• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

भाजपा विधायक रमेश दिवाकर का राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार

Writer D by Writer D
23/04/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, औरैया, राजनीति
0
BJP MLA Ramesh Diwakar cremated

BJP MLA Ramesh Diwakar cremated

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश में औरैया जिले के सदर क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विधायक रमेश दिवाकर का अंतिम संस्कार शुक्रवार शाम राजकीय सम्मान के साथ कर दिया गया। श्री दिवाकर की आज सुबह कोरोना संक्रमण की वजह से मृत्यु हो गयी थी।

मेडीकल कालेज मेरठ में हुई मृत्यु के बाद देर शाम उनका पार्थिव शरीर औरैया लाया गया और कुछ समय आवास पर रूकने के पश्चात यमुना नदी के शेरगढ़ घाट पर गमगीन माहौल में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार कर दिया गया। हालांकि कोरोना संक्रमण से पीड़ित उनकी पत्नी अंतिम दर्शन भी नहीं कर सकीं।

पिछली 15 अप्रैल को शरीर में कमजोरी महसूस करने पर परिजनों व अन्य साथियों के साथ विधायक दिवाकर ने 50 शैय्या अस्पताल में कोविड की जांच करायी थी जिसमें वह उनकी पत्नी और एक पुत्र कोरोना संक्रमित पाये गये थे। वह परिवारीजनों के साथ होम आइसोलेशन में रहे।

बीजेपी विधायक रमेश दिवाकर का कोरोना से निधन, सीएम योगी ने जताया दुख

20 अप्रैल की देर रात्रि अचानक तीनों की हालत बिगड़ी और सांस लेने में हो रही दिक्कत पर स्वास्थ्य अधिकारियों के परीक्षण के बाद उन्हें चिचौली स्थित एल-टू कोविड केयर सेंटर में भर्ती किया गया, जहां हालत में सुधार न होने व सीटी स्कैन के बाद विधायक, उनकी पत्नी व पुत्र को कानपुर रेफर किया गया। जिसके बाद विधायक दिवाकर को कानपुर से दिल्ली, गाजियाबाद और अंत में मेडीकल कालेज मेरठ में उपचार के लिये भर्ती कराया गया था। जहां पर उपचार के दौरान संक्रमण से संघर्ष कर रहे सदर विधायक दिवाकर आज सुबह करीब सात बजे संक्रमण से जंग हार गये थे और उनकी मृत्यु हो गई थी।

विधायक दिवाकर का पार्थिव शरीर कुछ समय के लिए तिलकनगर आवास के सामने रूकने के बाद यमुना नदी‌ पर स्थित ‌शेरगढ़ घाट पर ले जाया गया जहां पर राजकीय सम्मान के साथ कोविड प्रोटोकॉल के तहत जिलाधिकारी सुनील कुमार वर्मा, पुलिस अधीक्षक श्रीमती अपर्णा गौतम व अपर पुलिस अधीक्षक शिष्यपाल व कुल करीबियों की मौजूदगी में पुलिस ने शोक सलामी दी और गमगीन माहौल में परिजनों द्वारा उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया।

Tags: BJP MLA Ramesh Diwakar crematedup news
Previous Post

प्राइवेट नर्सिंग होम के संचालन के लिए तैनात किए गए मजिस्ट्रेट

Next Post

पंजाब ने मुंबई को हार के मुँह में धकेला, महंगी पड़ी राहुल की पारी

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Dhami
Main Slider

विकसित भारत के निर्माण में सभी की भागीदारी जरूरी: CM Dhami

15/08/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

सीतापुर में सीएम योगी का ऑपरेशन एक्शन, चौकी इंचार्ज निलंबित, एसएचओ खिलाफ जांच शुरू

15/08/2026
Virender Sehwag
Main Slider

अयोध्या में वीरेंद्र सहवाग ने किए रामलला के दर्शन, हनुमानगढ़ी में भी टेका माथा

15/08/2026
AK Sharma
उत्तर प्रदेश

1857 के स्वतंत्रता संग्राम में मऊ के वीरों का योगदान हमारी गौरवशाली विरासत : ए.के. शर्मा

15/08/2026
‘Bharat Mata Ki Jai’ echoed in council schools and KGBVs.
उत्तर प्रदेश

1.32 लाख से अधिक परिषदीय विद्यालयों और केजीबीवी में गूंजा- ‘भारत माता की जय’

15/08/2026
Next Post
Punjab pushes Mumbai to defeat

पंजाब ने मुंबई को हार के मुँह में धकेला, महंगी पड़ी राहुल की पारी

यह भी पढ़ें

फंदे से लटकता शव

हरदोई : मंदिर परिसर में साधू का शव फंदे से लटका मिला, जांच में जुटी पुलिस

08/11/2020
जो बाइडेन

बाइडेन ने दी ट्रंप को करारी शिकस्त, बने अमेरिका के 46वें राष्ट्रपति

07/11/2020
Coronavirus

छोटे बच्चों को कितनी मात्रा में सैनिटाइजर का इस्तेमाल करना चाहिए?

03/09/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version