• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

गरीबों के राशन वितरण का पैसा हड़प जाते थे सपा के इत्र वाले मित्र : सीएम योगी

Writer D by Writer D
20/02/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, चुनाव 2022, राजनीति, लखीमपुर खीरी
0
cm yogi

cm yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के सबसे बड़े जिले लखीमपुर खीरी जिले में रविवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने पांच चुनावी जनसभाओं को संबोधित किया। अपनी हर जनसभा में मुख्यमंत्री ने समाजवादी पार्टी (SP) को अपने निशाने पर रखा। मुख्यमंत्री (CM Yogi) ने कहा कि अहमदाबाद न्यायालय ने जिन 38 आतंकियों को ब्लास्ट मामले में सजा दी है, इनमें से एक सजा पाने वाला व्यक्ति का पिता सपा का पदाधिकारी है।

यह जानते हुए भी अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने इस मामले में कोई अभी तक कोई स्पष्टीकरण नहीं दिया है। इससे स्पष्ट है कि अखिलेश की सहानुभूति और संवेदना आतंकवादियों के साथ है, जबकि हमारी संवेदना गरीबों के साथ है। यह दावा करते हुए मुख्यमंत्री किया कि यूपी में फिर भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनने जा रही है। यहां सपा और बसपा के प्रत्याशियों की जमानत जब्त होगी और सरकार बनने पर काशी विश्वनाथ धाम की तर्ज पर गोला गोकर्णनाथ का भव्य धाम बनेगा।

जिस बुलडोजर से सड़क बनाई, वही बुलडोजर माफियाओं पर चलाया : सीएम योगी

यूपी का लखीमपुर खीरी जिला वहां बने गोला गोकर्णनाथ मंदिर की वजह से देश में छोटी काशी के नाम से प्रसिद्ध है। इस जिले में हुई अपनी हर जनसभा में मुख्यमंत्री ने गोला गोकर्णनाथ का जिक्र किया और अपनी सरकार की उपलब्धियों का विस्तार से उल्लेख किया। मुख्यमंत्री ने बताया कि कैसे बीते पांच वर्षों में उनकी सरकार ने किसान, नौजवान और महिलाओं के हित में कार्य किया। इस दौरान किसानों के कर्ज माफ़ किए गए और युवाओं को रोजगार और नौकरियां उपलब्ध कराई गई। यूपी को अंधेरे से मुक्त किया। बिना भेदभाव के योजनाओं का लाभ लोगों उपलब्ध कराया। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने जहां यूपी के विकास पर ध्यान दिया, वही सपा सरकार में दंगे होते थे, कर्फ्यू लगता था। अराजकता का माहौल था। तब सपा सरकार की संवेदना  गरीबों की प्रति नहीं आतंकवादियों के प्रति थी। आतंकियों के मुकदमे वापस लिए जाते। अभी भी सपा नेताओं की संवेदना गरीबों के प्रति नहीं बल्कि आतंकवादियों के प्रति है।

सपा का प्रचार कर रहा आतंकवादी का परिवार : सीएम योगी

सपा की संवेदना कैसे आतंकियों के प्रति है? इसे स्पष्ट करते हुए मुख्यमंत्री कहा कि दो दिन पहले अहमदाबाद न्यायालय ने 38 आतंकियों को ब्लास्ट मामले में सजा दी। इसमें जिनको सजा मिली है, इनमें से एक सजा पाने वाला व्यक्ति का पिता सपा का पदाधिकारी है और वह सपा का प्रचार कर रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि मैं अखिलेश से पूछना चाहता हूं कि इस मामले में उन्होंने अपना स्पष्टीकरण क्यों नहीं दिया है? इस आतंकवादी के प्रति अखिलेश की सहानुभूति और संवेदना क्यों है? क्या अखिलेश की चुप्पी राष्ट्रीय सुरक्षा और आपके (जनता) के साथ करने जैसा नहीं है? यह कहते हुए मुख्यमंत्री ने जनसभा में आये लोगों से कहा कि जो लोग आतंकवाद को प्रश्रय दे रहे हैं और राष्ट्र की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं क्या जनता उन्हें अपना वोट देगी? क्या ऐसे लोगों को आपका आशीर्वाद मिलना चाहिए? आतंकवाद को प्रश्रय देने वालों को क्या जनता वोट देगी? जनता से यह सवाल करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि आज तीसरे चरण का मतदान चल रहा है।

