• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

वंदे भारत को हरी झंडी दिखाते ही ट्रेन के आगे गिरी बीजेपी विधायक, बड़ा हादसा टला

Writer D by Writer D
17/09/2024
in Main Slider, इटावा, उत्तर प्रदेश, क्राइम, राजनीति
0
Sarita Bhadoria

Sarita Bhadoria

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

इटावा। आगरा और वाराणसी के बीच शुरू हुई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन जब इटावा रेलवे स्टेशन पर पहुंची तो बीजेपी और सपा के नेताओं ने अपने समर्थकों के साथ उसका स्वागत किया। इस दौरान स्टेशन पर भीड़ इतनी ज्यादा हो गई और फिर नेताओं के बीच ट्रेन को हरी झंडी दिखाने की और उनके समर्थकों के बीच फोटो खींचने की होड़ लग गई। इस दौरान धक्का-मुक्की के हालात बने, जिसकी वजह से इटावा सदर से बीजेपी विधायक सरिता भदौरिया (Sarita Bhadoria)  प्लेटफॉर्म से नीचे रेलवे ट्रैक पर गिर पड़ीं।

विधायक सरिता भदौरिया इटावा रेलवे स्टेशन पर वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाने के लिए प्लेटफॉर्म पर पहुंची थीं। वह प्लेटफॉर्म पर खड़ी होकर वंदे भारत को हरी झंडी दिखा रहीं थीं, इसी दौरान धक्का-मुक्की हो गई और फिसलने से सरिता भदौरिया (Sarita Bhadoria) रेलवे ट्रैक पर जा​ गिरीं। इस दौरान ट्रेन इटावा के प्लेटफॉर्म नंबर एक पर ही खड़ी थी। बीजेपी महिला विधायक के पटरियों पर गिरते ही ट्रेन के लोको पायलट ने हॉर्न बजाया। प्लेटफॉर्म पर खड़े अन्य नेताओं ने उसे ट्रेन आगे बढ़ाने से रोकने का इशारा किया।

सपा सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री की मौजूदगी में हादसा

विधायक सरिता भदौरिया (Sarita Bhadoria) के प्लेटफॉर्म से रेलवे ट्रैक पर गिरते ही बीजेपी कार्यकर्ता उन्हें उठाने के लिए कूद पड़े। उन्हें आनन-फानन में ट्रैक से उठाकर प्लेटफॉर्म पर पहुंचाया गया। गनीमत रही कि विधायक को चोट नहीं आई और वह बड़े हादसे का शिकार होने से बच गईं। इस दौरान उनके साथ वंदे भारत का स्वागत करने के लिए समाजवादी पार्टी के सांसद जितेंद्र दोहरे, पूर्व भाजपा सांसद रामशंकर कठेरिया, बीजेपी की राज्यसभा सांसद गीता शाक्य समेत सपा और भाजपा के कार्यकर्ता मौजूद थे।

दरअसल प्लेटफॉर्म नंबर एक की चौड़ाई बहुत ज्यादा नहीं है और वहां सैकड़ों की संख्या में सपा और बीजेपी के कार्यकर्ता पहुंच गए। इस दौरान जहां नेताओं में ट्रेन को हरी झंडी दिखाने की होड़ लगी तो समर्थकों के बीच अपने नेताओं की फोटो लेने की। इसी वजह से वहां धक्का-मुक्की के हालात बने और बीजेपी विधायक (Sarita Bhadoria) रेलवे ट्रैक पर गिर गईं। इस दौरान सपा और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच झड़प भी हुई।

Tags: Etawah newsSarita Bhadoriaup newsVande Bharat Train
Previous Post

बारिश का मजा दोगुना कर देगी ये चाइनीज रेसिपी, चाय के साथ उठाएँ लुत्फ

Next Post

लखनऊ में विधायक निवास परिसर में मिला युवक का शव

Writer D

Writer D

Related Posts

Monsoon Session
Main Slider

एंटी पेपर लीक बिल लोकसभा से पास, नकल माफियाओं पर कसेगा शिकंजा

29/07/2026
Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

पूरी दुनिया भगवान बुद्ध के विचारों की प्रासंगिकता को स्वीकार कर रही : केशव प्रसाद मौर्य

29/07/2026
CM Dhami
Main Slider

सिंगल-यूज़ प्लास्टिक के विरुद्ध जनभागीदारी से चलाना होगा प्रभावी अभियान : मुख्यमंत्री

29/07/2026
Surya Pratap Shahi
Main Slider

प्रदेश में रासायनिक उर्वरकों की पर्याप्त मात्रा उपलब्ध : सूर्यप्रताप शाही

29/07/2026
CM Yogi takes cognizance of Merchant Navy officer's death.
उत्तर प्रदेश

मर्चेंट नेवी अधिकारी की मौत पर मुख्यमंत्री योगी ने लिया संज्ञान, घर पहुंचा प्रशासन

29/07/2026
Next Post
Lucknow MLA Residence

लखनऊ में विधायक निवास परिसर में मिला युवक का शव

यह भी पढ़ें

Maha Kumbh

महाकुम्भ में सुरक्षा बढ़ी, पुलिस सतर्क, 4 विदेशियों से पूछताछ

03/01/2025
Life Imprisonment

दोहरे हत्याकांड के 17 दोषियों को उम्रकैद, 28 साल बाद आया फैसला

14/09/2022
Nirjala Ekadashi

निर्जला एकादशी पर ऐसे करें व्रत का पारण, जान लें नियम

06/06/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version