• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

बीजेपी सांसद कौशल किशोर की बहू ने काटी हाथ की नस, वीडियो में काही ये बात

Writer D by Writer D
15/03/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, राजनीति, लखनऊ
0
MP Kaushal Kishore's daughter-in-law

कौशल किशोर की बहू ने काटी हाथ की नस

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश में लखनऊ के मोहनलालगंज से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद कौशल किशोर के घर का कलह कम होने का नाम नहीं ले रहा है और अब उनकी बहू अंकिता ने अपने हाथ की नस काटकर आत्महत्या का प्रयास किया।

पुलिस सूत्रों ने आज यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अंकिता ने कल रात अपने हाथ की नस काट ली और उसके पहले एक वीडियो जारी किया था ,जिसमें उसने अपने पति आयुष किशोर और उसके माता-पिता पर गंभीर आरोप लगाये थे। उन्होंने बताया कि अंकिता स्कूटी से श्री किशोर के दुबग्गा स्थित घर पहुंची और हाथ की नस काट ली। नस काटने से पहले वायरल वीडियो के बाद काकोरी पुलिस अंकिता की तलाश कर रही थी। हाथ की नस काटने के बाद पुलिस ने अंकिता को सिविल अस्पताल में भर्ती करा दिया है।

अस्पताल में अंकिता का इलाज कर रहे डा0 का कहना है कि उसकी हालत ठीक है। अस्पताल में अंकिता ने अपने पति आयूष और उसके माता-पिता पर गंभीर आरोप लगाये हैं। अंकिता ने कहा कि उसे पुलिस प्रशासन पर भरोसा नहीं है। इस मामले में उसकी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। इसी कारण उसने यह कदम उठाया।

गौरतलब है कि नस काटने से कुछ घंटे पहले अंकिता का एक वीडियो सामने आया था जिसमें उसने रोते हुए आयूष किशोर और परिवार पर गंभीर आरोप लगाते हुए जान देने की बात कह रही थी। अंकिता ने यह भी कहा कि आयुष ने उसके साथ धोखा किया है।

अंकिता ने अपने वीडियो में कहा- ‘मैं किसी से नहीं लड़ सकती क्योंकि तुम्हारे पापा सांसद और मां विधायक हैं, मेरी कोई नहीं सुनेगा, मैने आज तक किसी को तुम्हें हाथ नहीं लगाने दिया, तो मैं तुम्हें कैसे मार सकती हूं, तुम कितना झूठ बोल रहे हो, तुमने और तुम्हारे घर वालों ने मुझे जीने के लिए नहीं छोड़ा।’

वीडियो में अंकिता ने आगे कहा कि घर का किराया नहीं दिया, गैस सिलेंडर नहीं भरवाया, एक बार भी नहीं सोचा कि मैं क्या खाऊंगी। अगर तुम मेरे पास नहीं आओगे तो मुझे रहना भी नहीं हैं। मैं जा रही हूं। मैं जा रही हूं और तुम मुझे याद रखोगे और सोचोगे कि मुझसे ज्यादा चाहने वाला तुम्हें कोई और नहीं मिलेगा। मेरी मरने की वजह तुम हो और तुम्हारे घर वाले हैं, मैं जा रही हूं।

इससे पहले आयुष किशोर ने एक वीडियो जारी कर अपनी पत्नी पर गंभीर आरोप लगाए थे। उसने वीडियो में सफाई देते हुए बताया कि उसे पत्नी अंकिता सिंह ने फंसाया है। उसने कहा कि व सरेंडर कर देगा । उसने कोई गलत काम नहीं किया है। उसने खुद पर गोली नहीं चलवाई। अगर वो उस दिन घर में होता तो उसकी हत्या कर दी जाती।

आयुष किशोर रविवार को खुद मड़ि‍यांव थाने पहुंचा और बयान दर्ज कराया। आयुष ने अपने बयान में कहा कि उसे असलहा उसके दोस्त चंदन गुप्ता ने दिया था। आयुष ने खुद को बेकसूर बताते हुए आदर्श व उसकी बहन पर साजिश रचने का आरोप भी लगाया।

इसस बीच मड़ियांव थाना प्रभारी निरीक्षक मनोज सिंह के अनुसार कल करीब ढ़ाई घंटे तक आयुष से पूछताछ की गई। आयुष को सोमवार को दोबारा पूछताछ के लिए बुलाया गया है। सांसद के बेटे पर खुद पर फायरिंग कराकर साजिश करने व धोखाधड़ी के आरोप में मामला दर्ज है।

गौरतलब है कि भाजपा सांसद किशोर किशोर ने बेटे आयूष किशोर ने अंकिता से प्रेम विवाह किया था और उसके माता-पिता इस शादी से खुश नहीं थे। इसी कारण वह पत्नी के साथ किराये के मकान में रहने लगा। पिछले दिनों आयुष ने गोली चलाये जाने की घटना हुई थी। इस मामले में पुलिस ने आयुष के साले का गिरफ्तार कर लिया था। अंकिता ने इस मामले में अपने पति आयुष और उनके परिवार वालों का नार्को टेस्ट कराने की मांग के साथ पूरे मामले की जांच सीबीआई से कराने की मांग कर चुकी हैं।

Tags: ayush kishoreBJP MP Kaushal Kishorecrime newsLucknow Newsmohanlalganj newsMP Kaushal Kishore's daughter-in-lawup news
Previous Post

2022 में प्रदेश में प्रगतिशील समाजवादी पार्टी सरकार बनाएगी : शिवपाल

Next Post

पेट्रोल-डीजल की कीमतों में नहीं हुआ कोई बदलाव, चेक करें अपने शहर के रेट

Writer D

Writer D

Related Posts

Waxing
Main Slider

वैक्सिंग के बाद निकलने वाले छोटे दानों से हैं परेशान, आजमाए ये नुस्खें

20/09/2026
उत्तर प्रदेश

देवप्रयाग के मेधावी छात्रों ने किया गोमती बुक फेस्टिवल का भ्रमण, मिली ‘एग्जाम वॉरियर्स’ पुस्तक

19/09/2026
Main Slider

धामी सरकार की होम स्टे नीति ने पर्यटन को दी नई रफ्तार

19/09/2026
Surya Pratap Shahi
Main Slider

‘पहले अपने गिरेबां में झांकें अखिलेश’… MSP और किसानों के मुद्दे पर कैबिनेट मंत्री सूर्य प्रताप शाही का सपा पर हमला

19/09/2026
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की पहल से मधुमक्खी पालन को बढ़ावा, किसानों और युवाओं के लिए खुलेंगे स्वरोजगार के रास्ते

19/09/2026
Next Post
petrol-diesel price

पेट्रोल-डीजल की कीमतों में नहीं हुआ कोई बदलाव, चेक करें अपने शहर के रेट

यह भी पढ़ें

ड्रैगन से दुनिया परेशान Dragon upset the world

ड्रैगन की ‘भूमि हड़प’ नीति से दुनिया परेशान

05/09/2020
CM Dhami

मुख्यमंत्री धामी ने श्रमिकों के बच्चों को दिया तोहफा

16/09/2023
RCC road burst with a loud explosion

तेज धमाके के साथ फट गई आरसीसी रोड, इलाके के लोग रह गए हैरान

28/05/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version