• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

नए यूपी में गुंडागर्दी पर नहीं विकास कार्यों पर चर्चा होती है : सीएम योगी

Writer D by Writer D
21/02/2022
in उत्तर प्रदेश, रायबरेली, लखनऊ, हरदोई
0
cm yogi

cm yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

हरदोई/रायबरेली/लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ CM Yogi)  ने कहा कि अहमदाबाद बम धमाके की साजिश रचने वाले आतंकवादी के प्रति अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) की सहानुभूति और चुप्पी से साफ हो गया है कि समाजवादी पार्टी (SP) देश के दुश्मनों की दोस्त है।

हरदोई में शाहाबाद और मल्लावां विधानसभा क्षेत्र में चुनावी सभा को संबोधित करते हुये योगी (CM Yogi) ने सोमवार को कहा “ अब भी अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) की संवेदना आतंकवादियों के परिवार से है। गुजरात में हुए ब्लास्ट में सजा पाया एक आतंकी का अब्बा सपा का प्रचारक है। यानी जो देश की सुरक्षा के दुश्मन है, वह इनके (सपा) दोस्त हैं। इसका बाद भी अखिलेश यादव ने इस मामले में कोई स्पष्टीकरण नहीं दिया है। ऐसे लोगों के खिलाफ चुप्पी साधने का मतलब है कि आतंकियों को सुनाई गई सजा से सपा को तकलीफ हुई है।”

उन्होने कहा “ सपा उत्तर प्रदेश की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ कर रही है। मैं पूछना चाहता हूं क्या राजनीति इतनी बड़ी हो गई है कि देश की सुरक्षा के लिए कोई जगह नहीं है। सपा को इस पर विचार करना चाहिए। क्या अखिलेश प्रदेश की जनता को बताएंगे कि उन्होंने राम मंदिर और सीआरपीएफ कैंप पर हमला करने वाले आतंकवादियों के मुकदमे क्यों वापस लिए थे।”

विकास की गंगा बही तो अपराधी जेल के पीछे गए : सीएम योगी

योगी ने कहा कि सपा, बसपा सरकार में दंगे होते थे, महीनों कर्फ्यू लगता था। बीते पांच वर्षों के दौरान हमारी सरकार में एक भी दंगा नहीं हुआ। बिना किसी भेदभाव के योजनाओं का लाभ लोगों को दिया गया। जबकि सपा सरकार ने बिजली का भी जाति और धर्म होता था। ईद और मुहर्रम होता था तो बिजली आती थी और होली-दिवाली पर नहीं आती थी। आज ऐसा भेदभाव नहीं है। आज चाहे होली-दिवाली हो या ईद-मुहर्रम या क्रिसमस या शिवरात्री। सबको बिजली देना का कार्य डबल इंजन की सरकार ने किया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार में बुलडोजर सड़क भी बनाता है और सपा के इत्र वाले मित्र तथा भ्रष्ट पेशेवर लोगों की अवैध संपत्तियों को नेस्तानाबूत भी करता है। आगे भी बुलडोजर विकास का कार्य करते हुए पेशेवर अपराधियों के खिलाफ एक्शन में रहेगा।

आतंकी का अब्बाजान सपा का प्रचारक और अखिलेश हैं मौन : सीएम योगी

उन्होने कहा कि अब यूपी दंगामुक्त और भयमुक्त है। अब यूपी में कर्फ्यू नहीं लगता। बमबाजी नहीं होती। अब कांवड़ यात्रा निकली है। अब नए भारत के नए यूपी में अराजकता का माहौल नहीं है। अब इस नए यूपी में गुंडागर्दी पर चर्चा नहीं होती, अब यहां विकास कार्यों पर चर्चा होती है। बीते पांच वर्षों में हरदोई के एक लाख 45 हजार किसानों का कर्ज माफ़ किया गया है। हमने जो कहा वह किया। मुख्यमंत्री ने कहा हम नारा लगाते थे, राम लला हम आएंगे, मंदिर भव्य बनाएंगे, अब अयोध्या में भगवान राम का भव्य मंदिर बन रहा है। पांच वर्ष में डबल इंजन की सरकार ने प्रदेश में तमाम विकास के काम किए। रायबरेली के लालगंज, सरेनी, हरचंदपुर व बछरावां में आयोजित जनसभाओं में उन्‍होंने कहा कि रायबरेली में 81700 से अधिक किसानों का कर्ज माफ किया गया। जिले के 3 लाख 60 हजार किसानों को पीएम किसान निधि का लाभ मिल रहा है। जिले में 50 हजार गरीबों को आवास, 95 हजार वृद्धजनों, 36 हजार निराश्रित महिलाओं को और 12 हजार दिव्‍यांगों को पेंशन का लाभ मिल रहा है।

