• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

कोरोना काल में भाजपा कार्यकर्ताओं ने सेवा की अद्भुत मिसाल पेश की : योगी

Desk by Desk
07/09/2020
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
cm yogi

cm yogi

15
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कोरोना कालखण्ड के दौरान भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) कार्यकर्ताओं ने सेवा की जो अद्भुत मिसाल पेश की है, वह अविस्मरणीय है और इसकी सर्वत्र सराहना हुई है।

भाजपा की सेवा कार्यो पर आधारित ई बुक के विमोचन के अवसर पर श्री योगी ने वीडियो कांफ्रेसिंग के जरिये रविवार को कहा कि “ यह हम सबके लिए आह्लादित करने वाला क्षण था। जब एक तरफ कोरोना की वजह से व्यापक पैमाने पर पलायन हो रहा था तो दूसरी तरफ भाजपा कार्यकर्ता जान की परवाह किए बिना सेवा के इस कार्य के साथ जुड़े रहे। जब सड़कों पर रेला चलता था, तब भाजपा कार्यकर्ता भोजन दे रहे थे। किसी ने पानी पिलाने का काम किया तो कोई चप्पल पहनाने का कार्य कर रहा था। कार्यकर्ताओं ने नर सेवा, नारायण सेवा का उदाहरण प्रस्तुत किया। इस सदी की सबसे बड़ी महामारी के खिलाफ जब लड़ाई चल रही थी। जब कभी विभिन्न राजनीतिक संगठनों की चर्चा होगी, उस समय ई-बुक आने वाली पीढियों के लिए एक नई प्रेरणा का माध्यम बनेगी।”

बिहारी फर्स्ट के नारे का मांझी ने दिया जवाब, नए नारे के साथ लगाया पोस्टर

उन्होने कहा कि कोरोना महामारी के समय सरकार और संगठन का अद्भुत समन्वय देखने को मिला। संगठन और विचार परिवार का सहयोग न मिलता तो कोरोना से निपटना और बड़ी चुनौती हो जाता। विपक्ष जहां बाल की खाल निकालने में व्यस्त था और सेवा के किसी कार्य से खुद को जोड़ नहीं सका वहीं भाजपा का एक-एक कार्यकर्ता अपनी जान की परवाह न करते हुए जन सेवा में संलग्न था।

इसके पहले पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने ई-बुक विमोचन कार्यक्रम में कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा की प्रेरणा से उत्तर प्रदेश में पार्टी कार्यकर्ता अन्त्योदय की भावना से प्रेरित होकर सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास के मंत्र को आत्मसात कर एंडी चोटी का जोर लगा के जनता की सेवा में जुट गए। कोरोना काल में प्रदेश में बूथ स्तर तक के कार्यकर्ताओं ने सेवा के अनुकरणीय कार्य किये। महामारी की दौर में जरूरतमंद व्यक्ति भूंखा ना सोए इसके लिए 4 करोड़ 32 लाख भोजन पैकैट, 40 लाख 54 हजार राशन किट वितरण करने के साथ-साथ 92 लाख 44 हजार मास्क भी वितरित किये गए।

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने विपक्षी दलों पर हमला बोलते हुए कहा कि अप्रैल-मई के महीने में दिल्ली, महाराष्ट्र, राजस्थान व अन्य राज्यों से बड़ी संख्या में श्रमिक उत्तर प्रदेश में प्रवेश कर रहे थे। जिस समय उन्हे सहायता की जरूरत थी उस समय हमारे विपक्ष के नेता सोशल मीडिया पर अपनी राजनीति करने में जुटे हुए थे। जबकि भाजपा कार्यकर्ता जमीन पर अपने सेवा कार्यों के माध्यम से उन प्रवासी श्रमिकों की सहायता कर उनको सहारा देने में जुटे थे। प्रदेश में 185 स्थानों पर राहत सेवा केन्द्र संचालित किये गए। दूसरे राज्यों से आये लगभग 10 लाख 33 हजार श्रमिकों को भोजन कराया गया। दो लाख से अधिक मास्क वितरित किये गए और 47 हजार श्रमिकों को चरणपादुका देने का काम किया गया साथ ही कोरोना योद्धाओं का सम्मान करने का कार्य भी किया गया।

