• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

यूपी उपचुनाव के जीत से लबरेज अब पंचायत चुनाव को धार देने में जुटी भाजपा

Desk by Desk
13/11/2020
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, राष्ट्रीय, लखनऊ
0
BJP

BJP

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) उपचुनाव के जीत से लबरेज है। इसके बाद अब पंचायत चुनाव की ओर अग्रसर हो रही है। गांवों में अपनी पैठ बनाने के लिए पार्टी ने अपने कील कांटे दुरूस्त करने शुरू कर दिए हैं। दीपावली के बाद बड़े स्तर पर पंचायत चुनावों की रणनीति बनायी जाएगी। यह पहला मौका होगा जब भाजपा वृहत स्तर पर पंचायत चुनाव में उतरने जा रही है।

उदित राज ने पूछा- भाजपा का वोट शेयर घटा तो सीटें कैसे बढ़ीं?

बता दें कि पिछले चुनाव में भाजपा ने जिला पंचायत में अपने समर्थित प्रत्याशी उतारे थे। इस बार संभावना है कि शायद प्रदेश सरकार पंचायत चुनाव में पार्टी सिंबल कराने के लिए कोई पॉलिसी बना दे। पॉलिसी न बनने पर भी भाजपा अपने समर्थित प्रत्याशियों के साथ मैदान में बाजी मारने के लिए जोर आजमाइश करेगी।

पंचायत चुनाव के लिए प्रदेश उपाध्यक्ष विजय बहादुर पाठक को प्रभारी बनाया गया है। उन्होंने बताया कि अभी तक मतदाता सूची बनाने का काम चल रहा था। पार्टी को सक्रिय करने के लिए नीचले स्तर पर कई बैठकें हो चुकी हैं। चुनाव किस स्तर पर लड़ा जाएगा अभी यह तय नहीं हुआ है। पार्टी का उद्देश्य है कि हर चुनाव में मजबूत भागीदारी हो।

पश्चिम बंगाल में मानसिक रूप से विक्षिप्त व्यक्ति ने की चार लोगों की हत्या

यूपी में पंचायत चुनाव के लिए वोटर लिस्ट बनने के बाद ही चुनाव की तारीखों का ऐलान हो सकता है, हालांकि शासन स्तर पर इसका भी मंथन शुरू हो गया है कि कब चुनाव कराना ठीक रहेगा? वैसे इस साल यह चुनाव नहीं होंगे, अब 2021 में यह संभव हो सकेगा। बताया जा रहा है कि अप्रैल या मई में यह चुनाव हो सकते हैं। इसी के हिसाब से तैयारी चल रही है।

अयोध्या दीपोत्सव : सीएमयोगी ने की रामलला की पूजा, देखें जश्‍न का वीडियो

वैसे कई जिलों में कुछ ग्राम पंचायतों के नगर निगम या नगर पंचायतों में शामिल करने से जिला पंचायत एवं क्षेत्र पंचायत के वार्ड की सीमा प्रभावित हुई है। इस कारण यहां नए सिरे से परिसीमन करना पड़ रहा है। इसके लिए शासन की ओर से सभी संबंधित जिलों को आदेश जारी कर दिया गया है।

Tags: bjpby-electionspanchayat electionsupउपचुनावउप्रपंचायत चुनावभाजपा
Previous Post

पाकिस्तान ने किया सीजफायर का उल्लंघन उड़ी में 2 जवान शहीद, 4 नागरिकों की मौत

Next Post

दिल्ली में दिवाली पर नहीं जले पटाखे तो बीते 4 साल में प्रदूषण का स्तर सबसे कम होगा

Desk

Desk

Related Posts

Potato Pinwheel
Main Slider

घर आएं गेस्ट के लिए झटपट बनाएं चटपटे पोटेटो पिनवील

19/07/2026
chutney
Main Slider

इसका जायका खाने में लगाएगा स्वाद का तड़का, देखें रेसिपी

19/07/2026
Eyebrows
Main Slider

आइब्रो को घनी बनाने के लिए अपनाएं ये उपाय

19/07/2026
Gold Facial
Main Slider

खुद से ही करें ये फेशियल, बच जाएगा पार्लर का खर्चा

19/07/2026
Mukhyamantri Shikshak Suraksha Cashless Medical Scheme turns out to be a boon
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री शिक्षक सुरक्षा कैशलेस चिकित्सा योजना बनी वरदान, मात्र 10 दिनों में 142 शिक्षकों को मिला लाभ

18/07/2026
Next Post
प्रदूषण का स्तर सबसे कम होगा Pollution levels will be the lowest

दिल्ली में दिवाली पर नहीं जले पटाखे तो बीते 4 साल में प्रदूषण का स्तर सबसे कम होगा

यह भी पढ़ें

‘BSKC’ में बेगूसराय के इतने खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का करेंगे प्रदर्शन

13/05/2022
Deputy CM Keshav Maurya

मुलायम सिंह ने लगवाया कोरोना का टीका, केशव मौर्य बोले- माफी मांगे अखिलेश

07/06/2021
mehnat kabhi kisi ki mohtaj nahi

दिव्यांगता नहीं होती किसी की मोहताज, बालवीर ने किया साबित

12/01/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version