• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

‘अब बोलना बंद, बोलेंगे तो बागी कहलाएंगे’, अपनी ही सरकार पर भड़के BJP सांसद

Writer D by Writer D
14/10/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, गोंडा
0
Brij Bhushan

Brij Bhushan

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

गोंडा। यूपी के गोंडा में कैसरगंज के बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह (Brij Bhushan ) ने शुक्रवार को बाढ़ पीड़ितों के लिए प्रशासन की तैयारियों को लेकर नाराजगी जाहिर की। इस दौरान उन्होंने अपनी सरकार पर भी आरोप लगाए। दरअसल इन दिनों यूपी के तराई क्षेत्र के जिले बाढ़ का सामना कर रहे हैं। सीएम योगी आदित्यनाथ ने भले ही बाढ़ प्रभावितों को तक तत्काल मदद पहुंचाने का आदेश दिया हो लेकिन हर आए दिन प्रशासन की लापरवाही का मामला सामने आ रहा है। बीजेपी सांसद अपने क्षेत्र में ऐसी ही लापरवाहियों को देखकर भड़क गए। उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में वह बाढ़ राहत कार्यों पर सवाल खड़े करते हुए कह रहे हैं कि अब बोलना बंद हो चुका है, सिर्फ सुनना ही बचा है। बोलोगे तो बागी कहलाओगे।

अब हर कोई भगवान के भरोसे है-

बाढ़ग्रस्त इलाके का दौरा करने निकले बृजभूषण शरण सिंह (Brij Bhushan ) को मीडिया ने बताया कि जिला प्रशासन दावा कर रहा है कि बाढ़ पीड़ितों के लिए 228 नाव लगाई गईं, पीड़ितों को राहत सामग्री वितरित की जा रही हैं लेकिन क्षेत्र में ऐसा कुछ भी दिखाई नहीं दे रहा है। इस पर बीजेपी सांसद ने कहा- जिला प्रशासन के बारे में मत ही पूछिए तो अच्छा है। पहले कोई भी सरकार होती थी तो बाढ़ से पहले एक बैठक होती थी। हमको नहीं लगता कि इस बार कोई बैठक हुई है।

उन्होंने कहा कि सब भगवान के भरोसे हैं। लोग इंतजार कर रहे हैं कि कब पानी घटेगा और कब हमारी तकलीफ कम होगी। मैंने अपने जीवन में बाढ़ को लेकर इतना खराब इतंजाम नहीं देखा है। अफसोस यह है कि हम रो भी नहीं सकते। अपने भाव को व्यक्त भी नहीं कर सकते।

अब सलाह लेने का समय नहीं रहा

बीजेपी नेता ने बताया कि लोगों की सुविधा के लिए कुछ ट्रैक्टर-ट्रॉली लगवाया है, ताकि मजदूरों, महिलाओं, बुजुर्गों को इधर से उधर जाने में मदद मिल सके। वे लोग अब भगवान की व्यवस्था का इंतजार कर रहे हैं। जब उनसे पूछा गया कि क्या जिला प्रशासन जनप्रतिनिधियों से सलाह नहीं ले रहे हैं। इस सवाल पर उन्होंने कहा कि अब सलाह लेने का समय नहीं है। बाढ़ आने से पहले सलाह ली जाती है।

जनता-जनार्दन की सेवा डबल इंजन सरकार की प्रतिबद्धता: सीएम योगी

इसके बाद उन्होंने कहा कि अब बोलना बंद है, सुनना ही है केवल। जनप्रतिनिधियों की जुबान बंद है। बोलोगे तो बागी कहलाओगे। सुझाव दोगे तो कोई मानेगा नहीं। उनसे जब पूछा गया कि क्या सीएम योगी तक इस बारे में जानकारी नहीं पहुंच रही है तो उन्होंने कहा कि बस मेरा मुंह न खुलवाइए। मैंने अपने जीवन में ऐसी बदइंतजामी नहीं देखी।

तीन तहसीलों के 143 गांव बाढ़ की चपेट में

जानकारी के मुताबिक जिले के तीन तहसीलों के करीब  लगभग 143 गांव की लाखों आबादी बाढ़ की चपेट में है। उन्होंने कहा किया अपने जीवन में 1984 व 2008 की बाढ़ की विभीषिका को हमने देखा है। इस बार उससे भी ज्यादा 2 फुट पानी ऊपर बह रहा है इसलिए ट्रैक्टर के अलावा सभी साधन बंद हैं। कई दिन से हम लोग ट्रैक्टर से ही निकल रहे हैं क्योंकि ट्रैक्टर के अलावा बाइक या अन्य गाड़ियों का चलना संभव नहीं है।

Tags: Brij Bhushangonda newsup news
Previous Post

‘आप देश के युवा पीढ़ी के दिमाग को दूषित कर रहीं’, एकता कपूर को सुप्रीम कोर्ट ने लगाई फटकार

Next Post

भूस्खलन में फंसे 700 पर्यटक, भारतीय सेना ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया

Writer D

Writer D

Related Posts

Business

ऑनलाइन सेल के नाम पर ठगी का जाल, Flipkart-Amazon के फर्जी लिंक से रहें अलर्ट

10/10/2026
Main Slider

जनसमस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करें अधिकारी, लोगों को बार-बार कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें : मुख्यमंत्री

10/10/2026
Main Slider

आयुष्मान कार्ड बनाने में रामपुर प्रदेश में प्रथम, एक साल में बने 1.79 लाख कार्ड

10/10/2026
SACHIS
उत्तर प्रदेश

आयुष्मान कार्ड बनाने में रामपुर यूपी में पहले स्थान पर, एक साल में बने 1.79 लाख कार्ड

10/10/2026
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार ने बाढ़ से 25.59 लाख हेक्टेयर से अधिक भूमि की सुरक्षा सुनिश्चित की, किसानों को मिली राहत

10/10/2026
Next Post
Landslide

भूस्खलन में फंसे 700 पर्यटक, भारतीय सेना ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया

यह भी पढ़ें

बबीता फोगाट ने धाकड़ स्टाइल में ‘ताऊ’ को पढ़ाया पाठ, हुमा कुरैशी ने कही ये बात

19/08/2021
CM Yogi

प्रतीक यादव के निधन पर मुख्यमंत्री ने जताया शोक

13/05/2026
pillow

बुरे सपनों से मिलेगा छुटकारा, तो सोते समय तकिए के नीचे जरूर रखें ये चीजें

23/10/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version