• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

यूपी में बीजेपी को मिल सकती है 301 सीट: सर्वे

Writer D by Writer D
15/01/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है। सभी दल अपने-अपने योद्धाओं को चुनावी समर में उतार रहे हैं। इस बीच स्वतंत्र सर्वे एजेन्सी मैटराइज न्यूज कम्यूनिकेशन द्वारा किए गए एक सर्वे में बीजेपी के बाजी मारने की बात सामने आई है।

05 दिसंबर से 20 दिसंबर 2021 के बीच हुए इस सर्वे के द्वारा यूपी की वर्तमान राजनीतिक परिस्थिति को जानने की कोशिश की गई। सर्वे के नतीजे बताते हैं कि वर्तमान स्थिति में अगर चुनाव होते हैं तो यूपी में एक बार फिर बीजेपी की सरकार बनती दिख रही है। खास बात यह भी कि शनिवार को सर्वे के नतीजे जारी होने के बाद लोकप्रिय सोशल मीडिया मंच ‘ट्विटर’ पर भी यह छाया रहा। ट्विटर इंडिया पर #UPMATRIZESSurvey नम्बर एक पर ट्रेंड करता रहा। लोगों ने सर्वे के परिणाम को साझा करते हुए योगी सरकार के प्रयासों की चर्चा भी कर रहे थे।

सर्वेक्षण परिणाम के आंकड़ों के मुताबिक 44% लोग बीजेपी की सरकार चाहते हैं। 44 % वोट के साथ बीजेपी 301 सीटें जीत सकती है। दूसरी तरफ समाजवादी पार्टी  32% वोट के साथ जनता की दूसरी पसंद है। समाजवादी पार्टी की सीटों की बात करें तो सपा को 32% वोट के साथ 103 सीटें मिल सकती हैं। मायावती की पार्टी बीएसपी को 14 %वोट मिल रहे हैं, यानि बीएसपी को महज 9 से 14 सीटें ही मिल सकती हैं। कांग्रेस को महज 4% वोट मिल रहे हैं और सीट 4 से 8।

मैटराजइज न्यूज कम्यूनिकेशन के सर्वे के मुताबिक मुख्यमंत्री की रेस में सीएम योगी सबसे आगे दिख रहे हैं।यूपी की 45 % जनता योगी आदित्यनाथ को पसंद कर रही हैं। वहीं समाजादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव को 21% लोग ही पसंद कर रहे हैं। बीएसपी अध्यक्ष मायावती को 14% तो कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के लिए भी अच्छी खबर नहीं है। प्रियंका को कांग्रेस ने यूपी की कमान दे रखी है।

कोरोना से जीवन के साथ जीविका को भी सफलतापूर्वक बचाया : सीएम योगी

पिछले कई महीने से प्रियंका यूपी की राजनीति में बढ़-चढ़कर भाग ले रही है। बावजूद इसके प्रियंका को मात्र 18 % लोग ही पसंद कर रहे हैं। यूपी में बीजेपी का ग्राफ बढ़ने का सबसे बड़ा कारण जो इस सर्वे में समझ में आ रहा है  वो सीएम योगी आदित्यनाथ हैं। सीएम योगी द्वारा राज्य में किए गए विकास के कार्यों ने बीजेपी को सबसे आगे रखा है। मैटराइज न्यूज कॉम्यूनिकेशन ने अपने सर्वे में राज्य की जनता से ये जानने की कोशिश की कि आपका वोट देने का आधार क्या है तो 36% जनता ने मुख्यमंत्री उम्मीदवार को सबसे ऊपर रखा।

Tags: Lucknow NewsUP Assembly Election 2022UP Politics
Previous Post

कोरोना से जीवन के साथ जीविका को भी सफलतापूर्वक बचाया : सीएम योगी

Next Post

योगी गोरखपुर से भाजपा प्रत्याशी: सुनकर झूम उठा शहर

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

इंटरनेशनल ट्रेड शो में यूपी की दीदियों के उत्पादों को मिलेगा ग्लोबल मंच

21/09/2026
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को वितरित करेंगे 3,567 नियुक्ति पत्र

21/09/2026
Main Slider

महाराज जी का जीवन आध्यात्मिक चेतना, समाजसेवा और लोककल्याण के प्रति समर्पण का प्रतीक: CM धामी

21/09/2026
CM Dhami
Main Slider

जन स्वास्थ्य से खिलवाड़ पर सीएम धामी का सख्त एक्शन, छह इंजीनियर निलंबित

21/09/2026
उत्तर प्रदेश

जनता पीजी कॉलेज पतला का नाम होगा चौधरी अजीत सिंह जनता पीजी कॉलेज

21/09/2026
Next Post

योगी गोरखपुर से भाजपा प्रत्याशी: सुनकर झूम उठा शहर

यह भी पढ़ें

करोबारी मनीष गुप्ता के हत्यारोपी SO के घर पर चला बुलडोजर

03/04/2022
truck overturned

भीषण सड़क हादसा, मजदूरों से भरा ट्रक पलटा, 16 की मौत, पांच घायल

15/02/2021
MKA vijay mishra

विधायक विजय मिश्रा की बढ़ी मुश्किलें, अगर मिली अवैध संपत्ति तो होगी जब्त

03/09/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version