• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

केजरीवाल के बयान के खिलाफ भाजपा का पूर्वांचल सम्मान मार्च, प्रदर्शनकारियों पर पुलिस ने की पानी की बौछार

Writer D by Writer D
10/01/2025
in नई दिल्ली, राजनीति, राष्ट्रीय
0
Purvanchal Samman March

Purvanchal Samman March

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। दिल्ली में पूर्वांचलियों को लेकर अरविंद केजरीवाल के बयान पर बीजेपी प्रदर्शन कर रही है। मनोज तिवारी की अगुवाई में बीजेपी पूर्वांचल सम्मान मार्च (Purvanchal Samman March) निकाल रही है। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए बैरिकेडिंग की। उन पर पानी की बौछार की गई। कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया है।

मनोज तिवारी की अगुवाई में बीजेपी अशोक रोड से केजरीवाल के घर तक मार्च (Purvanchal Samman March) निकाल रही है। इस प्रोटेस्ट का नाम पूर्वांचल सम्मान मार्च है। कार्यकर्ता हाथ में बैनर और पोस्टर लेकर प्रोटेस्ट कर रहे हैं।

पुलिस ने कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया है। इस दौरान प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए पुलिस ने बैरिकेडिंग की। उन पर वाटर कैनन का इस्तेमाल किया गया।

केजरीवाल के खिलाफ बीजेपी का विरोध प्रदर्शन

अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार को पार्टी के कुछ नेताओं के साथ मुख्य चुनाव आयुक्त से मुलाकात की थी। इस मुलाकात के बाद उन्होंने मीाडिया से कहा था कि यूपी-बिहार और आसपास के राज्यों से लोगों को लाकर फर्जी वोट बनवाने का काम किया जा रहा है। उन्होंने दावा किया था कि 15 दिसंबर से 8 जनवरी तक 13 हजार नए वोटों के लिए आवेदन दिया गया था। दिल्ली विधानसभा में 1 लाख वोट हैं तो फिर 13 हजार नए लोग कहां से आ गए? उनके इस बयान पर बीजेपी ने उन्हें घेर लिया था।

भाजपा पर अरविंद केजरीवाल का पलटवार

अरविंद केजरीवाल ने कहा, ‘भाजपा को नौकरी, शिक्षा और रोजगार की चिंता नहीं है, ये लोग केवल मुझे गालियां देते हैं। दिल्ली में इसीलिए इन्हें कोई वोट नहीं दे रहा है। आप सरकार ने पूर्वांचल समाज के हित के लिए काम किए। हमने पूर्वांचल समाज के भाई-बहनों और कच्ची कॉलोनियों के विकास के लिए ढेरों काम किए। कच्ची कॉलोनियों में पानी और सीवर की लाइन बिछवाई, स्कूल और अस्पताल बनवाए। भाजपा वाले बिना किसी मुद्दे के धरना और गंदी राजनीति करते हैं।’
मनोज तिवारी पर बरसे सौरभ भारद्वाज
आम आदमी पार्टी के विधायक सौरभ भारद्वाज ने कहा, ‘मैं दिल्ली के पूर्वांचली नेताओं से पूछना चाहता हूं कि जब जेपी नड्डा ने पूर्वांचलियों को घुसपैठिया कहा था, तब मनोज तिवारी कहां थे? पूर्वांचल मोर्चा कहां था? जब मेरे क्षेत्र में छठ घाट तोड़ा गया, तब मनोज तिवारी कहां थे?’
Tags: Arvind Kejriwaldelhi elections 2025delhi newsManoj TiwariPurvanchal Samman March
Previous Post

सपा नेता ने लाइसेंसी रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली, कैंसर से थे पीड़ित

Next Post

संभल की जामा मस्जिद विवाद पर यूपी सरकार को SC का नोटिस, कुएं की पूजा पर लगाई रोक

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तराखंड

मुख्यमंत्री घोषणाओं पर मुख्य सचिव का सख्त रुख, 303 लंबित मामलों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश

29/09/2026
Main Slider

विभिन्न राज्यों की संस्कृति, नवाचार और बेहतर कार्यप्रणालियों को जानें उत्तराखण्ड के युवा: मुख्यमंत्री

29/09/2026
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ की बेटी ने अपनी प्रतिभा और परिश्रम से देश-प्रदेश का मान बढ़ाया : मुख्यमंत्री साय

28/09/2026
पंजाब

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर अमृतसर में श्री दरबार साहिब में हुए नतमस्तक

28/09/2026
Main Slider

वर्ल्डस्किल्स प्रतियोगिता-2026 में उत्तराखंड का गौरवपूर्ण प्रदर्शन

28/09/2026
Next Post
Supreme Court

संभल की जामा मस्जिद विवाद पर यूपी सरकार को SC का नोटिस, कुएं की पूजा पर लगाई रोक

यह भी पढ़ें

Dead bodies of birds

तालाब में उतराते मिले सैकड़ो पक्षियों के शव

26/05/2023
Buddhadeb Bhattacharya

पूर्व मुख्यमंत्री बुद्धदेव भट्टाचार्य की हालत गंभीर, कोरोना से है संक्रमित

25/05/2021
Monsoon Session: Legislative Assembly adjourned until tomorrow.

Monsoon Session: विधायक आलमबदी के निधन पर शोक, विधानसभा की कार्यवाही कल तक स्थगित

03/08/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version