पार्टी का संगठन खड़ा करने वाले चाचा शिवपाल के लिए कुर्सी तक नहीं : सीएम योगी

बीजेपी ने भयमुक्त, गरीब, किसान, महिलाओं और मजदूरों के लिए काम किया है। मैं अपील करता हूं कि जहां चुनाव 59 सीटों पर चल रहा है, वहां अधिक से अधिक संख्या में लोग वोट करने के लिए जाएं और प्रचंड बहुमत से बीजेपी को जिताएं। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि सपा के लोग जनता को भूखा मरने के लिए छोड़ देते थे और राशन वितरण का पैसा इत्र वाले मित्र के घर पहुंच जाता था। सपा के इत्र वाले मित्र ने गरीबों का पैसा हड़प लेते थे। सपा सरकार में बिजली नहीं आती थी, भाजपा सरकार में चौबीसों घंटे शहरों में बिजली मिल रही है। अयोध्या में राम मंदिर हमने बनाया है, क्या ये लोग मंदिर बनवाते?

विकास में भेदभाव नहीं  

लखीमपुर खीरी की अपनी हर जनसभा में मुख्यमंत्री ने दावा किया बीते पांच वर्षों में उनकी सरकार ने बिना किसी भेदभाव के लोगों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाया। मुख्यमंत्री ने बताया कि इस जिले में छह लाख 30 हजार किसानों को किसानों को किसान निधि की धनराशि मिल रही है। जिले के एक लाख 43 हजार से अधिक किसानों का 909 करोड़ रुपए का कर्ज माफ़ किया गया है। 1,16000 बुजुर्गों को पेंशन दी जा रही है। 40 लाख लोगों को हर माह राशन मिल रहा है।

सबका साथ और सैफई खानदान का विकास ही सपा का नारा : सीएम योगी

कोरोना से बचाव के लिए फ्री में इलाज, फ्री में टेस्ट और फ्री में वैक्सीन लोगों लगाई जा रही है। यहां  88 हजार विधवा महिलाओं को 12 हजार रुपए सालाना पेंशन हमारी सरकार दे रही है। बिना किसी भेदभाव के जिले में चौबीस घंटे बिजली लोगों को मिल रही है। जबकि सपा सरकार में बिजली भी जाति धर्म देखकर लोगों को उपलब्ध कराई जाती थी। हमने लखीमपुर खीरी के पास मेडिकल कॉलेज भी शुरू होगा। अब यहां किसी को इलाज के लिए दिल्ली, मुंबई नहीं जाना पड़ेगा। योगी ने कहा कि यह काम पहले की सरकारों में नहीं हो पाया। हम लोग लखीमपुर जिले के अंदर 40 लाख लोगों को हर माह राशन दे रहे हैं। किसानों का कर्ज माफ कर रहे हैं। हमारी संवेदना गरीब, किसान, नौजवान और महिलाओं के प्रति है। लेकिन सपा की संवेदना आतंकवाद, माफिया और पैसा के प्रति है।

Tags: Election 2022UP Assembly Election 2022up chunav 2022up election 2022चुनावचुनाव 2022विधानसभाविधानसभा चुनाव 2022
Previous Post

बीजेपी कार्यकर्ता की गोली मारकर हत्या, इलाके में तनाव का माहौल

Next Post

‘थोथा चना बाजे घना’ कहावत घोर परिवारवादियों पर फिट बैठती है’: पीएम मोदी

Writer D

Writer D

Related Posts

Potato Pinwheel
Main Slider

घर आएं गेस्ट के लिए झटपट बनाएं चटपटे पोटेटो पिनवील

19/07/2026
chutney
Main Slider

इसका जायका खाने में लगाएगा स्वाद का तड़का, देखें रेसिपी

19/07/2026
Eyebrows
Main Slider

आइब्रो को घनी बनाने के लिए अपनाएं ये उपाय

19/07/2026
Gold Facial
Main Slider

खुद से ही करें ये फेशियल, बच जाएगा पार्लर का खर्चा

19/07/2026
Mukhyamantri Shikshak Suraksha Cashless Medical Scheme turns out to be a boon
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री शिक्षक सुरक्षा कैशलेस चिकित्सा योजना बनी वरदान, मात्र 10 दिनों में 142 शिक्षकों को मिला लाभ

18/07/2026
Next Post
pm modi

‘थोथा चना बाजे घना’ कहावत घोर परिवारवादियों पर फिट बैठती है’: पीएम मोदी

यह भी पढ़ें

bus overturned

आंख के मरीजों को लेकर आ रही बस खाई में पलटी, नौ लोग गंभीर रूप से घायल

04/09/2021
sonakshi sinha

सोनाक्षी के रिश्ते पर लगी मुहर, जहीर इकबाल ने खुल्लम खुल्ला बोला I Love U

07/06/2022
PM Modi

सांसद ही नहीं, तीसरी बार प्रधानमंत्री चुनकर भेजने के लिए भी तैयार है काशी

31/05/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version