• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

विपक्षी पर्चा दाखिल कर बर्बाद कर रहे हैं पैसा, भाजपा जितेगी 80 सीट : ओम प्रकाश राजभर

Writer D by Writer D
19/04/2024
in उत्तर प्रदेश, राजनीति, सुल्तानपुर
0
om prakash rajbhar

om prakash rajbhar

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

सुलतानपुर। अखंडनगर के निराला नगर में प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर (Om Prakash Rajbhar) ने गुरुवार को भाजपा उम्मीदवार मेनका गांधी के पक्ष में जनसभा को संबोधित किया और कहा कि एनडीए धरातल पर और विपक्ष एसी में बैठकर राजनीति कर रहा है।

प्रदेश सरकार के मंत्री राजभर (Om Prakash Rajbhar) ने कहा कि विपक्षी पार्टी को अपना पर्चा ही दाखिल नहीं करना चाहिए। सब सिर्फ पैसा बर्बाद करते हैं। भाजपा 80 की 80 सीट जीतेगी। 4 जून के बाद सभी खाली हाथ वापस लौट जाएंगे। गरीब बच्चों को बेसिक से लेकर उच्च शिक्षा मुफ्त व रोजगारपरक दी जाएगी, इसकी भी गारंटी हम देते हैं।

उन्होंने कहा 4 जून को एनडीए का संकल्प 400 पार साकार होगा। एनडीए गरीबों की पार्टी है।2024 में सरकार बनने पर गरीबों के बिजली का बिल माफ करने की गारंटी हमने भाजपा से ली है। वही मीडिया से बात करते हुए मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि अखिलेश यादव और राहुल गांधी दोनों बच्चे हैं ये क्या और कौन सा कमाल करेंगे। हम उनके चच्चा हैं। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री योगी लगातार रैली कर जनता के बीच में है। जबकि इंडी गठबंधन और विपक्ष प्रेस कॉन्फ्रेंस कर और सोशल मीडिया एक्स पर जनता से वोट मांग रहा है।

पंचायती राज्य मंत्री ओपी राजभर (Om Prakash Rajbhar) ने विपक्षियों पर जमकर निशाना साधा। अपने संबोधन के दौरान जहां मोदी-योगी के तारीफों का पुल बांधा, वहीं विपक्ष पर जमकर बरसते नजर आए। उन्होंने कहा उत्तर प्रदेश में विकास की राजनीति और कानून का राज चलता है। अपराधियों से लेकर उनके घर तक योगी बाबा के बुलडोजर से डरते हैं। उन्होंने मुसलमान के लिए कहा नफरत से कुछ नहीं मिलेगा। हम नफरत की नहीं सबके विकास की राजनीति करते हैं।

वहीं सांसद मेनका गांधी ने कहा कि ओमप्रकाश राजभर की जनसभा से काफी मजबूती मिलेगी।इसके पूर्व सांसद मेनका संजय गांधी ने कादीपुर विधानसभा में एक दर्जन नुक्कड़ जनसभाओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि जब इंडिया गठबंधन बना तब मैंने कहा कुछ लोग हटकर मोदी को पीएम बनाएंगे। नीतीश और जयंत सट गए। ममता व भगवंतमान हट गए। अखिलेश भी चाहते हैं कि 2024 में नरेंद्र मोदी पीएम बनेे। वह हटकर सहयोग कर रहे हैं। मध्य प्रदेश में मैं नहीं अखिलेश ने बोला था कांग्रेस चालू पार्टी है।

मीडिया प्रभारी विजय सिंह रघुवंशी ने बताया कि इसके पहले सांसद मेनका संजय गांधी ने कादीपुर विधानसभा में विधायक राजेश गौतम व एमएलसी शैलेंद्र प्रताप सिंह के साथ एक दर्जन नुक्कड़ को संबोधित करते हुए वोट व समर्थन मांगा। उन्होंने कहा भाजपा ने बिना भेदभाव योजना का लाभ हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचाया है।

विभिन्न कार्यक्रमों में भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ आरए वर्मा,एमएलसी शैलेन्द्र प्रताप सिंह, विधायक राजेश गौतम, सीताराम वर्मा,योगेंद्र प्रताप सिंह,डॉ वेद प्रकाश सिंह,सुभासपा जिलाध्यक्ष अरविन्द राजभर,अमेठी सुभासपा जिलाध्यक्ष सतीश मिश्रा, विजय सिंह रघुवंशी, बासुदेव यादव, श्रवण मिश्रा, बंटी सिंह, आनन्द द्विवेदी,बाबी सिंह, बृजेश वर्मा,मनोज मौर्या, राजेश सिंह,देव नारायण तिवारी,सुनील सोनी, ब्रह्मदेव सिंह आदि मौजूद रहे।

Tags: lok sabha elections 2024Om prakash rajbharsultanpur news
Previous Post

भाजपा सरकार में युवा कर रहे आत्महत्या: अखिलेश यादव

Next Post

कुछ संस्थाएं प्रदेश में आदिवासियों को भ्रम में डाल रही हैं कि वह हिन्दू नहीं : विष्णुदेव साय

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi ki Pati
उत्तर प्रदेश

सीएम योगी ने पाती लिख प्रदेशवासियों को दीं श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की शुभकामनाएं

31/08/2026
Akhilesh Yadav
Main Slider

अखिलेश ने STF को बताया ‘स्वजातीय टॉर्चर फोर्स’, बोले- एनकाउंटर में सबसे ज्यादा PDA के लोग निशाने पर

31/08/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

यूपी की ऐतिहासिक छलांग, जेम पर ₹1 लाख करोड़ से अधिक की खरीद, तीन राष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित

31/08/2026
Visit My City
Main Slider

‘विजिट माय स्टेट’ के तहत ‘जेन-जी’ बनेंगे कल्चरल एम्बेसडर, उत्तर प्रदेश पर्यटन की अनूठी पहल

31/08/2026
CM Yogi
Main Slider

भाई ने बताई बहन की तकलीफ तो मुख्यमंत्री ने तुरंत लोहिया अस्पताल में कराया भर्ती

31/08/2026
Next Post
CM Vishnu Dev Sai

कुछ संस्थाएं प्रदेश में आदिवासियों को भ्रम में डाल रही हैं कि वह हिन्दू नहीं : विष्णुदेव साय

यह भी पढ़ें

Hatharas हाथरस

यूपी के मंत्री: ‘हाथरस की घटना सिर्फ एक बहाना है, विपक्ष जातिगत दंगों को गति देना चाहता है’

03/10/2020
Girls

ये लड़कियां होती हैं बेहद भाग्यशाली, खुल जाती है पति की किस्‍मत

11/07/2023
Firing

10वीं की परीक्षा देने जा रहे छात्र की गोली मारकर हत्या

12/04/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version