• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने पीडब्लूडी के उच्च अधिकारियों संग की बैठक, दिया निर्देश

Writer D by Writer D
27/05/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
Deputy CM Keshav Maurya

Deputy CM Keshav Maurya

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उपमुख्यमंत्री और लोक निर्माण विभाग के मंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने आज पीडब्ल्यूडी के उच्च अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने लोक निर्माण विभाग के समस्त उच्च अधिकारियों के माध्यम से क्षेत्रीय मुख्य अभियंताओं को निर्देश दिया कि वह विभागीय बजट के अनुसार कराए जाने वाले कार्यो की कार्य योजना तत्काल प्रस्तुत करें।

2011 की जनगणना अनुसार समस्त अनजुड़ी बसावटों के आगणन प्राथमिकता के आधार पर स्वीकृत कराते हुए मुख्य मार्ग से जोड़ने के कार्य कराए जाएं।

सरकारी आवास 7 कालिदास मार्ग पर विभागीय कार्यों के क्रियान्वयन, प्रगति की समीक्षा बैठक करते हुए उपमुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान में जो कार्य चल रहे हैं, उनमें तेजी लाई जाए। कोविड-19 के प्रोटोकाल का अक्षरशः पालन सुनिश्चित किया जाए।

फ्री टीकाकरण महाअभियान का प्लान तैयार, फ्रंटलाइन वर्कर्स को दी जाएगी प्राथमिकता

50 करोड़ से अधिक लागत के भवनों के निर्माण का कार्य लोक निर्माण विभाग करा रहा है, इस हेतु लोक निर्माण विभाग में भवन सेल का गठन भी किया गया है। जिसमें भवन कार्यों हेतु प्रत्येक मंडल में एक समर्पित खंड का सृजन करते हुए अधीक्षण अभियंता भवन, मुख्य अभियंता भवन और प्रमुख अभियंता भवन के पद सृजित कराने की कार्रवाई की जाए।

उन्होंने जोर देते हुए कहा कि मार्गों के मरम्मत और सुधार कार्य का व्यापक अभियान 15 सितम्बर 2021 से चलाया जाए। सात मीटर से कम चौड़े राजमार्गों का चौड़ीकरण वृक्षारोपण करते हुए 15 नवम्बर तक हर हाल में पूर्ण कर लिया जाए। जिस प्रकार से प्रमुख जिला मार्गों को राजमार्ग घोषित किया गया है, उसी प्रकार ग्रामीण मार्ग से अन्य जिला मार्ग में श्रेणी परिवर्तन कराया जाए और तदनुसार मार्गो की मरम्मत और निर्माण कार्य की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

सीएम योगी पहुंचे बस्ती, सैंपलिंग व दवा वितरण में तेजी लाने के दिये निर्देश

बैठक में प्रमुख सचिव लोक निर्माण विभाग नितिन रमेश गोकर्ण, सचिव लोक निर्माण विभाग समीर वर्मा, विभागाध्यक्ष लोक निर्माण विभाग पीके सक्सेना, यूपी राजकीय निर्माण निगम के प्रबंध निदेशक एसपी सिंघल, राज्य सेतु निगम के प्रबंध निदेशक अरविंद श्रीवास्तव, विशेष कार्याधिकारी प्रदीप कुमार सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Tags: Deputy CM Keshav Mauryaup news
Previous Post

फ्री टीकाकरण महाअभियान का प्लान तैयार, फ्रंटलाइन वर्कर्स को दी जाएगी प्राथमिकता

Next Post

मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलों के बीच राज्यपाल से मिले सीएम योगी

Writer D

Writer D

Related Posts

Rajnath Singh
उत्तर प्रदेश

बुजुर्गों की सेवा से बड़ा कोई पुण्य कार्य नहीं हो सकता: राजनाथ सिंह

29/08/2026
CM Dhami
Main Slider

हल्द्वानी में व्यापारियों से बोले CM धामी- “आप व्यापार बढ़ाइए, सरकार आपके साथ खड़ी है”

29/08/2026
Passengers availed the benefit of the free bus travel facility.
उत्तर प्रदेश

रक्षाबंधन निशुल्क बस यात्रा: शनिवार शाम तक 80 लाख महिलाओं व सहयात्रियों ने उठाया सेवा का लाभ

29/08/2026
More than one lakh saplings planted on Rakshabandhan
उत्तर प्रदेश

रक्षाबंधन के पर्व पर भाई-बहनों ने लगाए एक लाख से अधिक पौधे

29/08/2026
CM Yogi conducted an aerial inspection of flood-affected villages in Ballia.
Main Slider

50-50 किलो राहत सामग्री दे रही सरकार, 500 ग्राम राहत नहीं पहुंचा पाती थी सपा: मुख्यमंत्री योगी

29/08/2026
Next Post
CM Yogi meets Governor

मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलों के बीच राज्यपाल से मिले सीएम योगी

यह भी पढ़ें

Challan

योगी सरकार ने वाहन स्वामियों को दी बड़ी सौगात, पांच साल के ट्रैफिक चालान किए निरस्त

09/06/2023
Himalayan University delegation met CM Dhami

सीएम धामी से हिमालयन यूनिवर्सिटी के प्रतिनिधिमंडल ने की भेंट, राहत कोष में दिए 51 लाख

12/08/2025
Lal Krishna Advani

लालकृष्ण आडवाणी को एम्स से मिली छुट्टी

27/06/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version