• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

‘गाड़ी चढ़ा दूंगा…’, बीजेपी विधायक की ABVP कार्यकर्ताओं को धमकी

Writer D by Writer D
03/12/2024
in राजनीति, राजस्थान, राष्ट्रीय
0
Bhagchand Tankada

Bhagchand Tankada

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

जयपुर। राज्य के हरदेव जोशी पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय में सुविधाओं की मांग कर रहे अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों पर बीजेपी के बांदीकुई से विधायक भागचंद टांकड़ा ने गाड़ी चढ़ाने की धमकी दी है। यह घटना विश्वविद्यालय में हुई एक बैठक के बाद हुई और इसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

मामला उस वक्त का है जब विधायक टांकड़ा विश्वविद्यालय के सिंडिकेट सदस्य के तौर पर एक मीटिंग में हिस्सा लेने पहुंचे थे। इस दौरान ABVP के कार्यकर्ताओं ने कुलपति सचिवालय का घेराव कर 7 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदर्शन किया था। जब विधायक टांकड़ा मीटिंग से बाहर निकल रहे थे, तो प्रदर्शन कर रहे छात्र नेताओं ने उनकी गाड़ी को रोककर उन्हें ज्ञापन देना चाहा। इस पर विधायक भड़क गए और उन्होंने गाड़ी में बैठते हुए कहा, “बकवास करेगा तो गाड़ी चढ़ा दूंगा।”

मामला बढ़ता देख विधायक टांकड़ा (Bhagchand Tankada) तो अपनी गाड़ी में बैठकर निकल गए, लेकिन उनके इस व्यवहार के खिलाफ ABVP ने कड़ा विरोध जताया। संगठन ने कहा कि विश्वविद्यालय प्रशासन छात्रों की समस्याओं की अनदेखी कर रहा है और शैक्षिक संस्थान में कई अनियमितताएं चल रही हैं।

संसद में तय हो गई प्रियंका की जगह, सदन में राहुल से रहेगा इतनी सीटों का फासला

ABVP ने आरोप लगाया कि विश्वविद्यालय में न तो समय पर परीक्षाएं होती हैं, न परिणाम घोषित होते हैं, और सत्र शुरू होने के छह महीने बाद भी पहचान पत्र नहीं दिए गए हैं। इसके अलावा नए भवन तो बन गए हैं, लेकिन वहां शिफ्टिंग नहीं हो रही है। पत्रकारिता विश्वविद्यालय में स्टूडियो तक नहीं है, जबकि छात्रों से आवश्यक फीस वसूली जाती है।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

वहीं, विधायक भागचंद टांकड़ा का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही उनके खिलाफ आलोचनाओं का सिलसिला शुरू हो गया है। ABVP के कार्यकर्ताओं ने टांकड़ा के व्यवहार को छात्र विरोधी और अपमानजनक बताया। गौरतलब है कि इस से पहले भी टांकड़ा के कई ऑडियो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो चुके हैं, जिनमें वे लोगों को धमकाते नजर आ रहे थे। कुछ समय पहले बीजेपी सरकार ने बांदीकुई में उनके खिलाफ एक मुकदमा भी दर्ज कराया था।

Tags: Bhagchand Tankadajaipur news
Previous Post

संसद में तय हो गई प्रियंका की जगह, सदन में राहुल से रहेगा इतनी सीटों का फासला

Next Post

‘द साबरमती रिपोर्ट’ फिल्म देखने की मेरी कोई इच्छा नहीं…’, बोले अखिलेश यादव

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

क्रीड़ा विश्वविद्यालय के निर्माण कार्य तय समयसीमा में पूर्ण हो, गुणवत्ता से समझौता नहीं : CM धामी

07/08/2026
Anand Bardhan
Main Slider

कुंभ-2027 से पहले गंगा कॉरिडोर समेत बड़ी परियोजनाओं में तेजी लाने के निर्देश

07/08/2026
Punjab Assembly
पंजाब

पंजाब विधानसभा में गूंजा सीमावर्ती क्षेत्रों में अवैध खनन का मुद्दा, नेता प्रतिपक्ष ने मांगा जवाब

07/08/2026
Dhami Cabinet
Main Slider

धामी मंत्रिमंडल के बड़े फैसले: पशुपालकों, श्रमिकों और युवाओं को राहत, हाईकोर्ट परिसर व गंगा एक्सप्रेसवे विस्तार को मंजूरी

07/08/2026
CM Nayab Saini
राष्ट्रीय

हरियाणा के सभी 90 विधानसभा क्षेत्रों में होंगे वन महोत्सव: CM नायब सैनी

07/08/2026
Next Post
Akhilesh Yadav

'द साबरमती रिपोर्ट' फिल्म देखने की मेरी कोई इच्छा नहीं...', बोले अखिलेश यादव

यह भी पढ़ें

mass shooting

34 लोगों को मौत के घाट उतारने के बाद पुलिस अफसर ने खुद को मारी गोली

06/10/2022
इमारत गिरी

तमिलनाडु : कोयंबटूर में इमारत गिरी, दो की मौत, राहत एवं बचाव कार्य जारी

07/09/2020
Love Jihad

हिंदू बनकर महिला से किया विवाह, मौत हुई तो शव छोड़कर हुआ फरार

07/01/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version