• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

बीजेपी सांसद तेजस्वी सूर्या बोले- बंगलूरू बना आतंकी गतिविधियों का अड्डा

Desk by Desk
27/09/2020
in Main Slider, क्राइम, नई दिल्ली, राजनीति, राष्ट्रीय
0
बीजेपी सांसद तेजस्वी सूर्या

बीजेपी सांसद तेजस्वी सूर्या

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के नवनियुक्त अध्यक्ष और सांसद तेजस्वी सूर्या ने रविवार को गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की है। उन्होंने गृह मंत्री से आग्रह किया कि वह बंगलूरू में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) के एक स्थायी विभाग की स्थापना करें, क्योंकि शहर आतंकी गतिविधियों का अड्डा बन गया है।

दिल्ली : ‘गुरुजी’ के आश्रम चलाने वाले भतीजे पर दुष्कर्म का केस दर्ज

तेजस्वी सूर्या ने कहा कि बंगलूरू आतंकी गतिविधियों का केंद्र बन गया है। शहर में स्लीपर सेल का भंडाफोड़ और कई आतंकियों की गिरफ्तारी के जरिए ये बात साबित होती है। मैंने गृह मंत्री अमित शाह से बंगलूरू में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) के स्थायी विभाग की स्थापना करने का आग्रह किया है। उन्होंने आश्वासन दिया कि इसे जल्द स्थापित किया जाएगा।

सूर्या ने कहा कि बीते 11 अगस्त को बंगलूरू में हिंसा की घटना हुई थी। जहां पुलिस स्टेशनों पर हमला किया गया था। इसमें एनआईए की जांच में कुछ प्रमुख साजिशकर्ताओं की गिरफ्तारी हुई। यह पता चला है कि विरोध सहज नहीं था बल्कि एक साजिश थी।

उन्होंने कहा कि बंगलूरू में कई आतंकी मॉड्यूल और स्लीपर सेल का भंडाफोड़ हुआ है। मैंने गृह मंत्री से एनआईए का एक स्थायी विभाग स्थापित करने का आग्रह किया ताकि भारत विरोधी गतिविधियों को रोका जा सके और बंगलूरू को आतंकी गतिविधियों के इनक्यूबेटर के रूप में उपयोग होने से बचाया जा सके। उन्होंने आश्वासन दिया कि इसे जल्द ही स्थापित किया जाएगा।

गुजरात : इंदौर-अहमदाबाद राजमार्ग पर बस पलटी, 30 लोग घायल

गौरतलब है कि शनिवार शाम भाजपा में हुए फेरबदल के बाद, बंगलूरू दक्षिण सीट से लोकसभा सांसद तेजस्वी सूर्या को भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा का नया अध्यक्ष बनाया गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की नई घोषित टीम में 29 वर्षीय तेजस्वी सूर्या को युवा मोर्चा की कमान सौंपी गई है। इस तरह पार्टी में सूर्या का कद बढ़ा है।

बता दें कि तेजस्वी सूर्या इससे पहले कर्नाटक भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश संगठन में काम कर चुके हैं। भाजपा ने 2019 के लोकसभा चुनाव में भी तेजस्वी सूर्या को टिकट देकर चौंकाया था। उस वक्त बंगलूरू दक्षिण सीट से पार्टी के दिवंगत नेता अनंत कुमार की पत्नी टिकट की दावेदार थीं। हालांकि, सूर्या पार्टी के भरोसे पर खरे उतरे और जीत हासिल कर संसद पहुंचे।

Tags: amit shahBengaluruIndia News in HindiLatest India News UpdatesNational investigation agencyNIApermanent division of national investigation agencpermanent division of nia in bengaluruTejasvi suryaterror activities
Previous Post

दिल्ली : ‘गुरुजी’ के आश्रम चलाने वाले भतीजे पर दुष्कर्म का केस दर्ज

Next Post

किसान मजबूत होंगे तो आत्मनिर्भर भारत की नींव मजबूत होगी : पीएम मोदी

Desk

Desk

Related Posts

CM Dhami questions the full verses of Vande Mataram.
Main Slider

वंदे मातरम के पूरे पदों पर धामी का सवाल—“क्यों नहीं गाना चाहती कांग्रेस”

01/09/2026
Janmashtami
Main Slider

जन्माष्टमी पर मथुरा में पहली बार होगा भव्य ड्रोन शो, भक्ति के साथ तकनीक का होगा संगम

01/09/2026
Banshidhar Tiwari
Main Slider

सोशल मीडिया के दौर में भी विश्वसनीय समाचारों की अहमियत बरकरार: बंशीधर तिवारी

01/09/2026
CM Yogi
Main Slider

‘सेवा संकल्प अभियान’ को जनभागीदारी का व्यापक अभियान बनाएं : मुख्यमंत्री

01/09/2026
Swami Narendranand
Main Slider

अखिलेश के AI वीडियो पर भड़के स्वामी नरेंद्रानन्द, बोले- ‘चोर-उचक्के रच रहे योगी के खिलाफ कुचक्र’

01/09/2026
Next Post
पीएम मोदी PM Modi

किसान मजबूत होंगे तो आत्मनिर्भर भारत की नींव मजबूत होगी : पीएम मोदी

यह भी पढ़ें

पीएम मोदी PM Modi

भारत कोरोना के खिलाफ लड़ाई को एक जनआंदोलन में बदल दिया : पीएम मोदी

28/01/2021
cattle smuggling gang

नार्थ ईस्ट ट्रेन से 33 बच्चों को जीआरपी ने किया बरामद, हिरासत में पांच आरोपित

26/06/2021
वास्तु टिप्स

अपनी पर्स में भूल कर कर भी न रखें ये चीज

07/12/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version