• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

कर्नाटक में हाथ मिलाने पर सहमत हुए भाजपा-जेडीएस, देवेगौड़ा ने की इतनी सीटों की मांग

Writer D by Writer D
08/09/2023
in Main Slider, कर्नाटक, राजनीति, राष्ट्रीय
0
BJP-JDS Alliance

BJP-JDS Alliance

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

बेंगलुरु। कर्नाटक में भाजपा और जनता दल (सेक्युलर) के बीच बड़े समझौते (BJP-JDS Alliance ) की खबर सामने आ रही है। पार्टी के नेता और कर्नाटक के पूर्व सीएम बीएस येदियुरप्पा ने एलान किया है कि भाजपा ने लोकसभा चुनाव के लिए जेडीएस को पाँच सीटें देने पर सहमति जता दी है। उन्होंने कहा कि गृह मंत्री अमित शाह ने इसके लिए हामी भर दी है।

गौरतलब है कि जेडीएस के विपक्षी गठबंधन इंडिया की बैठक से दूर रहने के बाद ही यह अटकलें लगाई जा रही थीं कि यह पार्टी लोकसभा चुनाव में भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए के साथ जा सकती है।

कर्नाटक की 224 सदस्ययी विधानसभा में कांग्रेस ने शानदार जीत दर्ज करते हुए 135 सीटें जीती थीं, जबकि बीजेपी 66 सीटों पर सिमट गई थी। जेडीएस को महज 19 सीटों पर जीत मिली थी। पिछले विधानसभा चुनाव के नतीजों को देखते हुए आगामी लोकसभा चुनाव में कर्नाटक में बीजेपी और जेडीएस साथ मिलकर चुनाव लड़ सकती हैं।

हाथ मिलाने पर सहमत हुए दोनों दल (BJP-JDS Alliance )

इंडिया टुडे के मुताबिक, भारतीय जनता पार्टी और जनता दल (सेक्युलर) सैद्धांतिक तौर पर 2024 के लोकसभा चुनावों के लिए कर्नाटक में हाथ मिलाने पर सहमत (BJP-JDS Alliance ) हो गए हैं। सूत्रों ने कहा कि जद (एस) सुप्रीमो एचडी देवेगौड़ा ने गठबंधन पर चर्चा करने के लिए हाल ही में बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा और गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की।

देवेगौड़ा ने मांगी ये 5 सीटें

देश के पूर्व प्रधानमंत्री रहे एचडी देवेगौड़ा ने कर्नाटक में बीजेपी से पांच लोकसभा सीटों की मांग की है। सूत्रों ने बताया कि इसपर अंतिम फैसला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लेंगे। हालांकि, गठबंधन को लेकर दोनों पार्टियों में अभी कई दौर की बातचीत होनी है। देवेगौड़ा और उनके बेटे एचडी कुमारस्वामी ने पार्टी नेताओं से चर्चा करने के बाद बीजेपी के सामने यह प्रस्ताव रखा है।

बागेश्वर उपचुनाव: BJP प्रत्याशी आठवें चरण की मतगणना में आगे, सपा का नहीं खुला खाता

जेडीएस ने बीजेपी से जो पांच लोकसभा सीटें मांगी हैं वो मांड्या, हासन, तुमकुरु, चिकबल्लापुर और बेंगलुरु ग्रामीण हैं। कर्नाटक में कुल 28 लोकसभा सीटें आती हैं। 2019 के चुनाव में बीजेपी ने 28 में से 25 सीटें जीती थीं, जबकि पार्टी समर्थित एक उम्मीदवार भी जीता था। कांग्रेस और जेडीएस ने एक-एक सीट जीती थी।

Tags: BJP-JDS Alliancekarnataka newslok sabha election 2024National news
Previous Post

बागेश्वर उपचुनाव: BJP प्रत्याशी आठवें चरण की मतगणना में आगे, सपा का नहीं खुला खाता

Next Post

90 वर्ष की हुयी सुरों की मल्लिका आशा भोसले, दुबई में मनाएंगी अपना जन्मदिन

Writer D

Writer D

Related Posts

Exemplar
Main Slider

लीड्स 2025 रैंकिंग में उत्तर प्रदेश को मिला ‘एग्जेम्प्लर’ अवार्ड

13/05/2026
CM Yogi
Main Slider

सप्ताह में एक दिन सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करें मंत्रीगण: मुख्यमंत्री योगी

13/05/2026
Kedarnath
राष्ट्रीय

22 दिनों में 5.23 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा केदार के दर्शन, बेहतर व्यवस्थाओं से श्रद्धालुओं में उत्साह, प्रशासन की हो रही सराहना

13/05/2026
Mother Dairy
Business

अमूल के बाद अब मदर डेयरी ने भी बढ़ाए दाम, कल से इतना महंगा मिलेगा दूध

13/05/2026
cow
उत्तर प्रदेश

स्वदेशी उन्नत गोवंश से समृद्ध उत्तर प्रदेश बना रही योगी सरकार

13/05/2026
Next Post
Asha Bhosle

90 वर्ष की हुयी सुरों की मल्लिका आशा भोसले, दुबई में मनाएंगी अपना जन्मदिन

यह भी पढ़ें

Budget 2021

Budget 2021: कोविड-19 के कारण प्राथमिकता पर रहेगा हेल्थकेयर सेक्टर, बड़ी घोषणों की उम्मीद

01/02/2021
कैमूर मुक्ति मोर्चा

कैमूर मुक्ति मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने जमकर किया प्रदर्शन,7 लोगों को किया गया गिरफ्तार

13/09/2020

रोजा इफ्तार की पार्टियां करने वाले अब मन्दिर में टेक रहे माथा : केशव मौर्य

31/10/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version