• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

धांधली से चुनाव जीतती है भाजपा: अखिलेश यादव

Writer D by Writer D
01/02/2024
in उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
Akhilesh Yadav

Akhilesh Yadav

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मैनपुरी। समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने बुधवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) धांधली से चुनाव जीतती है।

मैनपुरी में पत्रकारों से बातचीत में श्री यादव ने कहा कि ताजा उदाहरण चण्डीगढ़ का है, जहां अधिकारी ने कैमरे के सामने बेईमानी कर विपक्ष का वोट रद्द करके भाजपा को जिताया। अगर इस स्तर की बेईमानी होगी तो लोकतंत्र कहां बचा है। इससे पहले उत्तर प्रदेश में भाजपा ने सभी चुनावों में बेईमानी की है। 2022 का विधानसभा चुनाव उत्तर प्रदेश की जनता ने समाजवादियों को जितया था, लेकिन बेईमानी करके भाजपा ने परिणाम अपने पक्ष में कर लिया।

उन्होने (Akhilesh Yadav) कहा कि 2024 का लोकसभा चुनाव लोकतंत्र बचाने का है। भाजपा सरकार जनता के लोकतांत्रिक और संवैधानिक अधिकार छीन रही है। समाजवादी पार्टी पीडीए को एकजुट कर रही है। लोकसभा चुनाव में पीडीए ही भाजपा के एनडीए को हरायेगा।

श्री यादव (Akhilesh Yadav) ने कहा कि पार्टी ने भाजपा को हराने के लिए मजबूत प्रत्याशी उतारने का निर्णय लिया है। समाजवादी पार्टी की कोशिश है कि इंडिया गठबंधन मजबूत हो। गठबंधन का जो दल भाजपा को जिस सीट पर हरायेगा। वही लडे़गा।

उन्होने (Akhilesh Yadav) कहा कि भाजपा का परिवार सबसे खतरनाक है। वह परिवार समाज में नफरत फैला रहा है। संस्कृति को नष्ट कर रहा है। हमारे देश की संस्कृति मेल-मिलाप की रही है। भाई-चारे का समाज रहा है। लेकिन भाजपा का परिवार उस समाज को बांटने का काम कर रहा है।

श्री यादव ने कहा कि भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार चरम पर है। भाजपा के लोग और अधिकारी मिलकर लूट रहे हैं। मुख्यमंत्री स्वीकार कर रहे हैं कि गोरखपुर में बहुत भूमाफिया आ गये हैं। हर जिले में बड़े पैमाने पर भाजपा के भूमाफिया काम कर रहे हैं। लोगों की जमीनें छीन रहे है। जमीन कब्जा करा रहे है। भाजपा सबसे बड़ी भूमाफिया पार्टी बन गयी है।

Tags: akhilesh yadavLucknow Newsup news
Previous Post

सीएम धामी ने श्रम विभाग में पंजीकृत श्रमिकों को कम्बल वितरित किए

Next Post

दुष्कर्म के दोषी को 20 वर्ष की कैद

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

‘सपा भ्रष्टाचार की बात करे, यह अजूबा है’… अखिलेश पर अनिल राजभर का सीधा हमला

21/09/2026
उत्तर प्रदेश

इंटरनेशनल ट्रेड शो में यूपी के एग्री ‘कल्चर’ के होंगे दर्शन

21/09/2026
Main Slider

जनसमस्याओं का त्वरित और समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करें: मुख्यमंत्री धामी

21/09/2026
Sanjay Nishad
उत्तर प्रदेश

‘सपा शासन में थी दंगों की भरमार, लगता था कर्फ्यू, आज संस्कारों से मनाए जाते हैं त्योहार’- अखिलेश पर संजय निषाद का हमला

21/09/2026
उत्तर प्रदेश

‘अखिलेश राज में गाय कसाई को देखकर कांपती थी, अब कसाई गाय को देखकर कांपता है’… धर्मपाल सिंह का सपा पर तीखा हमला

21/09/2026
Next Post
Imprisonment

दुष्कर्म के दोषी को 20 वर्ष की कैद

यह भी पढ़ें

liquor smuggler

80 लाख की अंग्रेजी शराब के साथ दो तस्करों को एसटीएफ़ ने किया गिरफ्तार

04/09/2021
pm modi inaugurated 'Semicon India-2025'

हमारी यात्रा देरी से शुरू हुयी, लेकिन अब कोई ताकत हमें रोक नहीं सकती: मोदी

02/09/2025
Vigilance raid at AAP MLA Raman Arora's house

मान सरकार का भ्रष्टाचार पर सबसे बड़ा एक्शन, अपने ही MLA पर मरवा दी रेड

23/05/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version