• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

भाजपा गांधी जी के विचारों को मार रही है : अखिलेश

Writer D by Writer D
02/10/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा राज में जय जवान-जय किसान दोनों संकट में हैं।

राष्ट्पिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर श्रद्धासुमन अर्पित करते हुये श्री यादव ने शनिवार को कहा कि महात्मा गांधी ने मानवता को सत्य अहिंसा का संदेश दिया था जिसे पूरी दुनिया के लोग मानते है। वहीं लाल बहादुर शास्त्री के विचार जय जवान-जय किसान की आज देश को बड़ी आवश्यकता है। गांधी जी और शास्त्री जी के दर्शन से ही समाज और देश में बदलाव होगा।

उन्होने कहा अंग्रेजों की दासता से मुक्ति के लिये बापू के नेतृत्व में स्वतंत्रता आंदोलन में अनेकों लोगों ने अपने प्राणों की आहुति दी थी जिससे देश स्वतंत्र हुआ। गांधीवादी विचार से ही देश की प्रगति सम्भव है। लेकिन गांधी जी की हत्या जिस विचार के लोगों ने किया था आज वही देश को तबाह करने में लगे है।

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि समाजवादी ही खादी को प्रोत्साहन देते है। 2022 में समाजवादी सरकार बनने पर खादी को बढ़ाने में विशेष मदद दी जाएगी।

काम हमने बदला, नाम आप बदल दो

श्री यादव ने कहा कि गांधी जी का पूरा जीवन अन्याय के विरूद्ध था। जहां पूरी दुनिया गांधी दर्शन की ओर देख रही है वहीं भारत में गांधी जी के विचारों का पालन नहीं किया जा रहा है। भाजपा गांधी जी के विचारों को मार रही है। समाजवादियों को इसे बचाना है।

उन्होने कहा कि सत्य अहिंसा के संदेश पर अमल होना चाहिए। राष्ट्रपिता के विचारों को पूरी दुनिया मानती है। जबकि भाजपा सरकार उसका दमन करना चाहती है। भाजपा किसानों को आतंकवादी बताती है। हत्या, अपराध, लूट और अराजकता ही इस समय यूपी का सच है। भाजपा के कारण समाज और लोकतंत्र को खतरा है। सपा सत्य के मार्ग पर चलकर लोकतंत्र को सशक्त बनाएगी।

श्री यादव ने कहा समाजवादी पार्टी की यात्राएं लगातार चल रही हैं। असली यात्रा अब सरकार बनाने की शुरू हो रही है। हर वर्ग का सम्मान सपा में है। उत्तर प्रदेश की जनता समाजवादी पार्टी की सरकार बनाना चाहती है। श्री यादव ने आह्वान किया कि चुनाव में 400 सीटों पर जीत लिये सपा कार्यकर्ता पूरे मनोयोग से लग जाएं। पूरी निष्ठा के साथ जनता के बीच जाकर काम करें। बीजेपी के पास अन्तर्राष्ट्रीय कोच और ट्रेनर है जिनका एक ही काम झूठ सिखाने का है।

Tags: akhilesh yadavgandhi jayantiLucknow News
Previous Post

काम हमने बदला, नाम आप बदल दो

Next Post

फिल्म शूटिंग का पसंदीदा डेस्टिनेशन बन रहा उत्तराखंड : सतपाल महाराज

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों का समयबद्ध और संतोषजनक निस्तारण सुनिश्चित करें: धामी

14/09/2026
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व में गोवंश संरक्षण को मिल रहा बढ़ावा

14/09/2026
Main Slider

504 रोवर से बदल रहा जमीन की पैमाइश का तरीका, योगी सरकार ने राजस्व सर्वेक्षण को बनाया हाईटेक

14/09/2026
Main Slider

प्रदेश की सभी सड़कों को जल्द गड्ढामुक्त किया जाए: मुख्यमंत्री

14/09/2026
उत्तर प्रदेश

कोयला संकट के बीच योगी सरकार का प्रभावी प्रबंधन, रोस्टर के अनुसार बिजली आपूर्ति जारी

14/09/2026
Next Post
satpal maharaj

फिल्म शूटिंग का पसंदीदा डेस्टिनेशन बन रहा उत्तराखंड : सतपाल महाराज

यह भी पढ़ें

Viksit Uttarakhand Vision-2047

‘विकसित उत्तराखंड विजन-2047’ को अंतिम रूप देने की तैयारी

03/08/2026
building collapse

ताश के पत्तों की तरह ढह गई दस मंज़िला इमारत, 11 की मौत

25/05/2022
fraudster arrested

राम मंदिर के नाम पर फर्जी वेबसाइट बनाकर लोगों से ठगी करने वाले पांच ठग गिरफ्तार

22/06/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version