• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

भाजपा के लोग सरेआम लोकतंत्र का गला घोंट रहे हैं : अखिलेश

Writer D by Writer D
09/07/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
akhilesh yadav

akhilesh yadav

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बंधक बना लिया और ब्लाक प्रमुख चुनाव में नामांकन के दौरान इनके नेता व कार्यकर्ताओं द्वारा अराजकता और हिंसा किया जाना लोकतंत्र का उपहास है।

श्री यादव ने आज यहां जारी ब्यान में कहा कि सत्ताधारी भाजपा के लोग सरेआम लोकतंत्र का गला घोंट रहे हैं और पुलिस प्रशासन लोकतंत्र की हत्या के समय मूकदर्शक बन तमाशा देखती रही। उन्होंने सिद्धार्थनगर के इटवा ब्लाक में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष माता प्रसाद पाण्डेय के साथ दुव्र्यवहार और उनकी गाड़ी को तोडा जाना निंदनीय है। इसी तरह हरदोई के साण्डी ब्लाक में समाजवादी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के अध्यक्ष डाॅ0 राजपाल कश्यप का पर्चा फाड़ दिया गया।

उन्होंने कहा कि सम्भल, बस्ती का गौर, झांसी के बड़ागांव ब्लाक, सीतापुर में कसमण्डा ब्लाक, कानपुर के बिल्हौर और शिवराजपुर, बुलन्दशहर, ललितपुर, उन्नाव, गाजीपुर, गोरखपुर, महराजगंज के सिसवा, परतावल, पनियरा, सदर, देवरिया के भटनी, चित्रकूट के मानिकपुर और कर्वी, एटा के मारहरा में ब्लाक प्रमुख पद के लिए समाजवादी पार्टी समर्थित प्रत्याशियों के नामांकन में भाजपाईयों ने अवरोध पैदा किया।

श्री यादव ने कहा कि बहराइच में ब्लाक प्रमुख नामांकन के दौरान पुलिस ने पार्टी के नेताओं पर लाठीचार्ज किया यहां पूर्व विधायक शब्बीर बाल्मीकि और जिलाध्यक्ष रामहर्ष यादव सहित कई कार्यकर्ता चोटिल हो गए। महाराजगंज के घुघली ब्लाक के सपा समर्थित प्रत्याशी का पर्चा भाजपा नेताओं ने छीन लिया। घटना का विरोध करने पर सपा कार्यकर्ताओं को पीटा गया। चुनाव की कवरेज कर रहे कन्नौज में पत्रकारों को पीटकर बंधक बना लिया गया। उन्होंने कहा कि प्रशासनिक अधिकारी भाजपा के एजेन्ट की भूमिका में है। यह लोकतांत्रिक प्रणाली को दूषित करने का कृत्य है।

सपा अध्यक्ष ने कहा कि उत्तर प्रदेश में जिन ब्लाक प्रमुख प्रत्याशियों का नामांकन नहीं हुआ है उन्हें अवसर देकर नामांकन कराने की व्यवस्था की जाए अथवा पूरी प्रक्रिया फिर से की जाए। लोकतंत्र का भाजपा ने बहुत अहित किया है। प्रदेश में संवैधानिक अधिकारों का हनन किया जा रहा है। प्रत्याशियों को धमकी दी जा रही है। कई जिलों में भाजपा ने पर्चा नहीं लेने दिया। समाजवादी पार्टी प्रत्याशियों के पर्चे छीन लिए गए।

उन्होंने कहा कि जनता में भाजपा के विरूद्ध भारी जनाक्रोश है और वह अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव में जनता भाजपा का पूरा हिसाब-किताब करेगी।

Tags: akhilesh yadavLucknow Newsup news
Previous Post

योगी सरकार घोषित करेगी नई जनसंख्या नीति, जानिए क्या है तैयारियां

Next Post

चेकिंग के दौरान बरामद हुआ डेढ़ करोड़ का गांजा, तीन तस्कर गिरफ्तार

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

एक लाख नौकरियों के लक्ष्य को मिली रफ्तार, शिक्षा में 17 हजार से अधिक पदों पर भर्ती

08/10/2026
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार ने 17 हजार करोड़ से बदली यूपी की जेलों की सूरत

08/10/2026
उत्तराखंड

मुख्य सचिव ने किया नाबार्ड द्वारा आयोजित सेब महोत्सव 3.0 का शुभारम्भ

08/10/2026
उत्तर प्रदेश

राज्यसभा के बाद विधान परिषद और विधानसभा में भी भाजपा की जीत तय : केशव प्रसाद मौर्य

08/10/2026
उत्तर प्रदेश

दलितों, वंचितों की प्रखर आवाज थे रामविलास पासवानः मुख्यमंत्री

08/10/2026
Next Post
cattle smuggling gang

चेकिंग के दौरान बरामद हुआ डेढ़ करोड़ का गांजा, तीन तस्कर गिरफ्तार

यह भी पढ़ें

fire brokeout

भीषण अग्निकांड में 17 गृहस्थियां हुई खाक, बुजुर्ग महिला की मौत

20/04/2021
SS Sandhu

मुख्य सचिव ने अम्ब्रेला ब्राण्ड ‘हाउस ऑफ हिमालयाज’ की प्रगति की समीक्षा की

05/01/2024
Sunil Lahiri

‘लक्ष्मण’ को नहीं मिला रामलला के प्राण प्रतिष्ठा का न्यौता, हुए आग बबूला

16/12/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version