• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

बीजेपी मंत्री का भतीजा रेस्तरां के कर्मियों की हत्या के प्रयास के आरोप में गिरफ्तार

Writer D by Writer D
15/10/2022
in उत्तर प्रदेश, क्राइम, बरेली
0
arrested

arrested

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

बरेली। उत्तर प्रदेश के एक मंत्री के भतीजे को भोजन परोसने से इनकार करने पर रेस्तरां के कर्मियों के एक समूह को अपनी कार से टक्कर मारने की कोशिश करने के आरोप में गिरफ्तार (Arrested) किया गया है।

बरेली शहर के पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी ने बताया कि अमित कुमार सक्सेना मंगलवार रात अपने एक मित्र के साथ एक रेस्तरां में गया था, लेकिन रेस्तरां बंद हो जाने के कारण कर्मियों ने उसे भोजन देने में अक्षमता व्यक्त की, जिसके बाद सक्सेना ने उनके खिलाफ कथित रूप से अपशब्द कहे।

सक्सेना उत्तर प्रदेश के वन एवं पर्यावरण, प्राणी उद्यान, जलवायु परिवर्तन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) अरुण कुमार का भतीजा है।

उन्होंने बताया कि सक्सेना रात करीब साढ़े 10 बजे लौट गया और उसने रेस्तरां के बाहर भोजन कर रहे कर्मियों को अपनी कार से टक्कर मारने की कोशिश की। भाटी ने बताया कि सक्सेना को बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर लिया गया और उसके दो साथियों को हिरासत में लिया गया है।

होटल मालिक नरेश कश्यप के बेटे सुशांत कश्यप की ओर से दर्ज कराई गई शिकायत के मुताबिक, सक्सेना ने कथित तौर पर रंगदारी के तौर पर एक लाख रुपये मांगे थे।

भाटी ने बताया कि सक्सेना के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 307 (हत्या की कोशिश), 147 (दंगा करने की सजा), 384 (जबरन वसूली की सजा), 504 (जानबूझकर अपमान करना) और धारा 506 (आपराधिक धमकी के लिए सजा) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

इस बारे में संपर्क करने पर अरुण कुमार ने  पीटीआई-भाषा  से कहा,   पुलिस को कानून के मुताबिक काम करना चाहिए और इसमें कोई ढिलाई नहीं होनी चाहिए।

Tags: Bareilly newscrime news
Previous Post

बीटेक छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म के दो आरोपी गिरफ्तार

Next Post

ACP बन गोरखनाथ मंदिर को बम से उड़ाने की झूठी सूचना देने वाला गिरफ्तार

Writer D

Writer D

Related Posts

Gen-Z's creativity filled Kanwar with the colors of history and society with faith.
उत्तर प्रदेश

जेन-जी की क्रिएटिविटी ने कांवड़ में भरे आस्था संग इतिहास और समाज के रंग

10/08/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

राशन से डिजिटल निगरानी तक, योगी सरकार ने बदला यूपी का पोषण मॉडल

10/08/2026
उत्तर प्रदेश

गो संरक्षण से गांवों में खुलेगा कमाई का नया रास्ता, 10 रुपये लीटर खरीदा जाएगा गोमूत्र

10/08/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

12 वर्षों में देश में 17 करोड़ से अधिक लोगों को मिली नौकरियां व रोजगार: सीएम योगी

10/08/2026
CM Yogi performed Rudrabhishek on the second Monday of Sawan.
उत्तर प्रदेश

सावन के दूसरे सोमवार सीएम योगी ने किया रुद्राभिषेक

10/08/2026
Next Post
arrested

ACP बन गोरखनाथ मंदिर को बम से उड़ाने की झूठी सूचना देने वाला गिरफ्तार

यह भी पढ़ें

CM Yogi honored outstanding farmers

मुख्यमंत्री ने किया उत्कृष्ट किसानों का सम्मान, आम महोत्सव-2026 की स्मारिका का भी विमोचन

03/07/2026
Kumauni Classical Holi

10वीं शताब्दी में चंद शासनकाल से खेली जा रही है कुमाउंनी शास्त्रीय होली

28/03/2021
Alia-Ranbir

आलिया पर चढ़ी रणबीर की हल्दी, दोपहर में होंगे सात फेरे

14/04/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version