• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

कच्छ से लेकर कोहिमा तक खिला भाजपा का कमल : केशव प्रसाद मौर्य

Writer D by Writer D
09/05/2026
in उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
Keshav Prasad Maurya

Keshav Prasad Maurya

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य (Keshav Prasad Maurya) ने पश्चिम बंगाल सरकार में मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने पर शुभेन्दु अधिकारी को बधाई एवं उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं दी है। उप मुख्यमंत्री केशव ने शनिवार काे अपने सोशल मीडिया एकाउंट पर लिखा कि मुझे पूर्ण विश्वास है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल मार्गदर्शन और आपके नेतृत्व में पश्चिम बंगाल विकास, सुशासन और समृद्धि के नए युग की ओर तेज़ी से अग्रसर होगा।

पश्चिम बंगाल में बीजेपी का आना अनुच्छेद-370, श्रीराम मंदिर, समान नागरिक संहिता और सीएए से कम नहीं : केशव प्रसाद माैर्य

केशव प्रसाद मौर्य (Keshav Prasad Maurya) ने आगे लिखा कि नया सवेरा, नया उत्साह, नई रफ़्तार-पश्चिम बंगाल में आ गई है भाजपा सरकार। उप मुख्यमंत्री ने लिखा कि सीमावर्ती राज्य पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी की विजय का महत्व किसी भी मायने में अनुच्छेद-370, श्रीराम मंदिर, समान नागरिक संहिता और सीएए से कम नहीं है। कुछ साल पहले तक असम और पश्चिम बंगाल में भाजपा की सरकार बनना ‘स्वप्न सरीखा’ था। मुस्लिम वोट बैंक की पीठ पर सवार रहने वाले कथित धर्मनिरपेक्ष दल घुड़की देते थे कि असम और पश्चिम बंगाल में मुस्लिम वोट करीब 30 प्रतिशत से अधिक है, ऐसे में इन राज्यों में सत्ता में रहने का केवल उनका हक है और भाजपा को इन राज्यों की ओर देखना भी नहीं चाहिए।

उप मुख्यमंत्री (Keshav Prasad Maurya) ने लिखा कि पश्चिम बंगाल में आजादी के वक्त हिंदू-मुस्लिम आबादी का अनुपात लगभग 80-20 था, जो अब बदलकर करीब 71-29 में तब्दील हो चुका है। असम में तो जनसंख्या असंतुलन और भी भयावह है, जहां मुस्लिम आबादी लगभग 35 फ़ीसदी है। घुसपैठ को ‘बढ़ावा’ देकर कथित धर्मनिरपेक्ष दल इस बदलते जनसांख्यिकीय संतुलन को अपनी ‘सत्ता की चाबी’ मानते रहे। यही घुड़की वे बिहार और उत्तर प्रदेश में भी देते थे कि इतनी सीटों पर मुस्लिम प्रभाव है, इसलिए भाजपा अपने बूते कभी सरकार नहीं बना सकती। लेकिन प्रधानमंत्री माेदी के कुशल नेतृत्व में भाजपा ने सभी प्रकार की चुनौतियों से लोहा लेते हुए एक से बढ़कर एक किले फतह किए हैं। ‘कच्छ से लेकर कोहिमा’ तक आज भाजपा का कमल खिला है। देश के 21 राज्यों में एनडीए समेत भाजपा की सरकारें जनसेवा के नए मानक स्थापित कर रही हैं। वह दिन अब दूर नहीं जब दक्षिण भारत में भी पूर्ण रूप से कमल खिलेगा, क्योंकि वहां भी परिवर्तन और राष्ट्रवाद के प्रकाश की किरण पहुंच चुकी है।

Tags: Keshav Prasad Maurya
Previous Post

मंच पर PM मोदी का खास अंदाज, 98 वर्षीय बुजुर्ग के पैर छूकर लिया आशीर्वाद

Next Post

सीएम योगी ने बंगाल के नए मुख्यमंत्री को पहनाया भगवा अंगवस्त्र

Writer D

Writer D

Related Posts

Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

प्रधानमंत्री के नेतृत्व में काशी बनेगी विश्वस्तरीय धार्मिक, सांस्कृतिक एवं आर्थिक नगरी: केशव मौर्य

16/07/2026
Jarjish Ansari
Main Slider

श्रीकृष्ण को ‘नमाजी’ बताने वाले मौलाना के बयान पर बवाल, संतों ने पाकिस्तान भेजने की उठाई मांग

16/07/2026
ED Raid
उत्तर प्रदेश

ED की ताबड़तोड़ रेड, टेरर फंडिंग से जुड़े 13 ठिकानों पर कार्रवाई

16/07/2026
CM Yogi congratulated on the commencement of Jagannath Rath Yatra
उत्तर प्रदेश

सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और आरोग्यता का वास हो : योगी आदित्यनाथ

16/07/2026
Nandini Yojana changed the life of Shakuntala Devi
उत्तर प्रदेश

मोदी-योगी सरकार की नंदनी योजना बनी वरदान, प्रयागराज की शकुंतला देवी हुईं आत्मनिर्भर

15/07/2026
Next Post
CM Yogi made the new Chief Minister of Bengal wear a saffron robe.

सीएम योगी ने बंगाल के नए मुख्यमंत्री को पहनाया भगवा अंगवस्त्र

यह भी पढ़ें

dhami

मुख्यमंत्री धामी ने किया लीची के पेड़ों का निरीक्षण, उद्यान विभाग को दिए ये निर्देश

10/06/2022
Horoscope

जानें इस साल कब मिलेगी सफलता, पढ़ें 2023 का वार्षिक राशिफल

03/01/2023
The annual income of actress Priyanka and her husband Nick Jonas is so ..

अभिनेत्री प्रियंका और उनके पति निक जोनस की सालाना इनकम है इतनी..

17/05/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version