• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

जनता को योजनाओं की घोषणा कर बरगला रही भाजपा: अखिलेश यादव

Writer D by Writer D
12/07/2023
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
UP Assembly By-election

Akhilesh Yadav

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने कहा है कि उत्तर प्रदेश में भाजपा सरकार 2024 का लोकसभा चुनाव देखते हुए जनता को बरगलाने के लिए रोजाना प्रस्तावित योजनाओं की घोषणा कर रही है जबकि भाजपा सरकार के सवा छह साल में अब तक जनहित में एक भी योजना कार्यान्वित नहीं है। भाजपा सरकार की अब पोल खुल चुकी है। जनता भाजपा के झूठ के फेर में आने वाली नहीं है।

अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने कहा है कि मुख्यमंत्री ने उत्तर प्रदेश में नए मेडिकल कॉलेज के प्रस्ताव कैबिनेट से पास किए हैं। उनके दावे तो यह भी है कि हर जिले में मेडिकल कॉलेज खुल रहे हैं। लेकिन हकीकत तो यह है कि जो पहले से मेडिकल कॉलेज चल रहे हैं उनमें भी दवा, इलाज का उचित प्रबन्ध नहीं है। 700 से ज्यादा डॉक्टर का कोई अता पता नहीं हैं। प्रतिष्ठित किंग जार्ज मेडिकल कॉलेज और पीजीआई से विशेषज्ञ डॉक्टर इस्तीफा दे रहे हैं। संविदा पर भी अस्पतालों में डॉक्टर नहीं मिल रहे हैं।

सच तो यह है कि भाजपाराज में स्वास्थ्य सेवाएं बुरी तरह चरमरा गई हैं। अस्पतालों में मरीज इलाज के अभाव में मर रहे हैं। दवाएं नहीं मिल रही हैं। हर तरफ अफरातफरी का माहौल है। कोरोना संक्रमण काल में तो भाजपा सरकार ने लोगों को मरने के लिए खुला छोड़ दिया था। वेंटीलेटर, आक्सीजन की भारी कमी के चलते लोगों की जानें चली गई थी। लाशें जलाने का ठौर नहीं रहा। गंगा में लाशें तैरती दिखी थी। आज भी तीमारदार अपने बीमार परिजनों को लादे हुए इलाज के लिए भटक रहे हैं। शव वाहन न मिलने से गरीब बाप बेटे की लाश लिए विलखता दिखाई दिया। मां अपने बच्चे को सीने से लगाए डॉक्टर की चिरौरी करती दिख रही है।

मेडिकल पढ़ाई के लिए समाजवादी सरकार में एमबीबीएस की सीटें बढ़ाई गई थी। एम्स के लिए जमीन दी गई थी। मेडिकल कॉलेजों की स्थापना की गई थी। भाजपा राज में लोहिया संस्थान के एमबीबीएस के पहले बैच में 150 दाखिले हुए लेकिन संस्थान को मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया ने मानकों में कमी पर मान्यता नहीं दी। जब छात्रों ने हंगामा किया तब 2017 बैच को मान्यता हाथों हाथ मिल गई थी।

जिलाधिकारी और एसएसपी आपदा राहत बचाव कार्यों में लीड लेकर फील्ड में उतरें : मुख्यमंत्री धामी

अगर दिखावे के लिए मुख्यमंत्री की घोषणाएं नहीं हैं तो भाजपा सरकार को तत्काल श्वेतपत्र प्रकाशित करना चाहिए ताकि पता चल सके कि सरकारी घोषणाओं और हकीकत में कितना अन्तर है। समाजवादी सरकार में जो मेडिकल संस्थान बने थे उनकी उपेक्षा क्यों की जा रही है? नए मेडिकल कॉलेज कहां बने और उनकी मान्यता की स्थिति क्या है?

सच्चाई यह है कि भाजपा सरकार ने अपने वरिष्ठ नेता पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी जी के नाम पर मेडिकल यूनिवर्सिटी बनाई थी वह आज भी डॉ0 राम मनोहर लोहिया संस्थान, गोमती नगर लखनऊ में 10वें तल पर चल रही है। भाजपा सरकार अब तक अटल बिहारी बाजपेयी मेडिकल यूनिवर्सिटी जमीन पर नहीं बना सकी है। वह भाजपा सरकार पूरे प्रदेश में कैसे स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार लाएगी और मरीजो के इलाज के पुण्य की भागीदार बन सकेगी?

Tags: akhilesh yadavLucknow News
Previous Post

जिलाधिकारी और एसएसपी आपदा राहत बचाव कार्यों में लीड लेकर फील्ड में उतरें : मुख्यमंत्री धामी

Next Post

हथिनी कुंड से पानी छोड़े जाने से दिल्ली में बाढ़ के हालात बन गए: केजरीवाल

Writer D

Writer D

Related Posts

Business

ऑनलाइन सेल के नाम पर ठगी का जाल, Flipkart-Amazon के फर्जी लिंक से रहें अलर्ट

10/10/2026
Main Slider

जनसमस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करें अधिकारी, लोगों को बार-बार कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें : मुख्यमंत्री

10/10/2026
Main Slider

आयुष्मान कार्ड बनाने में रामपुर प्रदेश में प्रथम, एक साल में बने 1.79 लाख कार्ड

10/10/2026
SACHIS
उत्तर प्रदेश

आयुष्मान कार्ड बनाने में रामपुर यूपी में पहले स्थान पर, एक साल में बने 1.79 लाख कार्ड

10/10/2026
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार ने बाढ़ से 25.59 लाख हेक्टेयर से अधिक भूमि की सुरक्षा सुनिश्चित की, किसानों को मिली राहत

10/10/2026
Next Post
Arvind Kejriwal

हथिनी कुंड से पानी छोड़े जाने से दिल्ली में बाढ़ के हालात बन गए: केजरीवाल

यह भी पढ़ें

ak sharma

उप्र के इतिहास में अब तक की सर्वाधिक विद्युत आपूर्ति, ऊर्जा मंत्री ने अधिकारियों व कर्मचारियों को दी बधाई

15/05/2022
A family troubled by land dispute attempted suicide

हनुमान मंदिर के अंदर मिले मांस के टुकड़े, मचा हड़कंप

12/02/2025
Shani Jayanti

शनिवार को करें ये उपाय, शनि देव रहेंगे मेहरबान

08/02/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version