• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

भाजपा नेता के बेटे की हत्या, आरोपियों के घर चला प्रशासन का बुलडोजर

Writer D by Writer D
24/03/2022
in क्राइम, मध्य प्रदेश, राष्ट्रीय
0
Shot

Shot

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

इंदौर। किशनगंज में बुधवार देर रात भाजपा नेता के बेटे की हत्या (Murder) कर दी गई। इससे नाराज ग्रामीणों ने एबी रोड पर चक्काजाम कर दिया और ट्रक में आग लगा दी। इससे इंदौर व पीथमपुर की ओर करीब दस किमी तक लंबा जाम लग गया। मौके पर पहुंचे मीडियाकर्मी और पुलिसकर्मियों से मारपीट भी की। क्षेत्र में बढ़ते तनाव को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। घटना के बाद भाजपा और कांग्रेस के नेता भी पहुंच गए।

जानकारी के अनुसार विवाद की शुरूआत बोरिंग को लेकर हुई थी। किशनगंज थाना क्षेत्र के गांव पिगडंबर में बुधवार दोपहर में एक कालोनी में बोरिंग लगाने को लेकर विवाद हुआ था। जिस प्लाट पर बोरिंग हो रहा था, वह संगीता राजेश मेव के नाम पर है। देर रात भाजपा के पूर्व ग्रामीण उपाध्यक्ष नेता उदल सिंह ठाकुर का बेटा सुजीत ठाकुर अपने दोस्तों के साथ राऊ की होटल से लौट रहा था। बोरिंग को लेकर उसने पास में रहने वाले कुलदीप पवार ने धूल कम उड़ाने के लिए कहा। इस पर सुजीत और कुलदीप का विवाद हो गया।

विवाद बढऩे पर सुजीत ने महू से कुछ लोग भी बुलवा लिए। बड़ी संख्या में महू से आए लोग चाकूबाजी करने लगे। इस दौरान कुलदीप पंवार से मारपीट की गई। इसमें कुलदीप गंभीर घायल हो गए। कुलदीप भागते हुए फोरलेन तक आ गया। यहां पहले से मौजूद हथियारबंद लोगों ने सुजीत और उसके दोस्तों पर हमला किया। इसमें सुजीत (20) के पेट और सीने में चाकू लगने से मौत हो गई। हमले में पिंटू, विरेंद्र, मादू चौहान, जगदीश चौहान, कुलदीप पवार और धर्मेंद्र जनवार घायल है। सभी को गंभीर हालत में चोइथराम अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

भाजपा नेता की हत्या का खुलासा, पति-पत्नी व बेटे सहित चार गिरफ्तार

सुजीत लॉ का विद्यार्थी था। उसकी मौत सेे लोग भडक़ गए और एबी रोड पर चक्काजाम कर दिया। हंगामा कर रहे लोगों ने कई गाडिय़ों में तोडफ़ोड़ की, वहीं एक बाइक और एक एसयूवी में आग लगा दी। इस दौरान लाठी-डंडों के साथ धारदार हथियार भी चले। एबी रोड पर तीन घंटे करीब 7 किमी लंबा जाम लगा रहा। मौके पर पहुंची किशनगंज थाने की पुलिस ने भीड़ को हटाने का प्रयास किया पहुंची लेकिन असफल रही।

घर से बुलाकर भाजपा नेता की हत्या, TMC पर लगा आरोप

एसडीएम जैन ने जानकारी कलेक्टर समेत दूसरे अधिकारियों को दी। इंदौर से डीआइजी देहात चंद्रशेखर सोलंकी पुलिस बल के साथ महू पहुंचे। भीड़ को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस का गोला छोड़ा गया। इसके बाद पुलिस ने रात 11 बजे जाम को खुलवाया। देर रात तक पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी पूरे मामले पर नजर बनाए रहे। मामले में पुलिस ने आरोपित लोकेश वर्मा उर्फ राजा व राकेश को गिरफ्तार किया है।

घर से बुलाकर भाजपा नेता की हत्या, TMC पर लगा आरोप

बुधवार रात हुए हत्याकांड के मामले में प्रशासन ने गुरुवार सुबह से ही गुर्जर खेड़ा में आरोपितों के घर तोडऩे शुरू कर दिए। पुलिस और प्रशासन के अधिकारी सुबह से ही बड़ी संख्या में यहां पहुंचे हुए हैं और जांच पड़ताल कर रहे हैं। यहां आरोपितों के देवपुरी कालोनी गुर्जर खेड़ा स्थित दोनों मकानों को तोडऩे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। यहां पर वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी और तमाम फोर्स लगा हुआ है। हमला करने वाले परिवार के लोग रात में ही घर छोडक़र चले गए थे।

Tags: crime newsmadhya pradesh newsNational news
Previous Post

शेयर बाजार में निचले स्तर से शानदार रिकवरी, सेंसेक्स ने भी लगाई छलांग

Next Post

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! रेलवे ने ट्रेनों का बदला रूट, चेक करें लिस्ट

Writer D

Writer D

Related Posts

Sonam Wangchuk
Main Slider

सोनम वांगचुक ने इलाज लेने से किया इनकार, बढ़ा कीटोन लेवल

18/07/2026
Mayur Dixit
उत्तराखंड

कांवड़ मेले से पहले डीएम ने किया चंडी देवी मंदिर का निरीक्षण

18/07/2026
13 girl students fell into a septic tank in a madrasa
क्राइम

मदरसे में सेप्टिक टैंक में गिरीं 13 छात्राएं, एक छात्रा की मौत

18/07/2026
Abhijeet Dipke
Main Slider

CJP फाउंडर अभिजीत दिपके पर स्याही फेंकी, आरोपी महिला पुलिस हिरासत में

18/07/2026
Sharad Pawar
Main Slider

महाराष्ट्र में बड़ा सियासी संकेत! NCP के दोनों गुटों से BJP बोली- पहले विलय, फिर NDA

18/07/2026
Next Post
Special trains will run for PET exam

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! रेलवे ने ट्रेनों का बदला रूट, चेक करें लिस्ट

यह भी पढ़ें

Atal residential schools

मंडलायुक्त स्तर की समिति करेगी अटल आवासीय विद्यालय के पात्र बच्चों की मैपिंग

27/02/2023
संजय राउत Sanjay Raut

बिहार चुनाव में जनता नीतीश कुमार को रिटायर कर देगी : संजय राउत

07/11/2020
Nora Fatehi

नोरा फतेही के इंस्टाग्राम पर हुए 20 मिलियन फॉलोअर्स

24/11/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version