• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

‘आप देश के युवा पीढ़ी के दिमाग को दूषित कर रहीं’, एकता कपूर को सुप्रीम कोर्ट ने लगाई फटकार

Writer D by Writer D
14/10/2022
in Main Slider, मनोरंजन
0
Ekta Kapoor

Ekta Kapoor

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को एकता कपूर (Ekta Kapoor) की वेब सीरीज XXX में आपत्तिजनक सामग्री को लेकर फटकार लगाई है। फिल्म प्रोड्यूसर और टीवी क्वीन एकता कपूर ने सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका दायर की थी। इसी पर सुनवाई हुई है। सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने सख्त टिप्पणी करते हुए एकता कपूर (Ekta Kapoor)  से कहा कि आप देश की युवा पीढ़ी के दिमाग को दूषित कर रही हैं।

एकता (Ekta Kapoor)  ने खटखटाया था कोर्ट का दरवाजा

ओटीटी प्लेटफॉर्म ऑल्ट बालाजी की वेब सीरीज XXX में सैनिकों और उनके परिजनों की भावनाओं को आहत करने को लेकर बेगूसराय में एक पूर्व सैनिक की शिकायत पर स्थानीय कोर्ट ने वारंट जारी किया था। बेगूसराय कोर्ट (बिहार) के द्वारा जारी वारंट के खिलाफ एकता कपूर ने SC का दरवाजा खटखटाया था।

एकता कपूर (Ekta Kapoor) ने वारंट को चुनौती देते हुए पटना हाई कोर्ट में भी याचिका दायर की थी। लेकिन हाई कोर्ट सुनवाई में विलंब कर रहा था इसलिए उन्होंने सुप्रीम कोर्ट का रुख किया था। सुप्रीम कोर्ट ने एकता कपूर की याचिका पर कोई आदेश पास करने के बजाए पेंडिंग रखा है। कोर्ट ने उन्हें सलाह दी कि बेहतर होगा कि हाई कोर्ट में सुनवाई के स्टेटस पता करने के लिए किसी स्थानीय वकील की मदद लें।

सुप्रीम कोर्ट की बेंच ने लगाई फटकार

जज अजय रस्तोगी और जज सी टी रविकुमार की बेंच ने सुनवाई के दौरान कहा, ‘कुछ तो किया जाना चाहिए। आप इस देश की युवा पीढ़ी के दिमाग को दूषित कर रही हैं। यह सभी के लिए उपलब्ध है। ओटीटी कंटेंट सभी के लिए उपलब्ध है। आप लोगों को किस तरह का विकल्प दे रहे हैं? इसके विपरीत आप युवाओं के दिमाग को प्रदूषित कर रही हैं।”

एकता कपूर (Ekta Kapoor) की ओर से उनके वकील मुकुल रोहतगी ने कहा कि पटना हाई कोर्ट में एक याचिका दायर की गई थी। रोहतगी ने कहा कि सीरीज के कंटेंट की ऑडियंस आधारित है और इस देश में किसी भी चीज को पसंद करने की आजादी है। इसपर अदालत ने पूछा कि लोगों को किस तरह का विकल्प दिया जा रहा है।

सीएम योगी ने काशी का आज 101वीं बार दौरा किया, काल भैरव के दरबार में लगाई हाजिरी

सुप्रीम कोर्ट की बेंच ने कहा, ”हर बार आप इस अदालत में आ जाते हैं… हम इसकी सराहना नहीं करते। हम इस तरह की याचिका दायर करने के लिए आप पर जुर्माना लगाएंगे। मिस्टर रोहतगी कृपया इसे अपने क्लाइंट को बता दीजिए। सिर्फ इसलिए कि आप अच्छे वकील की सेवा ले सकते हैं…यह अदालत उनके लिए नहीं है, जिनके पास आवाज है। ये कोर्ट उन लोगों के लिए काम करती है जिनके पास आवाज नहीं है। जो लोग सारी सुविधाएं होने के बाद न्याय नहीं पा सकते तो सोचिए कि एक आम आदमी की जिंदगी कैसी होती होगी।”

Tags: ekta kapoorEntertainment newsOTT Platformtv gossips
Previous Post

सीएम योगी ने काशी का आज 101वीं बार दौरा किया, काल भैरव के दरबार में लगाई हाजिरी

Next Post

‘अब बोलना बंद, बोलेंगे तो बागी कहलाएंगे’, अपनी ही सरकार पर भड़के BJP सांसद

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

यूपी में बारिश का रेड अलर्ट, 8 जिलों में भारी बारिश का खतरा; CM ने DM को दिए फील्ड में रहने के निर्देश

26/09/2026
Business

बैंक हड़ताल के बीच रविवार को खुलेंगे बैंक, ग्राहकों को भेजा गया जरूरी मैसेज

26/09/2026
Suspicious death of Premanand Maharaj's disciple
Main Slider

वृंदावन में प्रेमानंद महाराज के शिष्य की संदिग्ध मौत, कमरे में मिला खून लगा ग्राइंडर

26/09/2026
CM Yogi- PM Modi
Main Slider

दिल्ली में योगी की अहम मुलाकात, PM मोदी से मिले; नितिन नबीन से भी बैठक

26/09/2026
Main Slider

नहीं रहे रामगोविंद चौधरी, SGPGI में ली अंतिम सांस; सपा में शोक की लहर

25/09/2026
Next Post
Brij Bhushan

'अब बोलना बंद, बोलेंगे तो बागी कहलाएंगे', अपनी ही सरकार पर भड़के BJP सांसद

यह भी पढ़ें

Asaram Bapu

आसाराम को लगा बड़ा झटका, सेंट्रल जेल में एक बार फिर करना होगा सरेंडर

27/08/2025
CM Dhami honored meritorious students

धामी ने मेधावी छात्रों को किया सम्मानित, बोले- मेहनत से बदलती है तकदीर

29/04/2026
shehzad poonawalla

भाजपा में सब ठीक नहीं? शहजाद पूनावाला के बायो ने बढ़ाई राजनीतिक हलचल

31/07/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version