उन्‍होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कोरोना काल में यूपी के छात्र जो कोटा में फंसे थे उनको बस की सेवा देने से कांग्रेस ने मना कर दिया था इतना ही नहीं कांग्रेस ने 1000 बसों की फर्जी सूची भी दी। ये वही कांग्रेस है जिसने कश्‍मीर में धारा 370 हटाने के मामले में बीजेपी का विरोध किया। कश्‍मीर के मुद्दे पर जहां पाकिस्‍तान को छोड़ सब देशों ने समर्थन किया पर राहुल ने संसद में इसका विरोध किया।

गरीबों के राशन वितरण का पैसा हड़प जाते थे सपा के इत्र वाले मित्र : सीएम योगी

सीएम ने कहा “ संस्‍कृत भारतीय संस्‍कृति की आत्‍मा है कांग्रेस वाले एक्‍सीडेंटल हिन्‍दू हैं मैं कहता गर्व से कहो हिन्‍दू हैं। सरकार बनने पर पुरोहित कल्‍याण बोर्ड का गठन किया जाएगा इसके साथ ही संस्‍कृत के छात्रों को छात्रवृत्ति मिलेगी। उन्‍होंने कहा कि जनता को तय करना होगा कि बुलेट ट्रेन वाली सरकार चाहिए या पंचर साइकिल। उन्‍होंने कहा कि न तो हम गौ माता को कटने देंगे न ही अन्‍नदाताओं की फसल को नुकसान होने देंगे।

लखनऊ के मुंशीपुलिया पर भाजपा प्रत्याशी आशुतोष टण्डन गोपाल जी के लिए चुनावी जनसभा को सम्बोधित करते हुये योगी ने कहा कि लखनऊ की तर्ज पर उत्तर प्रदेश के अंदर 17 शहरों में स्मार्ट सिटी योजना चल रही है। इन शहरों में नौजवानों के लिए ऐसी सुविधाएं होंगी जिसमें नौजवान भी प्रत्येक क्षेत्र में आगे बढ़कर खुद को साबित कर सकेगा। विकास रुकने न पाए, थमने न पाए इसके लिए भाजपा आवश्यक है।

जिस बुलडोजर से सड़क बनाई, वही बुलडोजर माफियाओं पर चलाया : सीएम योगी

योगी ने कहा कि सपा की जो पहली सूची आई। उसमें कैराना में ऐसे व्यक्ति को टिकट दिया जिसने हिन्दू व्यापारियों को पलायन के लिए मजबूर कर दिया था। बिजनौर हो या बुलंदशर, गाजियाबाद हो या फिर रामपुर या मऊ समाजवादी पार्टी ने ऐसे दागी चेहरों को टिकट दिया जो वहां पर बड़े-बड़े दंगों के लिए पहले से कुख्यात थे। जिन्होंने हिन्दू विरोधी दंगे करवाए थे। जिनका आपराधिक इतिहास है, जो पेशेवर माफिया हैं। उनको टिकट देकर वे लोग विधानसभा में भेजना चाहते हैं। उनकी मंशा साफ नहीं है।

Tags: Election 2022UP Assembly Election 2022up chunav 2022up election 2022चुनावचुनाव 2022विधानसभाविधानसभा चुनाव 2022
Previous Post

भाजपा की चल रही लहर चौथे चरण में बदलेगी सुनामी में : शाह

Next Post

सपा-बसपा के 200 नेताओं ने भाजपा में शामिल

Writer D

Writer D

Related Posts

Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

कांग्रेस काल में जनता की मजदूरी लूट का श्रोत था मनरेगा: केशव मौर्य

01/07/2026
Ram Mandir
Main Slider

राम मंदिर केस: SIT को 15 दिन का एक्सटेंशन, अब इस दिन रिपोर्ट होगी पेश

01/07/2026
Champat Rai
अयोध्या

टिन्नू से ऐसी उम्मीद नहीं थी… राम मंदिर में चढ़ावा चोरी के आरोपों से घिरे चंपत राय बोले

01/07/2026
IAS Promotion
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार के अफसरों को बड़ी सौगात, 29 PCS अधिकारी बने IAS

01/07/2026
Mahant Nritya Gopal Das
अयोध्या

महंत नृत्य गोपाल दास की तबीयत बिगड़ी, मेदांता में भर्ती

01/07/2026
Next Post
join bjp

सपा-बसपा के 200 नेताओं ने भाजपा में शामिल

यह भी पढ़ें

TV star Karan Mehra breaks silence over his wife's relationship

टीवी स्टार करण मेहरा ने अपनी पत्नी के रिश्ते को लेकर तोड़ी चुप्पी

31/05/2021
Arrested

अपहरण कर बलात्कार करने का आरोपित गिरफ्तार

06/03/2023
Hriday Narayan Dixit

राज्य मंत्री विजय कश्यप के निधन पर विधान सभा अध्यक्ष ने शोक व्यक्त किया

19/05/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version