• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

उत्तर प्रदेश में भाजपा सशक्त स्थिति में : मेनका गांधी

Writer D by Writer D
13/06/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, ख़ास खबर, राजनीति, सुल्तानपुर
0
Maneka Gandhi

Maneka Gandhi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं स्थानीय सांसद मेनका गांधी ने रविवार को दावा किया कि गरीब और किसान के लिये कल्याणकारी योजनाओ को परवान चढाने वाली भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) उत्तर प्रदेश में बेहद ताकतवर स्थिति में है और अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव में एक बार फिर ऐतिहासिक जीत दर्ज करने को तैयार है।

श्रीमती गांधी ने जिले को 64 करोड़ की लागत से 97 किमी कुल लंबाई की 16 सड़कों की सौगात देते हुये कहा कि उत्तर प्रदेश में आगामी 2022 विधानसभा चुनाव की तैयारियों के लिए कार्यकर्ताओं पदाधिकारियों व जनप्रतिनिधियों को कोरोना महामारी की संकटकालीन स्थिति में नागरिकों की मदद के लिए क्षेत्र में निरंतर भ्रमण करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी सशक्त स्थिति में है। पार्टी विकास कार्यों व गरीबों व किसानों को दी गयी सुविधाओं तथा कार्यकर्त्ताओं द्वारा किये जा रहे सेवा कार्यों की बदौलत एक बार फिर 2022 के विधानसभा चुनाव में जीत हासिल करेंगी।

अखिलेश यादव को दुनियादारी की कोई समझ नहीं है : खन्ना

इससे पहले सांसद मेनका गांधी ने लोक निर्माण विभाग के डाक बंगले में 10 विकास खंड क्षेत्र में 97 किमी. निर्मित होने वाली 64 करोड रुपए की लागत की प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना की 16 सड़कों का शिलान्यास किया। उन्होने लोक निर्माण विभाग के अतिथि गृह में महुआ के पौधे का रोपण भी किया। सांसद ने संघ के वरिष्ठ कार्यकर्त्ता एवं पूर्व प्रधानाचार्य स्व.वंशराज सिंह के घर धम्मौर पहुँच कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की और परिजनों से मुलाकात कर ढाढ़स बंधाया।

श्रीमती गांधी ने सुलतानपुर संसदीय क्षेत्र के ग्राम पिकौरा, हूसेपुर, मनभौना, शनिचरा एवं रामपुर गांव में एकत्रित विशाल जनसमूह को कोरोना टीका करण के प्रति जागरूक करते हुए तीसरे लहर का सामना करने के लिए सभी 18 साल के ऊपर के लोगों को वैक्सीनेशन के लिए प्रेरित किया। इस दौरान उन्होंने नवनिर्वाचित प्रधानों से गांवो में कैम्प लगवाकर 100 फीसदी वैक्सीनेशन कराने के लिये लोगों को जागरूक करने के लिए कहा है।

CM योगी ने एटा में लिंटर गिरने से हुई जनहानि पर किया शोक व्यक्त

उन्होने बताया कि सड़कों के निर्माण के लिए मार्च 2022 तक का समय निर्धारित किया गया है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की मोतिगरपुर से दोस्तपुर, बिरसिंहपुर से बरौसा व कादीपुर से अखंडनगर मार्गो को गड्ढा मुक्त किए जाने के निर्देश दिए गए हैं। जिले के कादीपुर क्षेत्र में निर्माणाधीन नवोदय विद्यालय जाने वाली सड़क निर्मित करने का निर्देश पीडब्लूडी को दिया।

Tags: Maneka Gandhisultanpur news
Previous Post

अखिलेश यादव को दुनियादारी की कोई समझ नहीं है : खन्ना

Next Post

इंद्रप्रस्थ अपोलो अस्पताल में इस दिन से मिलेगी Sputnik V वैक्सीन

Writer D

Writer D

Related Posts

Wedding Lehenga
Main Slider

पुराने लहंगे को करें रीयूज, हर कोई करेगा आपके लुक की तारीफ

01/07/2026
Cumin
Main Slider

कहीं आपकी रसोई में रखा जीरा नकली तो नहीं, खरीदने से पहले ऐसे करें चेक

01/07/2026
White Hair
Main Slider

सफ़ेद बालों से छुटकारा पाने के लिए अपनी डाइट में शामिल करें ये चीजें

01/07/2026
Education
उत्तर प्रदेश

साक्ष्य आधारित शिक्षा सुधारों के नए दौर में उप्र, कक्षा-कक्ष से मिली सीख पर तय होगी भविष्य की शैक्षणिक रणनीति

30/06/2026
Sugarcane Farmers
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार ने पेराई सत्र 2025-26 में गन्ना किसानों को किया 31,682 करोड़ रुपये का भुगतान

30/06/2026
Next Post
Sputnik-V

इंद्रप्रस्थ अपोलो अस्पताल में इस दिन से मिलेगी Sputnik V वैक्सीन

यह भी पढ़ें

Jail

आर्थर जेल में कैदी ने दूसरे कैदी के साथ जबरदस्ती किया अननैचुरल सेक्स, मचा हड़कंप

17/05/2022
AK Sharma

महाकुंभ 2025 के दृष्टिगत सभी नगरीय निकायों की स्वच्छता एवं सुंदरता पर दें विशेष ध्यान: एके शर्मा

04/01/2025
Home

घर में होगी बरकत की एंट्री, आज ही ले आएं ये चीजें

19/07/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version