• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

आक्रांता मसूद को मार गिराने वाले महाराजा सुहेलदेव का सम्मान बीजेपी ने किया : योगी

Writer D by Writer D
24/12/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, बहराइच, राजनीति
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

बहराइच में महाराजा सुहेलदेव के नाम पर कोई संस्थान होना एक सपना था। लेकिन मोदी जी ने इसे हकीकत में बदल दिया। महाराज सुहैलदेव और महर्षि बालार्क के नाम पर मेडिकल कालेज का शिलान्यास किया जा चुका है। महाराज सुहैलदेव का भव्य स्मारक बनाया जा रहा है। सपा, बसपा और कांग्रेस को कटघरे में खड़ा करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आक्रांता सालार मसूद को मार गिराने वाले महाराजा सुहैलदेव को कभी सम्मान नहीं दिया। मुख्यमंत्री बहराइच में 35.38 करोड़ की 98 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास करने पहुंचे थे।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पिछले पांच वर्ष के दौरान भाजपा की सरकार ने जो कार्य किए हैं उस पर आपका विश्वास पाने के लिए यह यात्रा आई है। उन्होंने बताया कि आज ही अयोध्या में 75 जनपदों के लिए हेल्थ वेलनेस सेंटर 500 और 250 आयुष केन्द्र का उद्घाटन किया गया है। यह चिकित्सा की दुनिया में मील का पत्थर साबित होंगे।

उन्होंने कहा कि आजाद भारत को अखंडता और एकता की सूत्र में बांधने का काम सरदार बल्लभ पटेल ने किया था। लेकिन सपा ने सरदार पटेल का अपमान किया है। सपा मुखिया अखिलेश यादव ने देश तोड़क जिन्ना को देश के लिए समर्पित सरदार बल्लभ भाई पटेल के बराबर खड़ा करने की कोशिश की। जबकि भाजपा की भारत सरकार ने उनकी जन्मभूमि पर दुनिया की सबसे बड़ी मूर्ति की स्थापना करती है। थी। यह देशतोड़क कहीं किसानों का शोषण करते हैं, नवजवानों को दिग्भर्मित करने का काम करते हैं रामभक्तों पर गोली चलाते हैं, विकास की योजनाओं पर डकैती डालने का काम करते हैं।

उन्होंने कहा कि महाराज सुहेलदेव के नाम पर मेडिकल कालेज का उद्घाटन बहराइच में किया जा चुका है। बहराइच में महाराजा सुहेलदेव के नाम पर कोई संस्थान होना एक सपना था। लेकिन मोदी  जी ने इसे हकीकत में बदल दिया। महर्षि बालार्क के नाम पर अस्पताल का नाम भी रखा गया। विदेशी आक्रांता सालार मसूद को अगर मार गिराने का काम किया था उनको सम्मान देने का काम भाजपा की सरकार ने किया है। उन्होंने जनता से सीधे संवाद बनाते हुए कहा कि क्या सपा ने महाराज सुहैलदेव को सम्मान दिया। तो क्या महाराजा सुहेलदेव के अनुयायी सालार मसूद के अनुयायी से हाथ मिलाएंगे। उन्होंने कहा कि महाराजा सुहेलदेव के अनुयायी कभी किसी के आगे नहीं झुक सकते।

जनता को रामभक्तों पर गोली चलाने वाली नहीं रामराज्य वाली सरकार चाहिए : योगी

उन्होंने कहा कि जब फ्री में वैक्सीन, फ्री में टेस्ट, फ्री अनाज, पांच लाख रुपये तक उपचार के लिए आयुष्मान कार्ड मिलता है तो रामराज्य की परिकल्पना पूर्ण होती है। बुआ-बबुआ और भाई बहन की जोड़ी अगर सत्ता में होती तो विदेश में मौजमस्ती कर रही होती और प्रदेश की जनता भूखों मर रही होती, कोरोना में जनता अपनी जान दे देती। लेकिन भाजपा सेवा ही संगठन के लक्ष्य पर काम करती है। पचास वर्ष पुरानी सरयू नहर राष्ट्रीय परियोजना को पूरा करने का काम केन्द्र और प्रदेश सरकार ने मिलकर किया।

उन्होंने कहा कि जब सोच ईमानदार होती है काम दमदार होता है। सड़क, पानी, बिजली, मकान, आयुष्मान का कार्ड जैसी योजनाएं तभी मिलती है। इसके साथ अगर गरीब किसान की जमीन पर कोई कब्जा करता है तो सरकार का बुलडोजर भी चलता है। यही विपक्षी नेताओं को कषट् है। जब कोई गरीब भटकता था, महिला बेटियों के सामने जब सुरक्षा का संकट खड़ा होता था, तब इन्हें कोई पीड़ा नहीं होती थी, लेकिन जब अयोध्या में भव्य राममंदिर का निर्माण होता है, जब महाराज सुहैलदेव का भव्य स्मारक बनता है, जब बहराइच, गोंडा, में मेडिकल कालेज बनते हैं तब इनको पीड़ा होती है।

Tags: Bahraich Newscm yogimaharaja suhaildevup newsYogi News
Previous Post

UPSC CDS I का फाइनल रिजल्ट जारी, ऐसे करें डाउनलोड

Next Post

सीएम धामी ने चम्पावत भोजन माता प्रकरण पर दिए जांच के आदेश

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi
उत्तर प्रदेश

रोबोटिक्स, AI और डीप टेक का अग्रणी केंद्र बनेगा उत्तर प्रदेश: मुख्यमंत्री योगी

16/07/2026
cm dhami
Main Slider

मुख्यमंत्री धामी ने वृद्ध जागेश्वर में की पूजा-अर्चना, प्रदेश की सुख-समृद्धि और जनकल्याण की कामना

16/07/2026
AK Sharma
उत्तर प्रदेश

आमजन की समस्याओं का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करें सुनिश्चित: एके शर्मा

16/07/2026
Loot
उत्तर प्रदेश

बिजली विभाग के जेई से लूट, कैश और दो मोबाइल लेकर चलते ऑटो से फेंका

16/07/2026
Ram Mandir
Main Slider

राम मंदिर चढ़ावा मामले में चौंकाने वाला मोड़, SIT रिपोर्ट ने उठाए बड़े सवाल

16/07/2026
Next Post
cm dhami

सीएम धामी ने चम्पावत भोजन माता प्रकरण पर दिए जांच के आदेश

यह भी पढ़ें

jaggery

सर्दियों में स्किन का बॉडीगार्ड है ये, ऐसे रखता है त्वचा का ख्याल

10/01/2026
Under construction house letter dropped

निर्माणाधीन मकान का लेंटर गिरने से तीन मजदूरों की मौत, कई मलबे में दबे

23/05/2021
Dolphin

अब पर्यटक और वन्य जीव प्रेमी ‘डॉल्फिन सफारी’ का ले सकेंगे आनंद

04/07/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version