कोविड-19 से मरने वाले बीमित व्यक्ति के नॉमिनी को नहीं मिलेगा बीमा का क्लेम

श्री सिंह ने कहा कि सेवा ही संगठन कार्यक्रम के तहत इन मुश्किलों से भरी परिस्थितियों में और कोरोना संक्रमण के बराबार खतरे के बीच भाजपा उत्तर प्रदेश के कार्यकर्ताओं द्वारा किये गए सेवा कार्यों की संक्षिप्त जानकारी को ई-बुक का रूप दिया गया है। ई-बुक मण्डल, जिला, क्षेत्र और प्रदेश स्तर पर तैयार की गई है। उन्होंने कहा कि सम्पूर्ण विश्व के लोग ई-बुक में प्रकाशित उल्लेखनीय सेवा कार्यों का विवरण देखने के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं की क्षमता व सेवा भाव से परिचित हो सकेगें।

यह ई-बुक जहां एक ओर पार्टी के कार्यकर्ताओं को प्रोत्साहित करेगी वहीं अन्य लोगों को सेवा करने के लिए प्रेरित भी करेगी। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने सेवा कार्यों में जुटे प्रदेश के समर्पित, परिश्रमी, निष्ठावान और कर्मठ कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों को बधाई व शुभकामनाएं भी दी।

जापान के बैंक एमयूएफजी में अडाणी रीयल्टी 30000 वर्ग फुट जगह ली 10 साल के पट्टे पर

इस मौके पर राष्ट्रीय महामंत्री व राज्यसभा सांसद अरुण सिंह ने कहा कि यह ई-बुक भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा सेवा के किए गए कार्यों का एक संकलन है। उन्होंने कहा कि जब लॉकडाउन की घोषणा हुई तो देशभर में कार्यकर्ताओं ने जरूरतमंदों तक भोजन व राशन पहुचाकर बूथ स्तर तक लोगो की सेवा का कार्य किया। कार्यकर्ताओं द्वारा जरूरतमंदों तक राशन व भोजन पहुचाने का कार्य युद्धस्तर पर किया गया, कोई भूखा न सोए इसकी चिंता भाजपा के एक-एक कार्यकर्ता ने अपने स्तर पर सुनिश्चित करने का कार्य किया।

Tags: 24ghante online.comcm yogiCM Yogi NewsCorona erae-booke-book release of BJP worksHimachal Politics भाजपाLatest Lucknow News in HindiLatest Uttar Pradesh News in HindiNational newspolitical newsUP Politicsई-बुककोरोना कालभाजपा कार्यों की ई-बुक का विमोचन
Previous Post

कुशीनगर इंटरनेशनल एयरपोर्ट का निर्माण कार्य शीघ्र करें पूरा : योगी

Next Post

संकटकाल के इस दौर में भ्रष्टाचार प्रदेश की जनता के साथ विश्वासघात : संजय सिंह

Desk

Desk

Related Posts

उत्तर प्रदेश

जेपीएनआईसी: अंधेरे से उजाले की ओर

12/10/2026
Main Slider

PM मोदी के सेवा के 25 वर्ष पूरे होने पर CM धामी ने की गंगा आरती

12/10/2026
उत्तर प्रदेश

परिवार और धनकुबेरों तक सिमटी सपा की राजनीति : मुख्यमंत्री योगी

12/10/2026
CM Yogi ki Pati
उत्तर प्रदेश

नवरात्र में नारी शक्ति की आराधना के साथ उसके सम्मान और सुरक्षा का संकल्प भी जरूरी: मुख्यमंत्री योगी

12/10/2026
उत्तर प्रदेश

सपा सरकार में बिजली नहीं, बिल आता था, अब अन्नदाता किसान का बिल नहीं आता, बिजली आती है: मुख्यमंत्री

12/10/2026
Next Post

संकटकाल के इस दौर में भ्रष्टाचार प्रदेश की जनता के साथ विश्वासघात : संजय सिंह

यह भी पढ़ें

Republic Day

लाल चौक पर गणतंत्र दिवस पर फहराया गया तिरंगा

26/01/2023
Facial

खोया निखार वापस लाएगा आलू, इस तरह करे इस्तेमाल

17/09/2025
massive fire in ferry

इंडियन ऑयल के कैंपस में लगी भीषण आग, 3 की दर्दनाक मौत

21/12/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version