• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

‘जनेश्वर मिश्र पार्क’ को आधुनिक स्पोर्ट्स जोन बनाने तैयारी में योगी सरकार

Writer D by Writer D
27/06/2024
in उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
Janeshwar Mishra Park

Janeshwar Mishra Park

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ । उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाने के लिए कृत संकल्प योगी सरकार (Yogi Government) ने प्रदेश की राजधानी लखनऊ स्थित जनेश्वर मिश्र पार्क (Janeshwar Mishra Park) के वृहद कायाकल्प की प्रक्रिया शुरू कर दी है। लखनऊ के गोमती नगर में स्थित इस पार्क में लंबे वक्त से एक स्पेशलाइज्ड स्पोर्ट्स एरीना होने की कमी यहां जाने वाले लोगों को महसूस होती थी। इस जरूरत को भांपते हुए योगी सरकार ने पार्क के कायाकल्प की एक विस्तृत कार्ययोजना तैयार की थी। सीएम योगी (CM Yogi) के विजन अनुसार बनी इस कार्ययोजना को क्रियान्वित करते हुए लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) ने स्पोर्ट्स जोन के विकास के लिए प्रक्रिया शुरू कर दी है। कार्ययोजना के अनुसार, 10.16 करोड़ रुपए के व्यय से सभी विकास कार्यों को पूर्ण किया जाएगा।

क्रिकेट, फुटबॉल, वॉलीबॉल ग्राउंड समेत टेनिस कोर्ट का भी होगा निर्माण

खास बात ये है कि इन विकास कार्यों के जरिए जिन स्पोर्ट्स एमिनिटीज से पार्क (Janeshwar Mishra Park) को लैस किया जाएगा उनमें क्रिकेट, फुटबॉल व वॉलीबॉल ग्राउंड समेत टेनिस कोर्ट मुख्य है। इन सभी निर्माण कार्यों को पर्यावरण संरक्षण के मानकों व अन्य महत्वपूर्ण गाइडलाइंस का पालन करते हुए पूरा किया जाएगा तथा सभी निर्माणों की उच्च गुणवत्ता को सुनिश्चित करने के लिए भी एक मॉनिटरिंग मैकेनिज्म बनाया जाएगा।

टू बिड प्रक्रिया के जरिए एजेंसी का होगा चयन व कार्यावंटन

पार्क (Janeshwar Mishra Park) में स्पोर्ट्स जोने के विकास को लेकर होने वाले सभी कार्यों को पूरा करने के लिए एलडीए द्वारा टू बिड प्रक्रिया को क्रियान्वित किया गया है। इस प्रक्रिया के जरिए एक एजेंसी का चयन होगा और वह ही इन सभी कार्यों को पूर्ण करने के साथ ही एलडीए के अधिकारियों से समन्वय स्थापित कर कार्यों की डेडलाइन, उच्च गुणवत्ता समेत सभी मानकों के पालन व क्रियान्वयन का मार्ग प्रशस्त करेगी। कार्यावंटन के उपरांत एजेंसी की कोशिश होगी कि सभी विकास कार्यों को 9 महीने की अवधि में पूरा कर लिया जाए।

विकास कार्यों की पूर्ति के बाद कई खेल गतिविधियों का हो सकेगा संचालन

168 करोड़ रुपए की लागत से लगभग 376 एकड़ में विकसित किया गया पार्क (Janeshwar Mishra Park) में लंबे वक्त से स्पोर्टिंग इवेंट्स के संचालन के लिए एक स्पोर्ट एरीना की कमी महसूस हो रही थी। अब इसी कमी को पूरा करते हुए योगी सरकार के विजन अनुसार वृहद स्पोर्ट्स जोन के निर्माण की प्रक्रिया शुरू हो गई है।

सपा के मन में भारतीय इतिहास व संस्कृति के प्रति कोई सम्मान नहींः सीएम योगी

एलडीए द्वारा शुरू की गई इस प्रक्रिया के पूर्ण होने पर लखनऊ वासियों तथा देश-विदेश से पार्क घूमने आने वाले लोगों को विभिन्न स्पोर्टिंग इवेंट्स का हिस्सा बनने का मौका मिलेगा। विकास कार्यों की पूर्ति के जरिए यहां पर नियमित रूप से विभिन्न स्पोर्टिंग एक्टिविटीज के संचालन का मार्ग प्रशस्त होगा। विकसित होने वाले सभी स्पोर्ट्स एमिनिटीज को आधुनिक स्प्रिंकलर्स, लाइटिंग व अन्य सुविधाओं से पूर्ण किया जाएगा।

Tags: janeshwar mishra parkLucknow Newsup newsYogi News
Previous Post

लालकृष्ण आडवाणी को एम्स से मिली छुट्टी

Next Post

शुरू हुआ अग्नि पंचक, इस दौरान न करें शुभ कार्य

Writer D

Writer D

Related Posts

August 9: Kakori Train Action Day Special
उत्तर प्रदेश

9 अगस्त: काकोरी ट्रेन एक्शन-डे स्पेशल

09/08/2026
CM Yogi issues directives for regular inspection of school vehicles.
उत्तर प्रदेश

स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर योगी सरकार सख्त, परिवहन विभाग करेगा नियमित जांच

08/08/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

आजीविका मिशन से मिला प्रशिक्षण तो श्वेता ने अर्जित किया सम्मान

08/08/2026
AK Sharma
उत्तर प्रदेश

नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री का बड़ा बयान, मेरे भविष्य का फैसला महादेव या मोदी जी करेंगे

08/08/2026
Kanwar
उत्तर प्रदेश

अग्नि-5 थीम की कांवड़ बनी सावन यात्रा का आकर्षण

08/08/2026
Next Post
Mrityu Panchak

शुरू हुआ अग्नि पंचक, इस दौरान न करें शुभ कार्य

यह भी पढ़ें

CM Yogi

मुख्यमंत्री की जीरो टॉलरेंस नीति का दिख रहा असर, अबतक 80 हजार से अधिक बदमाशों को मिली सजा

18/10/2024
पीएम मोदी PM Modi

साइंस, टेक्नॉलॉजी और इनोवेशन में जल्दबाज़ी का कोई स्थान नहीं : पीएम मोदी

23/02/2021
सुशांत केस Rhea Chakraborty

रिया चक्रवर्ती : शवगृह में मैंने उनकी बॉडी 3 सेकेंड के लिए देखी और पैर छुए

28/08/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version