• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

भाजपा की चल रही लहर चौथे चरण में बदलेगी सुनामी में : शाह

Writer D by Writer D
21/02/2022
in उत्तर प्रदेश, चुनाव 2022, पीलीभीत, राजनीति
0
amit shah

amit shah

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

पीलीभीत। केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने दावा किया कि उत्तर प्रदेश विधानसभा (UP Election) के पहले तीन चरण के मतदान में भारतीय जनता पार्टी (BJP) की लहर पूरे प्रदेश में चल रही थी जो चौथे चरण से सुनामी (Tsunami) में तब्दील हो जायेगी।

पीलीभीत में ड्रमंड राजकीय इंटर कालेज में शाह (Amit Shah) ने सोमवार को एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुये कहा कि अभी तक हुए तीन चरणों के मतदान का परिणाम यह है कि समाजवादी पार्टी (SP) और बहुजन समाज पार्टी (BSP) का सफाया हो गया है जबकि कांग्रेस (Congress) तो दूरबीन से भी देखने को नहीं मिल रही है। भाजपा की उत्तर प्रदेश में लहर चल रही है और अब चौथे चरण से उत्तर प्रदेश में यह लहर सुनामी में बदल जायेगी।

उन्होने कहा कि प्रधानमंत्री बनने पर नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन में कहा था कि भाजपा की सरकार गरीबो,पिछड़ों और निराश्रितों की सरकार है। उसी अनुसार उन्होंने कार्य भी किये। शौचालय बनाकर बहन बेटियों को सम्मान दिया। घर घर बिजली और रसोई गैस कनेक्शन दिए। प्रदेश की योगी सरकार ने 24 घंटे बिजली दी। किसानों के खाते में पैसे पंहुंचाये। गरीबो के घर बनवाये। कोरोना की निःशुल्क वैक्सीन गरीबो को लगवा कर जीवन की रक्षा की। निशुल्क अनाज देकर गरीबो के चूल्हे जलाये। यह चुनाव युवाओं को रोजगार देने का,गरीबो के उत्थान का और महिलाओं में सुरक्षा की भावना पैदा करने का है।

अमित शाह के परिजनों ने काशी पुराधिपति के दरबार में लगाई हाजिरी

कश्मीर का नाम लेकर राष्ट्रवाद के मुद्दे पर उन्होने कहा कि कश्मीर भारत का अभिन्न अंग है। इसको भारत के साथ जोड़ने और वहां से आतंकवाद समाप्त करने के लिये धारा 370 को हटाया जाना आवश्यक था। पीएम मोदी ने भाजपा के संकल्प पत्र के अनुसार उसे हटाने की घोषणा संसद में डंके की चोट पर की, उस समय कांग्रेस और सपा ने इसका विरोध करते हुये कहा कि इस फैसले से वहां खून की नदियां बह जाएंगी। खून की नदियां तो दूर एक कंकड़ भी कोई नही चला। उन्होंने पुलवामा हमले के बाद पाक अधिकृत कश्मीर में सर्जिकल स्ट्राइक की भी चर्चा कर राष्ट्र भक्ति का जोश भरने का प्रयास किया।

प्रदेश में माफिया व बाहुबली नहीं अब केवल बजरंगबली हैंः अमित शाह

उन्होने कहा कि भाजपा का संकल्प आतंकवाद को देश दुनिया से समूल उखाड़ फेंकने का है। सपा कांग्रेस पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि इन पार्टियों के लोग आतंकवादियों को बचाने का काम करते है। उन्हें निर्दोष बताते है। सपा और कांग्रेस दोनों विरोधी मिलकर भाजपा को आतंकवाद के विरूद्ध लड़ाई में निर्बल करने का प्रयास कर रहे है। कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद अहमदाबाद बम ब्लास्ट के दोषियों के बराबर खड़े हुए थे। उनको निर्दोष बताकर उनकी पैरवी भी उन्होंने की। कांग्रेस ने सभी आरोपियो को छोड़ने की भी घोषणा की थी,लेकिन हाई कोर्ट ने रोक दिया था। उन्होंने कहा “ मैं जनता से पूछता हूं ,जो देश की सुरक्षा से खिलवाड़ करते है क्या उन्हें छोड़ देना चाहिए।”

अमित शाह ने गुरु गोरक्षनाथ के किए दर्शन, अखंड ज्योति के सामने टेका माथा

शाह की रैली में स्थानीय सांसद वरूण गांधी का नदारद रहने लोगों के बीच चर्चा का विषय बना। रैली के बाद शाह का नगर में रोड शो प्रस्तावित था,लेकिन उसे किसी कारणों से निरस्त कर दिया गया।

Tags: Election 2022UP Assembly Election 2022up chunav 2022up election 2022चुनावचुनाव 2022विधानसभाविधानसभा चुनाव 2022
Previous Post

अमित शाह के परिजनों ने काशी पुराधिपति के दरबार में लगाई हाजिरी

Next Post

नए यूपी में गुंडागर्दी पर नहीं विकास कार्यों पर चर्चा होती है : सीएम योगी

Writer D

Writer D

Related Posts

New twist in the case of beating of narrator after asking his caste
उत्तर प्रदेश

दो आधार कार्ड, दो नाम और… कथावाचक की पिटाई मामले में नया ट्विस्ट

25/06/2025
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

बिना अतिरिक्त सरकारी खर्च के, किसानों को मिलेगा लाभ, युवाओं को रोजगार: सीएम योगी

25/06/2025
CM Bhajanlal
राजनीति

भजनलाल ने आपातकाल के समय संघर्ष करने वाले राष्ट्र भक्तों को किया नमन

25/06/2025
pm modi
Main Slider

पीएम मोदी ने आपातकाल के खिलाफ लड़ाई में शामिल सभी योद्धाओं को किया सलाम

25/06/2025
Sugarcane
उत्तर प्रदेश

3000 से ज्यादा स्वयं सहायता समूह की महिलाएं कर रहीं गन्ना बीज उत्पादन

24/06/2025
Next Post
cm yogi

नए यूपी में गुंडागर्दी पर नहीं विकास कार्यों पर चर्चा होती है : सीएम योगी

यह भी पढ़ें

Ganesh Chaturthi

इस दिन से शुरू होगा गणेश उत्सव, नोट करें स्थापना मुहूर्त

14/08/2024
bansi-narayan-mandir

बंशी नारायण मंदिर के 365 दिन में एक दिन खुलते हैं कपाट

19/02/2022
Bloody Brothers

ब्लडी ब्रदर्स वेब सीरीज में लिपलॉक करती नजर आईं श्रुति और मुग्धा

13/03/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version