan Airstrike
अंतर्राष्ट्रीय

अफगानिस्तान की जवाबी कार्रवाई, पाकिस्तान में ISIS ठिकानों पर हवाई हमला

01/07/2026
Next Post
PM Modi

कांग्रेस अपनी खाली तिजोरी भरने के लिए एमपी पर कब्जा जमाना चाहती है: पीएम मोदी

यह भी पढ़ें

Somnath Bharti

सोमनाथ भारती को बड़ी राहत, कोर्ट ने मंजूर की जमानत अर्जी, कल होंगे जेल से रिहा

24/03/2021

बैलगाड़ी में सवार बरातियों संग पालकी से ससुराल पहुंचा दूल्हा, लोगों की उमड़ी रही भीड़

20/06/2021
Piyush Goyal

मोबाइल फोन को लेकर सरकार ने कहा- असेंबलिंग वर्कशॉप बनकर नहीं रहेगा भारत

11/08/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version