• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

BJP नेता को बीच सड़क पर दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, सपा नेता सहित पांच लोग नामजद

Writer D by Writer D
23/11/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, फतेहपुर, राजनीति
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

फतेहपुर जिले के सदर नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि व सपा नेता हाजी राजा ने अपने गनर और समर्थकों के साथ मिलकर बीजेपी प्रदेश अल्पसंख्यक मीडिया प्रभारी को बीच सड़क दौड़ा-दौड़ाकर पीटा जिसका वीडियो सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। पुलिस ने हाई प्रोफाइल मामला देख देर शाम सपा नेता सहित पांच नामजद व 20 अज्ञात लोगों पर डकैती व लूट सहित संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।

वहीं, इस घटना के बाद बीजेपी नेता की पिटाई का मामला सुर्खियों में आते ही सदर विधायक दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और मारपीट करने वाले सपा नेता व समर्थकों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा करने लगे। कोतवाली प्रभारी का सही जवाब न मिलने पर समर्थकों के साथ कोतवाली पहुंचकर गिरफ़्तारी की मांग करते हुए धरने पर बैठ गए।

धरने में बैठा देख गिरफ्तारी के लिए पहुंची पुलिस का स्थानीय लोगों ने घेराव कर लिया जिसमें एक आरोपी चोटिल भी हो गया, जिसे डॉक्टरों ने कानपुर रेफर कर दिया है। मौके पर पहुंचे सदर विधायक विक्रम ने थाने में बैठकर सीसीटीवी फुटेज देख कार्रवाई की बात कही।

मनीष तिवारी की किताब में मनमोहन सरकार पर वार, 26/11 को लेकर उठाए सवाल

इस मामले में जहां सदर कोतवाली पुलिस, बीजेपी नेता फैजान रिजवी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज करते हुए कार्रवाई में जुटी रही लेकिन आरोपियों की तुरंत गिरफ्तारी न हो पाने से नाखुश विधायक आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग को लेकर कोतवाली परिसर में धरने पर बैठ गए और विधायक का यह धरना लगभग 6 घंटे तक चलता रहा।

मामला बढ़ता देख थाने पहुंचे डीएम, एसपी ने बीजेपी विधायक से बात कर उन्हें कार्रवाई का आश्वासन देते हुए धरना समाप्त करवाया।

पीड़ित भाजपा नेता फैजान रिजवी ने बताया की बीजेपी में मुस्लिम समाज की लोकप्रियता देखते हुए यहां का भू माफिया और फतेहपुर कोतवाली का हिस्ट्रशीटर हाजी रजा व उनके साथियों ने जिला अस्पताल के पास असलहा का प्रदर्शन करते हुए मुझे बुरी तरह मारा पीटा और कहा क‍ि अब भारतीय जनता पार्टी का सपोर्ट और लोगों को बीजेपी की नीतियों को बताते हुए दिखे तो मैं तुमको जान से मार दूंगा। यह कहते हुए मुझे बुरी तरह मारा-पीटा, घटनास्थल पर सभी लोग साक्ष्य हैं। मैं हाजी रजा व उनके साथियों की गिरफ्तारी चाहता हूं।

वहीं, बीजेपी विधायक विक्रम सिंह ने कहा क‍ि बीजेपी के प्रति जनता का जनाधार बढ़ रहा है। इसलिए बौखलाहट में इस तरह से अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के कार्यकर्ता के साथ ऐसी हरकत हुई है। सीसीटीवी कैमरे के फुटेज के आधार पर मुकदमा तो दर्ज कर लिया गया है लेकिन पुलिस द्वारा 6 घंटे के बाद भी अब तक एक भी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं कर पाई है।

डीएसपी जाफरगंज दिनेश चंद्र मिश्रा ने बताया कि बीजेपी नेता के साथ मारपीट करने के मामले में हाजी रजा सहित पांच नामजद व 20 अज्ञात लोगों  के खिलाफ संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया और इनके खिलाफ गुंडा एक्ट की कार्यवाही भी की जायेगी। सभी की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है।

वहीं, इस मामले में डीएम फतेहपुर अपूर्वा दुबे ने बताया की विधायक सदर के समर्थकों के साथ हाथपाई हो गई थी। कार्रवाई की मांग को लेकर संदेह था, हमारे द्वारा निष्पक्ष कार्रवाई का आश्वासन देने के बाद धरने को समाप्त कर दिया गया।

Tags: crime newsFaizan Rizvifatehpur newsup news
Previous Post

मनीष तिवारी की किताब में मनमोहन सरकार पर वार, 26/11 को लेकर उठाए सवाल

Next Post

Joker मैलवेयर की वापसी, फौरन अपने फोन से डिलीट कर दे ये Apps

Writer D

Writer D

Related Posts

Rajnath Singh
उत्तर प्रदेश

बुजुर्गों की सेवा से बड़ा कोई पुण्य कार्य नहीं हो सकता: राजनाथ सिंह

29/08/2026
CM Dhami
Main Slider

हल्द्वानी में व्यापारियों से बोले CM धामी- “आप व्यापार बढ़ाइए, सरकार आपके साथ खड़ी है”

29/08/2026
Passengers availed the benefit of the free bus travel facility.
उत्तर प्रदेश

रक्षाबंधन निशुल्क बस यात्रा: शनिवार शाम तक 80 लाख महिलाओं व सहयात्रियों ने उठाया सेवा का लाभ

29/08/2026
More than one lakh saplings planted on Rakshabandhan
उत्तर प्रदेश

रक्षाबंधन के पर्व पर भाई-बहनों ने लगाए एक लाख से अधिक पौधे

29/08/2026
CM Yogi conducted an aerial inspection of flood-affected villages in Ballia.
Main Slider

50-50 किलो राहत सामग्री दे रही सरकार, 500 ग्राम राहत नहीं पहुंचा पाती थी सपा: मुख्यमंत्री योगी

29/08/2026
Next Post

Joker मैलवेयर की वापसी, फौरन अपने फोन से डिलीट कर दे ये Apps

यह भी पढ़ें

अगर आप भी जल्दी-जल्दी करवाती है फेशियल तो हो जाएं सावधान

21/01/2022
UP Metro recruitment

UP Metro में 292 पदों के लिए आवेदन शुरू, इस Link से करें एप्लाई

11/03/2021
Dead Body

संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ से लटकता मिला शख्स का शव

28/01/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version