• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

‘सरल एप’ को डाउनलोड ना करना बीजेपी नेताओं को पड़ सकता है भारी

Writer D by Writer D
13/07/2023
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
Saral App

Saral App

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) की सरकार के 9 वर्ष का कार्यकाल पूरा होने के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे महाजनसंपर्क अभियान में सरल एप (Saral App) डाउनलोड नहीं होना कई मौजूदा जिलाध्यक्षों को भारी पड़ सकता है। भाजपा के एक दर्जन से अधिक संगठनात्मक जिलों में एक हजार कार्यकर्ताओं ने भी सरल एप (Saral App) डाउनलोड नहीं किया है। वहीं सरल एप डाउनलोड करने में पश्चिमी यूपी, अवध और पूर्वांचल के जिलों ने बाजी मारी है।

भाजपा ने महाजनसंपर्क अभियान के तहत घर घर संपर्क और संपर्क से समर्थन कार्यक्रम के लिए सरल एप (Saral App) लांच किया था। प्रत्येक कार्यकर्ता को घर घर संपर्क के दौरान संबंधित व्यक्ति का फोटो सरल एप पर अपलोड करना है। इसके लिए कार्यकर्ता को मोबाइल पर सरल एप डाउनलोड भी करना है।

भाजपा प्रदेश मुख्यालय को दस जुलाई तक मिली रिपोर्ट के अनुसार प्रदेश में 98 संगठनात्मक जिलों में 2,14,775 लोगों ने सरल एप (Saral App) डाउनलोड किया है। 1,92,749 लोगों ने उसमें प्रोफाइल भी भरी है। सरल एप डाउनलोड करने वाले दस प्रमुख जिलों में अवध के बहराइच और बाराबंकी भी शामिल हैं। पार्टी सूत्रों के मुताबिक केंद्रीय कार्यालय में सरल एप के आधार पर ही महाजनसंपर्क अभियान की सफलता का आकलन किया जा रहा है। प्रदेश में चल रही नए जिलाध्यक्षों की नियुक्ति के दौर में सरल एप को सरलता से लेकर डाउनलोड नहीं कराना मौजूदा जिलाध्यक्षों पर भारी पड़ सकता है।

अवध में बहराइच सबसे आगे

महाजनसंपर्क अभियान में सरल एप (Saral App) डाउनलोड कराने में अवध क्षेत्र का बाराबंकी जिला सबसे आगे रहा है। बहराइच में 4837, बाराबंकी जिले में 2954, सीतापुर में 2930, लखनऊ महानगर में 2772, , हरदोई में 2677, गोंडा में 2643, उन्नाव में 2570, बलरामपुर में 1536, अयोध्या जिला में 1503, अंबेडकर नगर 1300, लखनऊ जिला में 1038, रायबरेली में 925, श्रावस्ती में 786, अयोध्या महानगर में 580 सरल एप डाउनलोड की गई है।

दस सबसे अग्रणी संगठनात्मक जिले

बदायूं – – 10,744

गाजियाबाद महानगर – 10,238

गाजीपुर – 8320

आजमगढ़ – 4935

प्रतापगढ़ – 4858

बहराइच – 4837

सुलतानपुर – 4661

मिर्जापुर – 4202

बाराबंकी – 2954

मछलीशहर – 2847

दस फिसड्डी संगठनात्मक जिले

बरेली महानगर -297

फिरोजाबाद महानगर – 304

बागपत – 308

शाहजहांपुर महानगर -332

मुरादाबाद महानगर – 406

कन्नौज – 409

औरेया – 418

अलीगढ़ महानगर – 429

मथुरा जिला – 522

झांसी जिला -509

लखनऊ के जिलाध्यक्ष भी बदल सकते हैं

इस बीच एक खबर लखनऊ बीजेपी को लेकर भी है। लखनऊ महानगर के जिलाध्यक्ष मुकेश कुमार शर्मा लगातार दो कार्यकाल हो चुका है। पार्टी के संविधान के अनुसार एक व्यक्ति को अधिकतम दो बार अध्यक्ष नियुक्त किया जा सकता है। ऐसे में लखनऊ महानगर में मुकेश शर्मा की जगह नए जिलाध्यक्ष की तैनाती होगी। हालांकि लखनऊ में प्रदेश उपाध्यक्ष मानवेंद्र सिंह को पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। लेकिन लखनऊ महानगर में जिलाध्यक्ष की नियुक्ति रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की सहमति से ही होगी। वहीं गोरखपुर महानगर और जिला में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, वाराणसी में केंद्रीय नेतृत्व, मुरादाबाद में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी, प्रयागराज और फुलपूर में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य की पसंद से ही जिलाध्यक्ष की तैनाती होगी।

Tags: BJP workersloksabha election 2024Lucknow Newssaral appsaral app download
Previous Post

Minus 31- The Nagpur Files का ट्रेलर रिलीज

Next Post

‘एक हाथ में शराब तो दूसरे में कबाब’, सरकारी ऑफिस बना अय्याशी का अड्डा

Writer D

Writer D

Related Posts

Ganga Dussehra
Main Slider

गंगा दशहरे पर करें जरूर करें ये खास उपाय, घर में बरसने लगेगा धन

22/05/2026
Half-Burnt Wick
Main Slider

दीपक जलाने के इन नियमों का रखें ध्यान, घर आएंगी मां लक्ष्मी

22/05/2026
hair
फैशन/शैली

गर्मियों में चिपचिपे बालों से है परेशान, तो आज़माएँ ये टिप्स

22/05/2026
'Centre of Excellence for Flowers
उत्तर प्रदेश

अयोध्या में बनेगा प्रदेश का पहला ‘सेंटर ऑफ एक्सीलेंस फॉर फ्लावर’

21/05/2026
Savin Bansal
राजनीति

जिला प्रशासन की दर से नहीं लौटता कोई खाली, सब जगह से थकहार संजीव पहुंचा था डीएम द्वार

21/05/2026
Next Post
Alcohol Party

‘एक हाथ में शराब तो दूसरे में कबाब’, सरकारी ऑफिस बना अय्याशी का अड्डा

यह भी पढ़ें

fire in GPL Polyfills compan

GPL पॉलीफिल्स कम्पनी में लगी भीषण आग, करोड़ों का सामान हुआ खाक

04/06/2021
Explosion

AC में धमाके से लगी घर में आग, एक ही परिवार के चार लोगों की दर्दनाक मौत

31/03/2024
बिहार विधानसभा चुनाव Bihar Assembly Elections

बिहार विधानसभा चुनाव : 30 सीटों पर मतदान खत्म, 41 पर हो रही है वोटिंग

28/10/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version