• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

गरीबों-किसानों का वोट लिया है भाजपा ने तो उनकी बात भी सुने : अखिलेश

Writer D by Writer D
06/12/2020
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
akhilesh yadav

akhilesh yadav

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

समाजवादी पार्टी के राष्‍ट्रीय अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्‍यमंत्री अखिलेश यादव ने भाजपा के शासन में आम नागरिकों के अधिकार छीने जाने का आरोप लगाते हुए रविवार को कहा कि भाजपा ने गरीब किसानों का वोट लिया है तो नये कृषि कानूनों को लेकर उनकी बात भी सुने। इसके साथ ही उन्‍होंने 8 दिसंबर को होने वाले ‘ भारत बंद’ का पूर्ण समर्थन किया है।

अखिलेश यादव ने डॉक्टर भीमराव अम्बेडकर के परिनिर्वाण दिवस पर सपा राज्य मुख्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में कहा कि अम्बेडकर का रास्ता कठिनाइयों से भरा था फिर भी उन्होंने गरीब और दलित को सम्मान दिलाया। उन्होंने कहा कि संविधान में सबको वोट का अधिकार दिया, जिससे जिनको अछूत माना जाता था उन्हें भी बराबरी और सुरक्षा की गारंटी मिली है।

बैचलर पार्टी में बुजुर्ग की गोली मारकर हत्या, घर में मचा कोहराम

इसके साथ उन्होंने कहा ‘आज जो माहौल है उसमें नागरिकों के अधिकार छीने जा रहे हैं। अन्नदाता के साथ खिलवाड़ हो रहा है। ठंड के दिनों में भी किसान दिल्ली सीमा पर जमे हैं। गरीबों-किसानों का भाजपा ने वोट लिया है तो वह उनकी बात भी सुने, लेकिन विडम्बना है कि भाजपा तो उद्योगपतियों को ही मौका देना चाहती है।

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा ‘आज मुद्दों पर चुनाव नहीं हो रहे हैं। भाजपा की राजनीति से दलितों, पिछड़ों को आगे आने का मौका नहीं मिलेगा। नौकरी और पढ़ाई में भी बाधा आएगी।

पीजीआई मेडिकल व सर्जिकल शॉप एसोसिएशन के बैनर तले दवा व्यवसाइयों का प्रदर्शन

केंद्र सरकार के कृषि बिल के विरोध में जहां देशभर के किसान आन्दोलन कर रहे हैं और दिल्ली बॉर्डर पर 11 दिनों से डटे हैं, अब इस आन्दोलन को सभी विपक्षी दलों का समर्थन मिल रहा है। इसी क्रम में उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सोमवार से किसानों के समर्थन में पदयात्रा का ऐलान किया है।

किसानों के समर्थन में समाजवादी पार्टी की प्रदेशव्यापी किसान पदयात्रा सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव कन्नौज से शुरू करेंगे। सपा अध्यक्ष ने पदयात्रा का ऐलान करते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी किसानों की मांगों का समर्थन करती है। सरकार तीनों किसान विरोधी कानून वापस ले। जब तक यह कानून वापस नहीं होता तब तक पार्टी पूरे प्रदेश में लगातार पदयात्रा आयोजित करेगी। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि यह कानून किसानों के लिए डेथ वारंट है।

सरकार को मंडियों को सुधारना चाहिए था। किसानों को पता नहीं था कि ये कानून लागू हो जायेगा और बड़े-बड़े आदमी किसान बन जाएंगे। सोमवार को हर जिले में लगातार किसान यात्रा चलेगी। प्रदेश की सबसे बड़ी मंडी ठठिया से तिरवा तक किसान यात्रा निकाले जाएंगे।

Tags: Akhilesh attackAkhilesh attack on yogiAkhilesh attacked BJPakhilesh newsakhilesh yadavbjpCongress InchargeKisan movementnew agricultural lawsOpposition partiespriyanka gandhiSP Presidentअखिलेश यादवकांग्रेस प्रभारीकिसानआन्दोलननए कृषि कानूनप्रियंका गांधींभाजपाविपक्षी दलोंसपा अध्यक्ष
Previous Post

बैचलर पार्टी में बुजुर्ग की गोली मारकर हत्या, घर में मचा कोहराम

Next Post

नाबालिग के साथ गैंगरेप के आरोप में दोषियों को 10-10 साल कैद की सजा

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

इंटरनेशनल ट्रेड शो में यूपी की दीदियों के उत्पादों को मिलेगा ग्लोबल मंच

21/09/2026
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को वितरित करेंगे 3,567 नियुक्ति पत्र

21/09/2026
Main Slider

महाराज जी का जीवन आध्यात्मिक चेतना, समाजसेवा और लोककल्याण के प्रति समर्पण का प्रतीक: CM धामी

21/09/2026
CM Dhami
Main Slider

जन स्वास्थ्य से खिलवाड़ पर सीएम धामी का सख्त एक्शन, छह इंजीनियर निलंबित

21/09/2026
उत्तर प्रदेश

जनता पीजी कॉलेज पतला का नाम होगा चौधरी अजीत सिंह जनता पीजी कॉलेज

21/09/2026
Next Post
rape penailty

नाबालिग के साथ गैंगरेप के आरोप में दोषियों को 10-10 साल कैद की सजा

यह भी पढ़ें

Mahira

18 माह की बच्ची ने किया अंगदान, दूसरों की जिंदगी रोशन करेगी ब्रेन डेड महिरा

13/11/2022

देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 86.84 लाख, मृतकों का आंकड़ा 1.28 लाख के पार

12/11/2020
Bigg Boss fame Bani J gave a funny reply to the fans during the live session

बिग बॉस फेम बानी जे ने लाइव सेशन के दौरान दिए फैंस को मजेदार जवाब

13/06/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version