• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सीएम योगी की मौजूदगी में बीजेपी के राज्यसभा प्रत्याशियों ने किया नामांकन

Writer D by Writer D
31/05/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
nomination

BJP candidates filed nomination

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव के लक्ष्य को अभी से साधना शुरू कर दिया है। भाजपा (BJP) ने यूपी से राज्यसभा के जिन आठ उम्मीदवारों (Candidates) के नाम तय किए हैं, उनमें क्षेत्रीय और जातीय संतुलन के साथ संगठन के प्रति उम्मीदवार के समर्पण और निष्ठा पर विशेष रूप से गौर किया गया है। उम्मीदवारों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) की मौजूदगी में मंगलवार को विधानसभा में नामांकन (Nomination) किया है और माना जा रहा है कि सभी उम्मीदवारों का निविर्रोध चुना जाना तय है।

पश्चिमी उत्तर प्रदेश से आने वाले डॉ. लक्ष्मीकांत बाजपेयी भाजपा उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष रह चुके हैं। उनके ही कार्यकाल में हुए लोकसभा 2014 के चुनावों में प्रदेश में भाजपा को सवाधिक 75 सीटें मिलीं थी। वह चार बार मेरठ सदर सीट से विधायक और पूर्व मंत्री भी रहे हैं। महिलाओं का प्रतिनिधित्व करने वाली दर्शना सिंह भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हैं। वह महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष भी रह चुकी हैं। चुनावों में उनके योगदान को देखते हुए पार्टी ने उन्हें राज्यसभा उम्मीदवार बनाया है।

संगीता यादव पहली बार पिछले चुनाव में गोरखपुर के चौरीचौरा सीट से विधायक चुनी गई थीं। भाजपा ने उन्हें भी यूपी से राज्यसभा का उम्मीदवार बनाया है। उनकी सीट गठबंधन में निषाद पार्टी के खाते में जाने के कारण वह चुनाव नहीं लड़ सकीं थीं। लिहाजा पार्टी ने उनका समायोजन राज्यसभा के लिए किया है। फिलहाल, वह भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय मंत्री भी हैं।

विधानसभा कार्यवाही के दौरान परिसर में 3 मिनट के लिए गुल हुई बिजली

डॉ. राधा मोहन दास अग्रवाल (बाल रोग विशेषज्ञ) भी गोरखपुर से ही आते हैं। गोरखपुर शहर के जिस सीट से वह लगातार चार बार विधायक रहे हैं, उस सीट पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के विधान सभा चुनाव लड़ने के कारण उनको सीट छोड़नी पड़ी थी। इसके अलावा बाबूराम निषाद राज्य पिछड़ा वर्ग वित्त विकास निगम के अध्यक्ष हैं। पार्टी में सुरेंद्र नागर गुर्जर समाज के बड़े चेहरे हैं। वह पहले से ही राज्यसभा के सदस्य थे। उनको पार्टी ने फिर से मौका दिया है।

मिथिलेश कुमार दलित समुदाय से आते हैं। इसके अलावा हैदराबाद के रहने वाले भाजपा पिछड़ा वर्ग के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. के लक्ष्मण को भी उत्तर प्रदेश से राज्यसभा भेजने का निर्णय लिया है। भाजपा प्रत्याशियों के नामांकन के वक्त प्रदेश भाजपा अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, ब्रजेश पाठक, संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना समेत अन्य नेता मौजूद रहे।

Tags: cm yogiLucknow Newsnomination for rajya sabha electionrajyasabha electionup news
Previous Post

पिछले 8 सालों में प्रधानमंत्री की जगह स्वयं को प्रधान-सेवक के रूप में देखा है : मोदी

Next Post

सत्येंद्र जैन की बढ़ी मुश्किलें, कोर्ट ने 9 जून तक ED कस्टडी में भेजा

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

UPITS-2026 में सिंगारी इंडस्ट्रीज ने 15 देशों के साथ किए 201 करोड़ रुपये से अधिक के एमओयू

29/09/2026
अमरोहा

UPITS-2026 में अमरोहा के शहद-कुकीज का जलवा, इटली-ओमान और नीदरलैंड के खरीदारों ने दिए बड़े ऑर्डर

29/09/2026
उत्तर प्रदेश

UPITS: गन्ने की नई उन्नत किस्में बनाएंगी किसानों को समृद्ध

29/09/2026
Main Slider

ईट राइट समिट में उप मुख्यमंत्री का संदेश—“जैसा खाओ अन्न, वैसा बने मन”, स्वस्थ भोजन अपनाएं

29/09/2026
उत्तर प्रदेश

UPITS में काशी के स्वाद का जलवा, 100 किलो से ज्यादा बिकी लौंगलता और तिरंगा बर्फी

29/09/2026
Next Post
Satyendra Jain

सत्येंद्र जैन की बढ़ी मुश्किलें, कोर्ट ने 9 जून तक ED कस्टडी में भेजा

यह भी पढ़ें

UP's progress on development front

विकास के मोर्चे पर उत्तर प्रदेश की बढ़त, कई योजनाओं में बना देश में नंबर वन

30/01/2026

WhatsApp में इस खास फीचर की हो रही तैयारी, चैटिंग होगी और भी मजेदार

03/02/2022
Raksha Bandhan-Grahan

रक्षाबंधन पर चंद्र ग्रहण का साया, जानें राखी बांधने का शुभ समय

11/08/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version