• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

बीजेपी विधायक से मारपीट मामला: योगी की बड़ी कार्रवाई, IG से मांगी रिपोर्ट

Desk by Desk
12/08/2020
in Main Slider, अलीगढ़, उत्तर प्रदेश, राजनीति
0
बीजेपी विधायक से मारपीट मामला

बीजेपी विधायक से मारपीट मामला

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

अलीगढ़। यूपी के अलीगढ़ में बीजेपी विधायक के साथ थाने में हुई मारपीट के मामले में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को बड़ी कार्रवाई की है। सीएम योगी के निर्देश के बाद संबंधित थानाध्यक्ष को निलंबित कर दिया गया है। साथ ही एएसपी (ग्रामीण) का तबादला कर दिया है। सीएम योगी ने इस मामले में आईजी अलीगढ़ से गुरुवार तक रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए हैं।

बता दें कि बुधवार को अलीगढ़ के थाना गोंडा परिसर में इगलास से भाजपा विधायक राजकुमार सहयोगी और थानेदार आपस में भिड़ गए। विधायक का आरोप है कि एसओ सहित तीन दारोगाओं ने उनके साथ मारपीट करते हुए कपड़े फाड़ दिए। वहीं, एसओ का कहना है कि विधायक ने थाने में आते ही गाली-गलौज की है। विरोध किए जाने पर उन्होंने हाथ उठा दिया। अलीगढ़ सांसद और कई विधायकों ने थाने आकर पुलिस अफसरों से नाराजगी जताते हुए आलाकमान और सरकार को पूरे मामले से अवगत कराया है।

विधायक का आरोप है कि तीन दारोगा ने हमला बोला

गोंडा थाना क्षेत्र के विहिप कार्यकर्ता रोहित वार्ष्णेय व उनके भाई के साथ कुछ दिन पहले मारपीट हुई थी। इस मामले में सलीम आदि के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज करा दिया गया था। तीन बाद पुलिस ने सलीम पक्ष की तरफ से भी तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया। बुधवार को इगलास विधायक राजकुमार सहयोगी थाना गोंडा पहुंचे।

क्रॉस एफआईआर क्यों और किसके कहने पर दर्ज हुई, के मुद्दे पर विधायक और थानेदार अनुज सैनी के बीच तीखी झड़प हो गई। विधायक का आरोप है कि थानेदार और तीन दारोगा ने बहस के दौरान उन पर हमला बोला और मारपीट की, जिससे उनके कुर्ता के बटन भी टूट गए।

थानेदार ने विधायक पर लगाया ये आरोप

थानेदार ने भी विधायक और समर्थकों पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। इसी बीच विधायक से बदसलूकी की खबर लगते हुए अलीगढ़ सांसद सतीश गौतम, बोरोली विधायक दलवीर सिंह, खैर विधायक अनूप प्रधान व पार्टी के तमाम भाजपा कार्यकर्ता पहुंच गए। विधायक से बदतमीजी पर सांसद और विधायक का पारा चढ़ गया। उनकी एसपी देहात अतुल शर्मा से भी बहस हो गई। थाने में घंटों हंगामे के बाद सासंद सभी विधायकों को लेकर अलीगढ़ सर्किट हाउस के लिए चले गए। जहां देर शाम तक उनकी बैठक चलती रही।

थाने के बाहर पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी

भाजपाईयों ने थाने के बाहर पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। जनप्रतिनिधियों ने पूरी घटनाक्रम से शासन व पार्टी हाईकमान को अवगत करा दिया है।

भारत की घेरेबंदी से घुटनों पर पाक, अमेरिका से गिड़गिड़ाया कम करा दो टेंशन

भाजपा विधायक राजकुमार का एसओ पर बड़ा आरोप

भाजपा विधायक राजकुमार ने आरोप लगाते हुए कहा कि कार्यकर्ता का उत्पीड़न किया गया है। उसकी तरफ से दर्ज एफआईआर में गिरफ्तारी न करते हुए पैसा लेकर दूसरे पक्ष की तरफ से मुकदमा दर्ज किया गया। जबकि हमारे कार्यकर्ता व उसके भाई की टांग तोड़ दी गई, सिर फाड़ दिया गया। थाने में पहुंचने पर जब पूछा गया कि आपने ऐसा क्यों किया तो एसओ ने कहा कि किया है और ऐसा ही करेंगे।

थाने में आते ही हमलावर हुए विधायक

एसओ गोंडा अनुज सैनी का आरोप है कि थाना परिसर में चौकीदार को आते ही गाली दी। उनको ऐसा बोलने से मना किया गया तो वह और अधिक उग्र होते हुए मारपीट की।

कुछ दिन पूर्व विहिप कार्यकर्ता के साथ मारपीट के मामले में भाजपा विधायक थाने आए थे। उनका कहना था कि क्रॉस मुकदमा गलत लिखा गया है। इसी बात पर एसओ गोंडा से कहासुनी हुई। विधायक व एसओ दोनों ने एक दूसरे पर मारपीट के आरोप लगाए हैं। मामले की जांच की जा रही है।- अतुल शर्मा, एसपी देहात।

सांसद सतीश गौतम ने कहा कि कार्यकर्ता के साथ मारपीट के मामले में इगलास विधायक थाने आए थे। जहां उनके साथ अभद्रता की गई, जातिसूचक शब्द कहे गए। उनके कपड़े फाड़ दिए गए। यह किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Tags: aligarhAligarh Gonda Police StationBJP MLA Rajkumar Sahyogicm yogihindi newsnews in hindiup policeYogi Adityanathअलीगढ़अलीगढ़ गोंडा थानाबीजेपी विधायक राजकुमार सहयोगीयूपी पुलिसयोगी आदित्यनाथसीएम योगी
Previous Post

भारत की घेरेबंदी से घुटनों पर पाक, अमेरिका से गिड़गिड़ाया कम करा दो टेंशन

Next Post

छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ.रमन की पत्नी कोरोना पॉजिटिव, पूरा परिवार आइसोलेशन में

Desk

Desk

Related Posts

Shivling
Main Slider

Sawan: महादेव को प्रसन्न करने के लिए शिवलिंग पर चढ़ाएं ये चीजें

13/08/2026
Sawan
Main Slider

नहीं रख पा रहे सावन के सोमवार के व्रत, तो पुण्य पाने के लिए करें ये काम

13/08/2026
Gorakhpur shines in NITI Aayog's ABP ranking.
उत्तर प्रदेश

नीति आयोग की एबीपी रैंकिंग में गोरखपुर का बजा डंका, बांसगांव ब्लॉक नंबर वन

12/08/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार का भूमाफियाओं पर प्रहार, अवैध कब्जे से मुक्त कराई 2 लाख एकड़ जमीन

12/08/2026
CM Dhami released the book Mountain Melodies of Narendra Singh Negi
Main Slider

उत्तराखंड की लोक संस्कृति हमारी आत्मा और पहचान, संरक्षण के लिए सरकार प्रतिबद्ध: मुख्यमंत्री धामी

12/08/2026
Next Post
पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह

छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ.रमन की पत्नी कोरोना पॉजिटिव, पूरा परिवार आइसोलेशन में

यह भी पढ़ें

CM Bhajan Lal

सूरज की ताकत से आएगा विकास का नया सवेरा : मुख्यमंत्री

28/11/2024
Nuclear Reactor

‘रूस ने चेर्नोबिल में परमाणु रिएक्टर पर किया ड्रोन हमला’, यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की का बड़ा दावा

14/02/2025
पीएम मोदी

बिहार में रंगबाजी-रंगदारी हार रही है, विकास जीत रहा है : मोदी

03/11/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version