• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

दोहरे हत्याकांड के 17 दोषियों को उम्रकैद, 28 साल बाद आया फैसला

Writer D by Writer D
14/09/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, हमीरपुर
0
Life Imprisonment

life imprisonment

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

हमीरपुर। जिले में 28 वर्ष पुराने दोहरे हत्याकांड के मामले में कोर्ट ने मंगलवार को फैसला सुनाया। स्पेशल कोर्ट ने मामले के 17 दोषियों को आजीवन कारावास (Life imprisonment) की सजा सुनाई और प्रत्येक पर 30 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया।

जिले के ग्राम चकोठी में 16 मार्च, 1994 को पुरानी रंजिश के चलते जसवंत और मोतीलाल की धारदार हथियार और गोली मार कर हत्या कर दी गई थी। पीड़ित पक्ष के रमेशचन्द्र ने 26 लोगों के खिलाफ कुरारा थाने में हत्या एवं दलित उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कराया था। इसमें 5 लोगों की मौत हो चुकी है और तीन फरार चल रहे हैं, जबकि लाला उर्फ ब्रजमोहन का वाद किशोर न्यायालाय बोर्ड में विचाराधीन है। यह फैसला स्पेशल कोर्ट (एससी/एसटी) के जज मोहम्मद असलम ने सुनाई।

लोक अभियोजक विजय सिंह ने बताया कि 16 मार्च, 1994 को रमेशचंद्र निवासी चकोठी घर जा रहा था। तभी सुरेंद्र सिंह हाथ में रायफल, रामऔतार दोनाली, वीर सिंह बंदूक, राजेंद्र बाबू हाथ में बंदूक, दद्दू दोनाली, लाला हाथ में फरसा, विजय सिंह के हाथ में तमंचा, भूर सिंह के हाथ में दोनाली, जाहर सिंह के हाथ में असलहा, पुतान सिंह के हाथ में कुल्हाड़ी, राजेंद्र सिंह के राथ में तमंचा, भीकम सिंह के हाथ में एकनाली, छोटा के हाथ में अद्धी, ओंमकार के हाथ में तमंचा, अर्जुन सिंह व भरत सिंह एवं महराज के हाथ में तमंचा, इंद्रपाल सिंह के हाथ में भाला, सूरज सिंह के हाथ में कुल्हाड़ी, लाला व पप्पू के हाथ में तमंचा, संतोष सिंह पुत्र महेंद्र निवासी झलोखर के हाथ में रायफल, शिवबदन के हाथ में तमंचा, कामता सिंह, छुटभाई हाथ में तमंचा व कुल्हाड़ी एवं कुछ बाहरी बदमाशों ने उसके दरवाजे आकर भाई जसवंत को गोलियों से छलनी कर दिया और चार हजार रुपये लूट लिये।

भाई जसवंत को मारने के बाद उक्त मुल्जिमान गांव के मोतीलाल पुत्र सुनवा को गांव से खदेड़कर ले गए, जो अपनी जान बचाकर रिठारी की तरफ भागा। मोतीलाल को रिठारी के फूला के घर में गोली मारी फिर फरसे से हत्या कर दी।

स्पेशल जज (एससी/एसटी) मोहम्मद असलम ने जसवंत एवं मोतीलाल की हत्या के मामले में वीर सिंह, जाहर सिंह, भीष्म सिंह, भारत, महाराज, भूरा, इंद्रपाल, पप्पू उर्फ रणजीत, कामता, छुटकाई, शिवबदन सिंह, विजय सिंह, ओंकार सिंह, राजेंद्र सिंह, सुरेंद्र सिंह, अर्जुन सिंह औक दद्दू उर्फ बृजकिशोर को हत्या एवं दलित उत्पीड़न का दोषी मानते हुए आजीवन कारावास और 30-30 हजार रुपये के अर्थदंड की सजा सुनाई।

उन्होंने बताया कि रामऔतार सिंह, सूरज सिंह, देव सिंह उर्फ लाला, छोटे सिंह एवं संतोष की मौत हो चुकी है, जबकि लाला उर्फ बृजमोहन का वाद किशोर न्यायालय में विचाराधीन है। राजनबाबू, पुतान एवं रामाधीन कोर्ट में हाजिर नहीं हुए, जिससे उनकी पत्रावली अलग कर दी गई।

Tags: Hamirpur news
Previous Post

अवैध रूप से भैंसों का कटान करने पर दो गिरफ्तार, एक कुंतल पचास किलो मांस बरामद

Next Post

14 सितंबर राशिफल: आज इन राशियों को होगा धन लाभ

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

योगी सरकार में परिषदीय शिक्षा की गुणवत्ता को नई गति, शिक्षक संकुल बैठकों से संवरेगा शिक्षण

21/10/2026
उत्तर प्रदेश

यूपी पुलिस की ‘वर्दी’ में दिखी शहादत की कहानी, अपनों को खोने का दर्द और देशसेवा का जज्बा

21/10/2026
उत्तर प्रदेश

स्वयं सहायता समूह से मिली ताकत, सैनिटरी नैपकिन का कारोबार खड़ा कर 30 गांवों तक पहुंचाया

21/10/2026
Main Slider

संस्कारों से ही बनेगा सशक्त भारत: CM धामी

21/10/2026
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार में यूपी पुलिस को नई ताकत: बजट 2.7 गुना बढ़ा, 2.26 लाख से अधिक भर्तियां

21/10/2026
Next Post
Horoscope

14 सितंबर राशिफल: आज इन राशियों को होगा धन लाभ

यह भी पढ़ें

akhilesh wishes cm yogi

अखिलेश यादव ने CM योगी को फोन पर दी जन्मदिन की बधाई

05/06/2021
home delivery of alcohol

शराब प्रेमियों के लिए खुशखबरी, इस राज्य में शुरू होगी आनलाईन होम डिलीवरी

09/05/2021
Life

जीवन की आपाधापी में क्या जी रहे हैं हम?

23/08/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version