• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सरकार चाहती है रमाकांत यादव जेल से बाहर न निकले: अखिलेश यादव

Writer D by Writer D
22/08/2022
in Main Slider, आजमगढ़, उत्तर प्रदेश
0
Akhilesh Yadav

Akhilesh Yadav

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

आजमगढ़। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने विपक्षी नेताओं की गिरफ्तारी को भारतीय जनता पार्टी (BJP) की आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियों का हिस्सा करार देते हुए सोमवार को आरोप लगाया कि बढ़ती बेरोजगारी और महंगाई जैसे बुनियादी सवालों का जवाब देने से बचने के मकसद से जनता का ध्यान हटाने के लिये विपक्षी नेताओं को चिह्नित कर झूठे मुकदमों में जेल भेजा जा रहा है।

यादव ने वर्ष 1998 में बलवा और चक्का जाम के एक मामले में गत जुलाई में जेल भेजे गये फूलपुर पवई क्षेत्र से सपा विधायक रमाकांत यादव से कारागार में मुलाकात के बाद संवाददाताओं से बातचीत में आरोप लगाया कि रमाकांत को 20 साल से ज्यादा पुराने मामले में जानबूझकर सरकार के इशारे पर जेल भेजा गया है। उन्होंने कहा कि लगातार उनके खिलाफ झूठे मुकदमे सरकार के इशारे पर दर्ज किये जा रहे हैं और सरकार चाहती है कि वह जेल से नहीं निकल पायें। उन्होंने इस प्रकरण को भाजपा की वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव की तैयारियों से जोड़ते हुए कहा, देश में जो दिखाई दे रहा है, पता नहीं भाजपा क्यों 2024 की अभी से तैयारी कर रही है। विपक्ष के लोगों पर झूठे मुकदमे लगाना, उनके ऊपर प्रशासन से गलत कार्वाई कराना, यह (भाजपा) 2024 की तैयारी कर रहे हैं।

उन्होंने (Akhilesh Yadav)कहा, क्योंकि ये बेरोजगारी का जवाब नहीं देना चाहते, महंगाई क्यों लगातार बढ़ती चली जा रही है, उसका जवाब नहीं है इनके पास, इसीलिए जानबूझकर जनता का ध्यान हटाने के लिए और विपक्ष के नेता आवाज ना उठाएं इसीलिए उन्हें चिन्हित कर करके उन्हें झूठे मुकदमे में जेल भेजा जा रहा है।  पूर्व मुख्यमंत्री ने दिल्ली में आप आदमी पार्टी सरकार के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के खिलाफ हुई कार्वाई की तरफ इशारा करते हुए किसी का नाम लिये बगैर कहा किसी पर भी झूठे मुकदमे में लग सकते हैं। न्यूयॉर्क टाइम्स कह रहा है कि दिल्ली में शिक्षा बेहतर हुई है लेकिन सरकार स्वीकार नहीं कर पा रही है। देखिये क्या मुकदमा लगा दिया।

तिरंगा थामे छात्र को ADM ने बर्बरता से पीटा, लोग बोले- इसे कहते है जंगलराज

उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी अपना सदस्यता अभियान खत्म होने के बाद और बड़ा फैसला लेकर सरकार के खिलाफ खड़ी दिखाई देगी।

यादव (Akhilesh Yadav) ने कहा कि चाहे आजमगढ़ में रमाकांत यादव हो या रामपुर में आजम खां हों, पर झूठे मुकदमे लगाए गए। केवल इन दो नेताओं नहीं, तमाम नेता हैं जिनके खिलाफ झूठे मुकदमे लगा कर सरकार ने उन्हें जेल भेजा है।

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले एक इत्र व्यापारी पर छापा मारा गया था और बताया गया कि वह व्यापारी समाजवादी पार्टी का समर्थक है लेकिन अगर आज भी आप जांच करेंगे तो पायेंगे कि वह व्यक्ति भाजपा का था और जो 200 करोड़ से अधिक धन उसके यहां पकड़ा गया, वह सब भाजपा के नेताओं का था।

भगदड़ की घटना के बाद अब बांके बिहारी मंदिर को स्थानांतरित करने का सुझाव

उन्होंने पिछले जून में आजमगढ़ लोकसभा के उपचुनाव में सपा की पराजय के बारे में पूछे गये एक सवाल पर कहा हमें आजमगढ़ की जनता पर पूरा भरोसा है कि जब 2024 का चुनाव होगा तो पूरा का पूरा वोट सूद समेत वापस होगा।

आगामी लोकसभा चुनाव में सपा किन दलों के साथ गठबंधन करेगी, इस सवाल पर सपा अध्यक्ष ने कहा   भाजपा तो सबसे गठबंधन कर ले रही है किसी दल को गठबंधन के लिए छोड़ेगी भी।

Tags: akhilesh yadavazamgarh newsup news
Previous Post

तिरंगा थामे छात्र को ADM ने बर्बरता से पीटा, लोग बोले- इसे कहते है जंगलराज

Next Post

यूपी ने पार किया कोविड बूस्टर डोज के 2 करोड़ से अधिक का आकड़ा

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi
Main Slider

1947 में जो लोग मौन थे, उनकी नजरें सत्ता पर थीं: सीएम योगी

14/08/2026
Pipalkoti tunnel accident: CM Dhami visits hospital to meet the injured.
Main Slider

पीपलकोटी टनल हादसा: घायलों से मिलने अस्पताल पहुंचे सीएम धामी, डॉक्टरों को दिए बेहतर इलाज के निर्देश

14/08/2026
CM Dhami inspected the situation by entering the tunnel at Pipalkoti.
Main Slider

मुख्यमंत्री धामी ने पीपलकोटी में टनल अंदर जाकर लिया हालात का जायजा

14/08/2026
Tricolor Sandwich
Main Slider

बच्चों से Tricolor Sandwich बनवाते हुए बताए स्वतंत्रता दिवस का महत्व

14/08/2026
Pipalkoti tunnel accident: Seven dead, rescue operation underway.
Main Slider

पीपलकोटी सुरंग हादसा: अब तक सात की मौत, खराब मौसम के बीच रेस्क्यू जारी

14/08/2026
Next Post
Booster Dose

यूपी ने पार किया कोविड बूस्टर डोज के 2 करोड़ से अधिक का आकड़ा

यह भी पढ़ें

पीएम मोदी ने 9 फीट की छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा का किया अनावरण

06/03/2022
Marco Rubio

अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो पहुंचे आगरा, सपत्नीक ताजमहल की खूबसूरती को निहारा

25/05/2026
Joyland

भारत में इस दिन रिलीज होगी पाकिस्तानी फिल्म जॉयलैंड

07/02/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version