• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

भाजपा को मिल रहा है मुस्लिम समाज का प्यार : दानिश आजाद

Writer D by Writer D
27/03/2022
in उत्तर प्रदेश, बलिया, राजनीति
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

बलिया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) के नेतृत्व में दोबारा गठित भारतीय जनता पार्टी की सरकार में बतौर राज्य मंत्री शामिल किये गये दानिश आजाद अंसारी (Danish Azad) ने रविवार को दावा किया कि मुस्लिम समाज में भाजपा के प्रति विश्वास जागृत हो रहा है तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी के प्रति निरन्तर प्यार बढ़ रहा है।

बलिया जिले के निवासी दानिश आजाद अंसारी को शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी की सरकार में बतौर मुस्लिम चेहरा शामिल किया गया। हालांकि दानिश अभी तक विधानमंडल के किसी सदन के सदस्य नहीं हैं। योगी की अगुवाई वाली पिछली भाजपा सरकार में मोहसिन रजा को राज्यमंत्री बनाया गया था लेकिन इस बार उनकी छुट्टी कर दी गई। रजा अभी विधान परिषद के सदस्य हैं।

दानिश आजाद अंसारी ने कहा कि मुस्लिम समाज में विपक्षी दलों समाजवादी पार्टी, बहुजन समाज पार्टी व कांग्रेस का भ्रम जाल अब टूट रहा है। उन्होंने दावा किया कि भाजपा को मुस्लिम समाज का प्यार अब मिल रहा है और मुस्लिम समाज में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रति प्यार निरन्तर बढ़ रहा है, इस समाज में भाजपा के प्रति विश्वास जागृत हो रहा है।

अंसारी ने कहा कि  मोदी जी का सबका साथ, सबका विश्वास व सबका विकास का विजन आगे बढ़ रहा है और भाजपा के प्रति मुस्लिम समाज का मतदान व झुकाव भी लगातार बढ़ रहा है। लोकसभा के पिछले 2019 के चुनाव व उत्तर प्रदेश विधानसभा के हालिया चुनाव से भी यह स्पष्ट है।

योगी कबीना के इकलौते मुस्लिम मंत्री दानिश आजाद, ऐसा रहा शिक्षिका के बेटे से राजनीति तक का सफर

विपक्षी दलों पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि सपा, बसपा व कांग्रेस मुस्लिम समाज को महज वोट बैंक समझती थी लेकिन मुस्लिम समाज अब यह समझ चुका है कि सपा, बसपा व कांग्रेस ने हमेशा से ही उन्हें ठगा है। मुस्लिम समाज अब यह समझ चुका है कि उनका वास्तविक विकास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ही कर सकते हैं।

राज्य मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत को विश्व गुरु बनाने का सपना देखा है और देश के सभी युवाओं व मुस्लिम समाज को इस सपना को फलीभूत करने में महती भूमिका निभानी है। इस देश का नाम सभी को मिलजुल कर  ऊंचा करना है। अंसारी कहते हैं कि मोदी जी ने देश के सभी वर्ग के लोगों को एक धागे में पिरो दिया है और इस धागे की सुंदर माला से हमारा देश अब और खूबसूरत हो गया है।

अंसारी ने एक सवाल के जवाब में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का सपना है कि समाज के हर वर्ग को विकास की मुख्य धारा से जोड़ा जाए और वे इस सपने को पूरा करने व समाज के अंतिम पायदान पर बैठे व्यक्ति के उत्थान के लिए कार्य करेंगे। उन्होंने जोर देकर कहा कि सरकार की योजनाओं को जमीनी धरातल पर ले जाने की कोशिश की जाएगी। उन्होंने कहा कि मुसलमान समाज खासकर युवाओं की बेहतरी के लिए क्या करना अपेक्षित होगा, इसकी जानकारी लेकर प्रयास होगा।

उन्होंने कहा कि शिक्षा मूलभूत अधिकार है, यह विकास का पर्याय है और मुस्लिम समाज को शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ाने के लिए वह विशेष रूप से प्रयास करेंगे। अंसारी ने कहा कि वह शहरों के विद्यालयों को प्रोद्योगिकी शिक्षा से जोड़ने की पहल करेंगे।

Tags: ballia newsdanish azadup news
Previous Post

IPL 2022: डु प्लेसिस की विस्फोटक पारी से RCB ने बनाया 205 का विशाल स्कोर

Next Post

आराधना मिश्रा मोना होंगी कांग्रेस विधानमंडल दल की नेता

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

मिशन शक्ति 6.0 में यूपी पुलिस का कमाल, सात दिन में पांच राज्यों से खोज निकाले 32 लाख के गुम मोबाइल

17/10/2026
Main Slider

फैजुल्लागंज को हर साल की बाढ़ से मिलेगी स्थायी मुक्ति, आईआईएम रोड से पक्कापुल तक बनेगा 5.5 किमी लंबा तटबंध

17/10/2026
उत्तर प्रदेश

बैलेट पेपर से हो रहा है चुनाव, न्याय के पक्ष में परिणाम देने का काम जनता-जनार्दन का: मुख्यमंत्री योगी

17/10/2026
Main Slider

केरल की बेटी का सीएम योगी को भावुक पत्र, मेरे विवाह पर आइए

17/10/2026
उत्तर प्रदेश

कसारी-मसारीः अपराध के मलबे पर सुशासन के मंत्र

17/10/2026
Next Post
Aradhana Mishra

आराधना मिश्रा मोना होंगी कांग्रेस विधानमंडल दल की नेता

यह भी पढ़ें

Yellow Teeth

दांतों का पीलापन होगा दूर, इन नुस्खों से आएगी चमक

05/06/2026
ashutish rana

आशुतोष राणा आए कोरोना की चपेट में, 6 अप्रैल को ली थी वैक्सीन की पहली डोज़

14/04/2021
Savin Bansal

आपदा प्रबंधन को लेकर जिला प्रशासन सक्रिय, संवेदनशील इलाकों में आपदा न्यूनीकरण कार्यो को मिली मंजूरी

27/03/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version