• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

त्रिवेंद्र रावत को हटाकर बीजेपी ने नाकामी पर पर्दा डालने का किया प्रयास : कांग्रेस

Desk by Desk
09/03/2021
in Main Slider, उत्तराखंड, नई दिल्ली, राजनीति, राष्ट्रीय
0
त्रिवेंद्र रावत

त्रिवेंद्र रावत

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। कांग्रेस ने उत्तराखंड की भारतीय जनता पार्टी सरकार को हर मोर्चे पर विफल बताया है। साथ ही कहा कि मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत को हटाकर नाकामी पर पर्दा डालने का प्रयास किया है। इसलिए राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को तत्काल राज्य की भाजपा सरकार को बर्खास्त करना चाहिए।

उत्तराखंड कांग्रेस के प्रभारी देवेंद्र यादव ने मंगलवार को पार्टी मुख्यालय में संवाददाता सम्मेलन में कहा कि चार साल में भाजपा ने जिस तरह से उत्तराखंड को तबाह किया है। उसके एवज में श्री सिंह रावत को हटाने से काम नहीं चलने वाला है। राज्य में भाजपा सरकार हर मोर्चे पर असफल रही है। इसलिए राष्ट्रपति को मामले को संज्ञान में लेते हुए उत्तराखंड की भाजपा सरकार को बर्खास्त करें।

उन्होंने कहा कि जिस तरह से श्री रावत का इस्तीफा लिया गया है। उससे साबित हो गया है कि भाजपा ने मान लिया है कि वहां भ्रष्टाचार के अलावा कुछ काम नहीं हुआ है। भाजपा सरकार का चार साल का कार्यकाल विफल रहा है। इसलिए मुख्यमंत्री को हटाया गया है। उनका कहना था कि चार साल के दौरान वहां सिर्फ गबन और घोटाले हुए हैं। यह सब अब सामने आया है। इसलिए राज्य की जनता सवाल पूछ रही है कि जिस सरकार को उन्होंने चार साल पहले उम्मीद के साथ चुना था। उसके शासन में 26 फीसदी बेरोजगारी बढ़ी है। उत्तराखंड की देश में सबसे ज्यादा बेरोजगारी वाले राज्य के रूप में पहचान बनी है।

सपना चौधरी के गाने ‘पायल चांदी की’ ने मचाई धूम, देसी लुक में कहर ढा रही है एक्ट्रेस

कांग्रेस नेता ने कहा कि भाजपा सरकार की नाकामी के कारण उत्तराखंड आज महंगाई के साथ ही पलायन, भ्रष्टाचार और बेरोजगारी जैसे कई मुद्दों से जूझ रहा है। त्रिवेंद्र सरकार ने भ्रष्टाचार किया है और उत्तराखंड उच्च न्यायालय ने मुख्यमंत्री के खिलाफ भ्रष्टाचार को लेकर केंद्रीय जांच ब्यूरो-सीबीआई को जांच करने का आदेश दिया था, लेकिन भाजपा ने अपनी जिम्मेदारी नहीं समझते हुए इस मुद्दे पर उच्चतम न्यायालय से स्थगन लेने की काेशिश की थी। भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार निकम्मी साबित हुई है इसलिए उत्तराखंड की भाजपा सरकार को हटाया जाना चाहिए और नयी सरकार के गठन के लिए लोगों के बीच जाना चाहिए।

प्रदेश कांग्रेस के उपाध्याक्ष धीरेंद्र प्रताप ने कहा कि मुख्यमंत्री के तौर पर श्री त्रिवेंद्र रावत ने जो नाकारापन और निक्कमापन दिखाया है। उसी का फल उन्हें भुगतना पड़ रहा है। उनका कहना था कि उत्तराखंड में भारतीय जनता पार्टी का जहाज डूब रहा है । भाजपा के कई नेता जल्द ही कांग्रेस में शामिल होने वाले हैं।

Tags: bjp cmcongresscould not completepolitical crisistenure historyTrivendra Singh RawatUttarakhandकांग्रेसत्रिवेंद्र रावत
Previous Post

चंद्रमुखी चौटाला ने शेयर की बिकनी में बेहद बोल्ड फोटो, फैंस बोले- आग लगा दी

Next Post

नव्या नवेली ने रूमर्ड बॉयफ्रेड मीज़ान जाफरी को बर्थडे विश, पोस्ट की ये तस्वीर

Desk

Desk

Related Posts

UP-Japan Investment Meet-2026
Main Slider

यूपी-जापान की औद्योगिक दोस्ती नई ऊंचाइयों की ओर, यीडा में दो मेगा प्रोजेक्ट की शुरुआत

19/08/2026
Parichha Dam
Main Slider

140 साल पुराना पारीछा बांध बना विश्व धरोहर, फ्रांस में आयोजित समारोह में मिलेगा सम्मान

19/08/2026
CM Vishnudev Sai
Main Slider

नदी बचेगी तो जल बचेगा और जल बचेगा तो जीवन बचेगा : मुख्यमंत्री साय

19/08/2026
Dhami government's gift on Raksha Bandhan
Main Slider

रक्षाबंधन पर धामी सरकार की सौगात, 28-29 अगस्त को रोडवेज बसों में महिलाओं का सफर मुफ्त

19/08/2026
CP Radhakrishnan
Main Slider

विकास और संरक्षण विरोधी नहीं, दोनों साथ चल सकते हैं: उपराष्ट्रपति

19/08/2026
Next Post
navya naveli- meezan jaffrey

नव्या नवेली ने रूमर्ड बॉयफ्रेड मीज़ान जाफरी को बर्थडे विश, पोस्ट की ये तस्वीर

यह भी पढ़ें

Gang Rape

खेत में नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म, 24 घंटे के अंदर दोनों आरोपी अरेस्ट

17/10/2020
Liquor

शराब प्रेमियों के लिए खुशखबरी, इस जिले में खुलेगी शराब की दुकानें

11/05/2021
TET passed student

तिरंगा थामे छात्र को ADM ने बर्बरता से पीटा, लोग बोले- इसे कहते है जंगलराज

22/08/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version