• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

न्यायालय का निर्णय जो भी होगा, उससे सरकार पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा, क्योंकि…

Desk by Desk
07/08/2020
in Main Slider, राजनीति, राजस्थान, राष्ट्रीय
0
प्रमोद जैन भाया

प्रमोद जैन भाया

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

जैसलमेर। राजस्थान में जारी राजनीतिक घमासान के बीच आज राजस्थान उच्च न्यायालय के बसपा विधायकों को नोटिस तामील करने के आदेश पर प्रतिक्रिया करते हुए जैसलमेर में मौजूद स्वायत्त शासन मंत्री शांति धारीवाल, खान मंत्री प्रमोद जैन भाया एवं अन्य मंत्रियों ने किसी तरह की टिप्पणी करने से इन्कार करते हुए कहा कि वे न्यायपालिका का सम्मान करेंगे।

मंत्रियों ने यह भी कहा कि न्यायालय का निर्णय जो भी होगा उससे सरकार पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा, क्योंकि सरकार के पास पूर्ण बहुमत है और जरूरत से भी अधिक बल मौजूद है।

उधर पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने इस संबंध में बताया कि अब तक उन्हें बसपा विधायकों के संबंध में उच्च न्यायालय द्वारा दिए गए आदेशों के संबंध में आधिकारिक जानकारी नहीं मिली है। न्यायालय जो भी आदेश देगा वह उसकी पालना करवाएंगे। नोटिस को तामील कराने के संबंध में न्यायालय के आदेशों की पालना की जाएगी।

पटना सिविल कोर्ट के जज का कोरोना से निधन, एम्स में थे भर्ती

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के नेतृत्व में बसपा के छह विधायक भी जैसलमेर की सूर्यागढ़ होटल में बाड़ाबंदी में रह रहे हैं। 31 जुलाई को जब कांग्रेस के विधायकों को जयपुर के होटल से जैसलमेर भेजा गया तो उनके साथ बसपा विधायक राजेन्द्र सिंह गुढा, लखन सिंह, दीपचंद खेदिया, जोगेन्द्र सिंह अबाना, संदीप कुमार और वाजिब अली भी शामिल थे। ये विधायक किसी तरह होटल से बाहर न जा पाएं, इसके लिये इनकी सुरक्षा और कड़ी कर दी गई है।

हालांकि ऐसी चर्चा है कि बसपा के इन छह विधायकों को और कहीं भेजा जा सकता है। अगर ऐसा हुआ तो इन विधायकों को जैसलमेर में नोटिस तामील करवाना मुश्किल होगा, लेकिन अब तक इन्हें कहीं और भेजे जाने की पुष्टि नहीं हुई है। फिलहाल ये विधायक जैसलमेर की सूर्यागढ़ होटल में ही मौजूद हैं।

Tags: 24ghante online.comAshok Gehlotbsp mlaBSP MLAs mergedcrisis in Gehlot governmentpolitical crisis in Rajasthanअशोक गहलोतगहलोत सरकार में संकटबसपा विधायकबसपा विधायकों का विलयराजस्थान में सियासी संकट
Previous Post

आइये जानें पूरी रामायण पाठ का लाभ, सिर्फ इस एक मंत्र के जाप करने मिल जाता है सुख

Next Post

मनुष्य को हमेशा इस बात का रखना चाहिए ध्यान, हमेशा मिलेगी सफलता

Desk

Desk

Related Posts

Main Slider

लखनऊ में नाबालिग को शराब बेचने पर सख्ती, सेल्समैन हटाया; दुकान पर 30 हजार जुर्माना

14/09/2026
CM Yogi
Main Slider

वाराणसी में जलभराव पर योगी सरकार की सख्ती, लापरवाही पर अधिशासी अभियंता निलंबित

14/09/2026
Main Slider

हिंदी हमारी राष्ट्रीय चेतना और सांस्कृतिक पहचान की सशक्त अभिव्यक्ति: सीएम धामी

14/09/2026
Main Slider

स्व गिरिजा शंकर जोशी का असमय जाना हम सभी के लिए बड़ी क्षति : धामी

14/09/2026
उत्तराखंड

विकास, निवेश और रोजगार से कांग्रेस को परेशानी : पुष्कर सिंह धामी

14/09/2026
Next Post

मनुष्य को हमेशा इस बात का रखना चाहिए ध्यान, हमेशा मिलेगी सफलता

यह भी पढ़ें

AK Sharma

लखनऊ को वैश्विक नगर बनाने की दिशा में उठाया गया बड़ा कदम: एके शर्मा

12/10/2024
young writers of up

अतुल बाजपेयी समेत यूपी  के 6 युवा साहित्यकारों को मिलेगा प्रताप नारायण मिश्र अवॉर्ड

07/12/2020
JOSA CSAB

सीसैब आज जारी करेगा स्पेशल राउंड का फर्स्ट सीट अलॉटमेंट रिजल्ट

20/11/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version