• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

योगी जनता के बीच, अखिलेश एसी कमरे में कर रहे है ट्वीट : सिद्धार्थनाथ

Writer D by Writer D
28/05/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति
0
Siddharth Nath Singh

Siddharth Nath Singh

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्‍तर प्रदेश के कबीना मंत्री और प्रवक्‍ता सिद्धार्थनाथ सिंह ने कहा कि वैश्विक महामारी काेरोना संकटकाल में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने स्वास्थ्य की परवाह किये बगैर गांव गांव भ्रमण कर जनता के दुख तकलीफ को साझा कर रहे है वहीं हताशा में डूबे समाजवादी पार्टी (सपा) मुखिया अखिलेश यादव एयरकंडीशनर कमरों में बैठकर ट्वीट कर बेतुकी बयानबाजी कर रहे हैं।

श्री सिंह ने गुरूवार को कहा कि सपा के पास मुददे खत्‍म हो चुके हैं। ऐसे में पार्टी अध्यक्ष हताशा में उलटे सीधे बयान जारी कर रहे है। कोरोना की शुरूआती दौर से ही भाजपा सरकार के मंत्री और कार्यकर्ता मैदान में उतर कर लोगों की मदद कर रहे हैं। वह सरकार के साथ कंधे से कंधा मिला कर लोगों को राहत पहुंचाने में जुटे हुए हैं। सरकार कम्‍युनिटी किचन के जरिए गरीबों तक भोजन पहुंचाने का काम कर रही है तो वहीं अटल बिहारी बाजपेई फाउंडेशन की ओर से कम्‍युनिटी किचन की शुरूआत की गई है लेकिन एसी कमरों में बैठकर टवीट करने वाले सपा मुखिया को यह दिखाई नहीं देगा।

फ्री टीकाकरण महाअभियान का प्लान तैयार, फ्रंटलाइन वर्कर्स को दी जाएगी प्राथमिकता

उन्‍होंने कहा कि श्री यादव पिछले चार सालों से धरातल पर उतरे ही नहीं तो उनको कहां ज्ञात होगा कि योगी सरकार और भाजपा के कार्यकर्ता ज़मीन पर किस प्रकार से दिन रात जुटे हैं। उनको तो अपने गांव और अपने संसदीय क्षेत्र के लोगों का दुख दर्द जानने की भी फुर्सत नहीं है। घर की चहरदीवारी में आराम से बैठकर रोज के उलूल जुलूल बेसिरपैर के आरोपों और बयानों से फुर्सत मिले तब तो वो जनता का कुछ भला कर सकेंगे।

पूरे प्रदेश में भाजपा हो या आरएसएस के कार्यकर्ता पिछले लॉक डाउन हो या इस बार के आंशिक कोरोना कर्फ्यू पूरी शिद्दत से साथ लोगों की सेवा में लगे हैं। सेवा भारती ने जगह जगह सेवा कैंप लगाएं है। संघ ने अपने तमाम विद्यालयों को कोविड केयर सेंटर में बदला है। कई जगहों पर संघ पोस्ट कोविड सेंटर भी स्वयंसेवक चिकित्सकों की मद्द से निःशुल्क चला रहा है। स्वयं सेवी संगठनों के सहयोग से कई जगहों पर कम्युनिटी किचन संचालित हो रहे हैं। बीजेपी हो या अन्य वैचारिक संगठन बिना किसी दिखावे के राज्य के लोगों को हर जरूरी सहायता पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं।

डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने पीडब्लूडी के उच्च अधिकारियों संग की बैठक, दिया निर्देश

सिद्धार्थनाथ सिंह ने कहा कि सपा योगी सरकार की बढ़ती लोकप्रियता से हताश है। महामारी के दौर में जनसेवा करने के बजाए वह सिर्फ बेतुके बयान जारी कर रही है। अखिलेश यादव अपने एसी कमरे से बाहर आकर देखेंगे तो उनको नजर आएगा कि मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ किस तरह हर जिले का दौरा करके लोगों को राहत पहुंचाने का काम कर रहे हैं।योगी एक-एक दिन में कई जिलों में व्‍यवस्‍थाओं का जायजा लेकर उसे दुरूस्‍त करने की हिदायत अधिकारियों को दे रहे हैं। अखिलेश को बोलने से पहले कम से कम चीजों के बारे में बेसिक जानकारी करनी चाहिए।

Tags: Siddharth Nath
Previous Post

कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने विभिन्न गेहूं क्रय केंद्रों का किया औचक निरीक्षण

Next Post

भाजपा नेता ने वीडीओ को जमकर पीटा, सामने आई यह वजह

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की पहल को मिल रही मजबूती, यूपी की दीदियों की सफलता से सीखेगा पूरा देश

23/10/2026
Main Slider

ठोस एवं प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन के नियमों का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करें: मुख्य सचिव

23/10/2026
Deepotsav
अयोध्या

योगी सरकार के दीपोत्सव में बनेगा नया रिकॉर्ड, रामनगरी में जलेंगे 30 लाख दीप

23/10/2026
अयोध्या

दीपोत्सव से पहले चमकेगी रामनगरी, अयोध्या के प्रमुख मार्गों का होगा कायाकल्प

23/10/2026
उत्तर प्रदेश

श्रद्धा दुबे को नहीं मिली राहत, शिवा शर्मा केस में कोर्ट ने खारिज की जमानत अर्जी

23/10/2026
Next Post

भाजपा नेता ने वीडीओ को जमकर पीटा, सामने आई यह वजह

यह भी पढ़ें

आपकी रसोई कि शान बढ़ाएगा ‘स्मार्ट सिलेंडर’, जानिए इसकी खासियत

16/07/2021
suresh khanna

वैक्सीन का मज़ाक उड़ाने वाले आज कर रहे वैक्सीन की चिंता : सुरेश खन्ना

28/05/2021
प्रमोद जैन भाया

न्यायालय का निर्णय जो भी होगा, उससे सरकार पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा, क्योंकि…

07/08/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version