• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

गरीबों और कमजोर तबकों की सच्ची हितैषी है भाजपा : राजनाथ

Writer D by Writer D
20/02/2022
in अमेठी, उत्तर प्रदेश, चुनाव 2022, राजनीति
0
rajnath singh

rajnath singh

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

अमेठी। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (rajnath singh) ने भाजपा को देश के गरीबों, पिछड़ों तथा कमजोर तबकों की सच्ची हितैषी करार देते हुए विपक्षी दलों पर निशाना साधा और कहा कि विकास रूपी लक्ष्मी साइकिल, हाथी या हाथ के पंजे पर नहीं बल्कि कमल के फूल पर सवार होकर आती हैं।

रक्षामंत्री (rajnath singh) ने रविवार को जगदीशपुर विधानसभा सीट के भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, हमारी पार्टी ने जनता की हमेशा चिंता की है। चाहे मुफ्त अनाज वितरण हो, आयुष्मान योजना हो या फिर किसान सम्मान निधि योजना हो सिर्फ भाजपा ही गरीबों और कमजोर तबकों की सच्ची हितैषी पार्टी है।

उन्होंने दावा किया कि  अंतरराष्ट्रीय एजेंसियों ने भी कहा है कि भारत में अच्छी सरकार चलाने वाली पार्टी सिर्फ भाजपा ही है। भाजपा ने जो घोषणा की है उसे पूरा किया है।  सिंह ने विपक्षी दलों पर हमला करते हुए उनके चुनाव निशानों का जिक्र किया और कहा लक्ष्मी जी कभी घर हाथी, साइकिल और हाथ पर सवार होकर नहीं आती हैं। लक्ष्मी जी जब घर आती हैं तो कमल के फूल पर बैठकर आती हैं। पीएम किसान सम्मान निधि, उज्ज्वला योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना इत्यादि लक्ष्मी के आने के संकेत हैं।

राजनाथ सिंह बोले- योगी एक दिलेर सीएम, लेकिन एक मामले में कंजूस हैं…

विपक्षी सपा पर निशाना साधते हुए रक्षा मंत्री ने कहा, समाजवादी पार्टी को समाजवाद छू तक नहीं गया है। समाजवाद वह है जो समाज को भय और अपराध से छुटकारा दिलाये, मगर यह तो भाजपा कर रही है।

सिंह ने किसी का नाम लिए बिना कहा, पहले की सरकारें अपनी घोषणा को ईमानदारी से पूरा कर देतीं तो आज हमारा देश पीछे न होता। उन्होंने (विपक्षी दलों की सरकारों ने) जनता के भरोसे का गला घोटा लेकिन जनता ने जो भरोसा हम पर किया है, उसे हम टूटने नहीं देंगे। उस पर खरे उतरेंगे। आज देश तेजी से प्रगति की ओर आगे बढ रहा है।

राजनाथ सिंह बोले- रक्षा उत्पाद निर्माण के क्षेत्र में भारत कीर्तिमान रचेगा

रक्षामंत्री ने दावा किया कि रूस के सहयोग से अमेठी में अब एके-203 रायफल बनेगी, मिसाइल उत्तर प्रदेश में बनेगी, हमारी सेना के लिए हथियार देश में ही बनने लगे हैं।

Tags: Election 2022UP Assembly Election 2022up chunav 2022up election 2022चुनावचुनाव 2022विधानसभाविधानसभा चुनाव 2022
Previous Post

डबल इंजन की सरकार में भ्रष्टाचार और महंगाई दोगुना हो गया : अखिलेश यादव

Next Post

वन डे के बाद T20 में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज को किया 3-0 से क्लीन स्वीप

Writer D

Writer D

Related Posts

Nandini Yojana changed the life of Shakuntala Devi
उत्तर प्रदेश

मोदी-योगी सरकार की नंदनी योजना बनी वरदान, प्रयागराज की शकुंतला देवी हुईं आत्मनिर्भर

15/07/2026
Preparations to hold simultaneous Lok Sabha and Assembly elections in 2029 intensified: PP Choudhary
Main Slider

2029 में लोकसभा व विधानसभा चुनाव साथ कराने की तैयारी तेज: पीपी चौधरी

15/07/2026
43.218 km long Varuna Elevated Corridor will be constructed
Main Slider

वरुणा एलिवेटेड कॉरिडोर: वाराणसी को मिलेगी 43 किमी लंबी नई शहरी यातायात व्यवस्था

15/07/2026
Ravi Kishan
उत्तर प्रदेश

राम मंदिर चढ़ावा मामला: रवि किशन बोले- दोषियों को मिले सबसे कड़ी सजा

15/07/2026
CM Yogi
Main Slider

यूपी में पहली बार कोई सरकार तीसरी बार लगातार रिपीट होगी : योगी आदित्यनाथ

15/07/2026
Next Post

वन डे के बाद T20 में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज को किया 3-0 से क्लीन स्वीप

यह भी पढ़ें

azam, yogi

जेल से बाहर आए आजम खान, तीन दिन बाद होगा सीएम योगी से आमना-सामना

20/05/2022
पुष्पक एक्सप्रेस pushpak express

पुष्पक एक्सप्रेस लखनऊ से अब 1 दिसम्बर से रात साढ़े नौ बजे चलेगी

27/11/2020
The entire family was found dead

उत्तराखंड के ट्रक में खून से सना शव मिला

21/03/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version