• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

BJP सांसद के बेटे पर फायरिंग मामले में खुलासा, साले से खुद पर चलवाई थी गोली

Writer D by Writer D
03/03/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, राजनीति, लखनऊ
0
BJP son firing case

BJP son firing case

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मोहनलालगंज से बीजेपी सांसद कौशल किशोर के बेटे पर फायरिंग के मामले में नया ट्विस्ट सामने आया है। लखनऊ पुलिस का दावा है कि बेटे ने अपने साले से अपने ऊपर गोली चलवाई। पुलिस के मुताबिक, एक लाइसेंसी रिवाल्वर था, जिसे बरामद कर लिया गया है, साथ ही पुलिस पूछताछ में साले ने सारे राज खोल दिए है।

लखनऊ पुलिस कमिश्नर डीके ठाकुर ने कहा कि यह घटना रात के करीब 2 बजकर 10 मिनट पर हुई, पहले बताया गया कि सांसद के बेटे पर कुछ अज्ञात हमलावरों ने गोली चलाई, अब तक की तहकीकात में पता चला है कि सांसद के बेटे के कहने पर उसके साले ने गोली चलाई।

Lucknow: Son of MP Kaushal Kishore was shot in his chest

“Ayush, son of MP has received a gun shot injury and was brought to the hospital for treatment. His condition is stable now. Case will be registered. Investigation underway,” says police pic.twitter.com/jQQEP4V1ho

— ANI UP (@ANINewsUP) March 3, 2021

लखनऊ पुलिस कमिश्नर डीके ठाकुर ने कहा कि जिस पिस्टल से गोली चली थी, उसे हमने रिकवर कर लिया है, पिछले साल सांसद के बेटे ने लव मैरिज किया था, उसके बाद से वह अपने पिता से अलग रह रहे थे, घटना को लेकर तहकीकात जारी है।

साले आदर्श ने पुलिस पूछताछ में कहा, ‘सांसद के बेटे ने कहा था कि किसी को फंसाना है। चंदन गुप्ता, मनीष जायसवाल और प्रदीप कुमार सिंह से कोई दुश्मनी थी, इसीलिये इन लोगों को फंसाने के लिए साजिश रची गयी। साज़िश के तहत हमला करवाकर उनके ख़िलाफ़ मुक़दमा दर्ज कराये जाने का प्लान था।’

My son Ayush rang me up around 2am&said that he was shot at. He also said that he had gone out with his brother-in-law when incident happened. If Ayush’s brother-in-law shot at him, then, Ayush should’ve shared it.Police probe on.I’ve not registred an FIR yet: Kaushal Kishore, MP pic.twitter.com/2xdFboUh3j

— ANI UP (@ANINewsUP) March 3, 2021

इससे पहले खबर आई थी कि सांसद कौशल किशोर के बेटे आयुष को बाइक सवार बदमाश गोली मारकर फरार हो गए। गंभीर हालत में आयुष को ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है। आयुष की स्थिति अब खतरे से बाहर बताई जा रही है और उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।

रेडिसन होटल में फूटा कोरोना बम, एक्ट्रेस महिमा चौधरी समेत सैकड़ों लोग प्रोग्राम में हुए थे शामिल

दावा था कि आयुष तड़के मड़ियांव होकर घर लौट रहे थे। तभी छठा मील के पास पहुंचने पर बदमाशों ने फायरिंग की। गोली छूती हुई निकल गई, इसीलिए अस्पताल से प्राथमिक इलाज के बाद आयुष को छुट्टी दे दी गई।

इस बाबत सांसद कौशल किशोर ने बताया, ‘आयुष का कहना है कि यह घटना तड़के टहलने के दौरान हुई है। आयुष अपने साले के साथ टहल रहे थे।’ सांसद की तरफ से तहरीर देने से मना कर दिया है। फिलहाल, मामले को लेकर कई तरह के सवाल खड़े किए जा रहे हैं।

Tags: BJP MP Kaushal KishoreBJP son firing casecrime newsLucknow News
Previous Post

रेडिसन होटल में फूटा कोरोना बम, एक्ट्रेस महिमा चौधरी समेत सैकड़ों लोग प्रोग्राम में हुए थे शामिल

Next Post

श्रीनगर : लेफ्टिनेंट कर्नल ने खुद को गोली मार कर की आत्महत्या

Writer D

Writer D

Related Posts

School van pelted with stones during Kanwar Yatra.
Main Slider

लखनऊ में कांवड़ यात्रा के दौरान स्कूल वैन पर पथराव, बच्चों में मची दहशत

03/08/2026
Prashant Kishor
Main Slider

सम्राट चौधरी का मुख्यमंत्री होना मेरी जीत का कारण: प्रशांत किशोर

03/08/2026
Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

सदन का समय बर्बाद कर जनता के धन का दुरुपयोग का घोतक न बने विपक्ष: केशव मौर्य

03/08/2026
AK Sharma
उत्तर प्रदेश

पूर्व सरकारों की छोड़ी गंदगी साफ कर रही है वर्तमान सरकार : ए.के. शर्मा

03/08/2026
CM Dhami
Main Slider

ग्राम खैनूरी की क्षतिग्रस्त सड़क का मुख्यमंत्री ने लिया तत्काल संज्ञान

03/08/2026
Next Post
suicide

श्रीनगर : लेफ्टिनेंट कर्नल ने खुद को गोली मार कर की आत्महत्या

यह भी पढ़ें

lalu prasad

किडनी से पीड़ित लालू यादव इलाज के लिए पहुंचे सिंगापुर

12/10/2022
Home Loan

अब घर खरीदने के लिए मिलेगा ज्यादा लोन, जानें बैंक का प्लान

06/09/2023
Badrinath

वैदिक मंत्रोच्चार के साथ खुले भगवान श्री बद्रीनाथ के कपाट, आस्था और उल्लास से गूंजा धाम

23/04/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version