• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

देश की असली टुकड़े-टुकड़े गैंग है बीजेपी : सुखबीर सिंह बादल

Desk by Desk
15/12/2020
in Main Slider, पंजाब, राजनीति, राष्ट्रीय
0
टुकड़े-टुकड़े गैंग है बीजेपी bjp-is-the-real-tukde-tukde-gang

टुकड़े-टुकड़े गैंग है बीजेपी

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

पंजाब। शिरोमणि अकाली दल प्रमुख सुखबीर सिंह बादल ने मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा है कि बीजेपी देश में असली टुकड़े-टुकड़े गैंग है। साथ ही बादल ने किसान आंदोलन के दौरान देश को तोड़ने का भी आरोप लगाया है।

सुखबीर सिंह बादल ने कहा कि बीजेपी ने राष्ट्रीय एकता को टुकड़ों में तोड़ दिया है। बेशर्मी से मुसलमानों के खिलाफ हिंदुओं को उकसाया है। अब अपने सिख भाइयों के खिलाफ ऐसा कर रही है। बीजेपी देशभक्ति वाले पंजाब को सांप्रदायिक आग में धकेल रही है।

BJP is the real #TukdeTukdeGang in the country. It has smashed national unity to pieces,shamelessly inciting Hindus against Muslims & now desperate setting peace loving Punjabi Hindus against their Sikh brethren esp #farmers. They're pushing patriotic Punjab into communal flames. pic.twitter.com/7adwVmoDgj

— Sukhbir Singh Badal (@officeofssbadal) December 15, 2020

बीते दिनों पहले सुखबीर सिंह बादल ने आंदोलन में खालिस्तानियों की मौजूदगी की अफवाहों को लेकर आक्रामक रुख दिखाया था। उन्होंने कहा था कि इस आंदोलन में कई बूढ़ी महिलाएं भी शामिल हैं। क्या वो खालिस्तानी लगती हैं? यह देश के किसानों को संबोधित करने का कोई तरीका है? यह किसानों का अपमान है।

बादल ने कहा था कि उनकी हिम्मत कैसे हुई हमारे किसानों को देशद्रोही कहने की? बीजेपी या किसी और को, किसानों को देशद्रोही कहने का हक किसने दिया? किसानों ने अपना पूरा जीवन देश के लिए समर्पित कर दिया और आप इन्हें देशद्रोही कह रहे हैं? जो इन्हें देशद्रोही कह रहे हैं, वो खुद देशद्रोही हैं।

नौसेना के वरिष्ठ अधिकारी वाइस एडमिरल श्रीकांत का निधन, रक्षामंत्री ने जताया दुख

बता दें कि बादल परिवार की ओर से कृषि कानूनों का विरोध किया जा रहा है। हरसिमरत कौर बादल ने केंद्रीय मंत्री के पद से इस्तीफा दे दिया था और केंद्र के नए कानूनों को किसानों के साथ बड़ा धोखा बताया था। सिर्फ इतना ही नहीं सुखबीर बादल ने अकाली दल के एनडीए से अलग होने का ऐलान करते हुए पंजाब के चुनावों में अकेला लड़ने की बात कही थी।

प्रकाश सिंह बादल ने अवॉर्ड लौटाया 

इसी महीने पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री और अकाली दल के वरिष्ठ नेता प्रकाश सिंह बादल ने कृषि कानूनों के विरोध में अपना पद्म विभूषण सम्मान वापस कर दिया है। उनके अलावा अकाली दल के नेता रहे सुखदेव सिंह ढींढसा अभी अपना पद्म भूषण सम्मान लौटाने की बात कही थी। बता दें कि प्रकाश सिंह बादल एनडीए के उन नेताओं में रहे हैं, जिनके सार्वजनिक मंचों पर चरण छूकर नरेंद्र मोदी आशीर्वाद लेते रहे हैं। हालांकि, अब कृषि कानूनों पर बीजेपी और अकाली दल आमने-सामने आ गए हैं।

Tags: bjpbjp is the real tukde-tukde gangfarm lawreal Tukde Tukde GangSukhbir Singh Badalटुकड़े-टुकड़े गैंग है बीजेपी
Previous Post

नौसेना के वरिष्ठ अधिकारी वाइस एडमिरल श्रीकांत का निधन, रक्षामंत्री ने जताया दुख

Next Post

सपा के पूर्व मंत्री समेत 200 कार्यकर्ताओं पर मुकदमा दर्ज, जानें पूरा मामला

Desk

Desk

Related Posts

tasty snacks for kids using semolina
Main Slider

बच्चों को खिलाएं ये स्नैक्स, टेस्टी भी हेल्दी भी

20/09/2026
Waxing
Main Slider

वैक्सिंग के बाद निकलने वाले छोटे दानों से हैं परेशान, आजमाए ये नुस्खें

20/09/2026
Chardham Yatra
उत्तराखंड

प्रदेश में चारधाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में निरंतर हो रही है वृद्धि

19/09/2026
उत्तराखंड

CM धामी से जिला सहकारी बैंक नैनीताल के नवनिर्वाचित अध्यक्ष ने की भेंट

19/09/2026
लेखिका सुप्रसिद्ध शिक्षाविद् एवम् समाजसेविका
उत्तराखंड

स्मृतियों के कोलाज में पापा के ‘दीना-मामा’…..वो आखिरी भोजनऔर उनका वो आखिरी सफर

19/09/2026
Next Post
Samajawadi Party

सपा के पूर्व मंत्री समेत 200 कार्यकर्ताओं पर मुकदमा दर्ज, जानें पूरा मामला

यह भी पढ़ें

CM Dhami

वित्तीय संसाधनों को बढ़ाने के गंभीर प्रयास किए जाएं : सीएम धामी

01/06/2022

डायन महंगाई मोदी-योगी सरकार में जमाई बन गई : रणदीप सुरजेवाला

31/01/2022
अशोक गहलोत-पायलट

मुख्यमंत्री खेमे के 11 विधायक नाराज़, नहीं पहुंचे जैसलमेर

01/08/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version