• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

लालकृष्ण आडवाणी को एम्स से मिली छुट्टी

Writer D by Writer D
27/06/2024
in नई दिल्ली, राजनीति, राष्ट्रीय
0
Lal Krishna Advani

Lal Krishna Advani

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नयी दिल्ली : पूर्व उप प्रधानमंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी (Lal Krishna Advani) को गुरुवार को राजधानी के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) से छुट्टी मिल गयी। उन्हें बुधवार देर रात तबीयत खराब होने पर एम्स में भर्ती किया गया था।इससे पहले अस्पताल के सूत्रों ने बताया कि भाजपा के दिग्गज नेता की हालत स्थिर है। श्री आडवाणी को आज जांच के बाद अपराह्न एक बजे अस्पताल से छुट्टी दे दी गयी।

सूत्रों ने बताया कि श्री आडवाणी (96) (Lal Krishna Advani)  के पेशाब में संक्रमण की शिकायत के बाद उन्हें कल शाम छह बजे जांच के लिये एम्स ले जाया गया और रात करीब 11 बजे उन्हें यूरोलॉजी विभाग में भर्ती कराया गया। सूत्रों ने कहा कि एम्स के डॉक्टर वयोवृद्ध नेता जराचिकित्सा विभाग के डॉक्टरों की निगरानी में थे। अब वह पूरी तरह से स्वस्थ हैं और अपराह्न एक बजे घर वापस पहुंच गये।

श्री आडवाणी (Lal Krishna Advani) काफी समय से वृद्धावस्था संबंधित स्वास्थ्य समस्याओं का सामना कर रहे हैं और सार्वजनिक कार्यक्रमों में उनका आना-जाना बंद हो गया है। आमतौर पर डॉक्टर उनकी घर पर ही जांच करते हैं, लेकिन कल रात उन्होंने पेशाब में संक्रमण की शिकायत की, जिसके बाद उन्हें एम्स ले जाया गया।

लाल कृष्ण आडवाणी की बिगड़ी तबीयत, दिल्ली AIIMS में हुए एडमिट

उल्लेखनीय है कि केंद्र में तीसरी बार राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की सरकार बनने के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सहित भाजपा के तमाम नेता उनसे आशीर्वाद लेने उनके आवास पर पहुंचे थे। उस समय उनका स्वास्थ्य ठीक था। श्री आडवाणी (Lal Krishna Advani) ने स्वतंत्र भारत की राजनीति को गहरे रूप से प्रभावित किया है, उन्होंने अयोध्या में श्रीराम जन्म भूमि मंदिर के निर्माण के लिए 90 के दशक में एतिहासिक रथ यात्रा निकाली थी। वह वाजपेयी के नेतृत्व वाली राजग सरकार में उप प्रधानमंत्री थे, और उनके पास गृह मंत्रालय का प्रभार था।

Tags: Delhi AIIMSdelhi newsLal Krishna AdvaniNational news
Previous Post

सरकार ने किसानों को बड़ी राहत, नलकूप कनेक्शन देने व स्वेच्छिक लोड बढ़ाने का रास्ता आसान

Next Post

‘जनेश्वर मिश्र पार्क’ को आधुनिक स्पोर्ट्स जोन बनाने तैयारी में योगी सरकार

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तराखंड

मुख्यमंत्री धामी ने 306 करोड़ रुपये से अधिक की विकास योजनाओं को दी मंजूरी

23/09/2026
उत्तराखंड

बद्रीनाथ में बना आस्था का नया कीर्तिमान

23/09/2026
उत्तराखंड

ज्योलिकोट दूषित पेयजल प्रकरण पर मुख्य सचिव ने ली अधिकारियों के साथ बैठक

23/09/2026
उत्तराखंड

रंग लाई उत्तराखंड की नई फिल्म नीति, पांच साल में फिल्म शूटिंग पर 1,759 करोड़ रुपये खर्च

23/09/2026
उत्तराखंड

15 अक्टूबर तक गड्ढामुक्त होंगी उत्तराखंड की सड़कें, हर जिले में युद्धस्तर पर काम शुरू

23/09/2026
Next Post
Janeshwar Mishra Park

‘जनेश्वर मिश्र पार्क’ को आधुनिक स्पोर्ट्स जोन बनाने तैयारी में योगी सरकार

यह भी पढ़ें

अनलॉक 5 की गाइडलाइन्स को गृहमंत्रालय ने 30 नवंबर तक बढ़ाया

27/10/2020
Coarse Grains

पारिस्थितिक संतुलन के लिए भी जरूरी हैं मोटे अनाज

08/01/2023

यूपी में रामराज्य तो नहीं, जंगलराज से बदतर हैं हालात : अखिलेश यादव

02/08/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version