• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

योगी के नाम और सरकार के काम से हर सीट पर बढ़े भाजपा के वोट

Writer D by Writer D
16/05/2023
in उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
CM Yogi

CM Yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। योगी आदित्यनाथ (CM Yogi)  के नाम और उनके नेतृत्व वाली सरकार के काम से महापौर की हर सीट पर भाजपा के वोट बढ़ गए। 2017 से 2023 की हर सीट की विश्लेषण करें तो न सिर्फ भाजपा के वोट बढ़े, बल्कि हर सीट पर पार्टी का वोट प्रतिशत भी बढ़ा है। शहरों के विकास पर योगी आदित्यनाथ (CM Yogi)  की पैनी नजर की बदौलत पूरा यूपी भगवामय हो गया है। पहली बार बनी शाहजहांपुर सीट जहां भाजपा के खाते में आई, वहीं पिछली बार जिस मेरठ-अलीगढ़ में हार का सामना करना पड़ा था वहां भी इस बार पार्टी विजयी हुई। यही नहीं यहां बीजेपी को काफी संख्या में वोट भी प्राप्त हुए हैं। मतदाताओं ने सिर्फ और सिर्फ योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) के विकास और कानून व्यवस्था के बलबूते वोट देकर भाजपा का कमल खिलाया।

2017 की बजाय 2023 में हर सीट पर बढ़े वोट

2017 में योगी आदित्यनाथ (CM Yogi)  सरकार ने कामकाज संभाला तो 16 सीटों पर हुए चुनाव में 14 पर कमल खिला। मेरठ व अलीगढ़ की सीट बसपा के खाते में गई। 2023 में यह आंकड़ा सभी सीटों की जीत पर पहुंच गया। 2017 में अयोध्या में भाजपा को 44,642 वोट मिले तो 2023 में यह आंकड़ा 77494 हो गया।

आगरा में 2017 में भाजपा को 2,17,881 वोट मिले और 2023 में 2,67,925 वोट। कानपुर में 3,96,725 वोट की अपेक्षा 2023 में यहां भाजपा ने 4,40,352 वोट हासिल कए। गाजियाबाद में 2017 में 2,82,793 वोट मिले थे और 2023 में 3,50,905 वोट मिले।

निवर्तमान महापौर का वोट और प्रतिशत भी बढ़ा

भाजपा ने 2023 में तीन सीटों पर निवर्तमान महापौर को टिकट थमाया। कानपुर से प्रमिला पांडेय, बरेली से उमेश गौतम व मुरादाबाद से विनोद अग्रवाल को टिकट दिया गया। इन तीनों सीटों पर तुलनात्मक विश्लेषण में भाजपा को इस बार पिछली बार से अधिक वोट मिले। यहां कुल मिले वोटों का प्रतिशत भी बढ़ा।

तहसीलों की कार्यप्रणाली में व्यापक सुधार जरूरी, समय सीमा के भीतर हों काम: सीएम योगी

प्रमिला पांडेय को कानपुर में 2017 में 3,96,725 वोट (42.1 फीसदी) मिले थे। 2023 में इन्हें 4,40,353 वोट मिले। बरेली में उमेश गौतम को 2017 में 1,39,127 वोट (40.73) और 2023 में 1,67,385 वोट (47.54) वोट मिले। मुरादाबाद में 2017 में विनोद अग्रवाल को 94677 वोट मिले थे। इस बार यह आंकड़ा 1.21 लाख वोटों से अधिक का है।

सीट 2017 2023

— अयोध्या 44 हजार से अधिक वोट (44.89) 77 हजार से अधिक (48.67 फीसदी)
— आगरा 2.17 लाख से अधिक वोट (42.77) 2.67 लाख से अधिक वोट (50.87)
–कानपुर 3.96 लाख से अधिक वोट (42.1) 4.40 लाख से अधिक (48.03 फीसदी)
–गाजियाबाद 2.82 लाख से अधिक वोट (49.86) 3.50 लाख से अधिक (58.12 फीसदी)
— गोरखपुर 1.46 लाख से अधिक वोट (47.72) 1.80 लाख से अधिक ( 49.79 फीसदी)
— झांसी 77 हजार से अधिक वोट (35.29) 1.23 लाख से अधिक वोट (57.15 फीसदी)
— प्रयागराज 1.31 लाख से अधिक वोट (40.3) 2.35 लाख से अधिक (47.66 फीसदी)
— फिरोजाबाद 98 हजार से अधिक वोट (34.99) 101476 वोट (36.03 फीसदी)
–बरेली 1.39 लाख से अधिक वोट (40.73) 1.67 लाख से अधिक वोट (47.54 फीसदी)
– वृंदावन-मथुरा 1 लाख से अधिक वोट (41.34) 1.45 लाख से अधिक (52.6 फीसदी)
— मुरादाबाद 94 हजार से अधिक वोट (35.65) 1.21 लाख से अधिक (41.71 फीसदी)
— लखनऊ 3.77 लाख से अधिक वोट (41.94) 5 लाख से अधिक वोट (48.52 फीसदी)
— वाराणसी 1.92 लाख से अधिक वोट (42.53) 2.91 लाख से अधिक वोट (46.56 फीसदी)
— सहारनपुर 1.21 लाख से अधिक वोट (36.55) 1.54 लाख से अधिक वोट (45.68 फीसदी)

नोट- 2017 व 2023 में भाजपा की सीटों का अंतर (भाजपा को मिले वोट प्रतिशत)

Tags: Lucknow Newsnikay chunav resultYogi News
Previous Post

बिजली चोरी रोकने के अभियान को मिल रहा जनता का भरपूर साथ

Next Post

‘अपणों स्कूल, अपणू प्रमाण’ के तहत स्कूल में ही बनेंगे 11वीं व 12वीं के छात्रों के जरूरी प्रमाण पत्र

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi
Main Slider

सीएम योगी ने दी प्रतीक यादव के पार्थिव शरीर को पुष्पांजलि, भावुक नजर आई अपर्णा यादव

13/05/2026
PM Modi
Main Slider

ईंधन बचत को लेकर PM मोदी की पहल, काफिले में शामिल वाहनों की संख्या घटाई

13/05/2026
CM Dhami
Main Slider

CM धामी कैबिनेट की बड़ी बैठक, राज्य में ऊर्जा और ईंधन बचत को लेकर लिए गए अहम फैसले

13/05/2026
CM Vishnudev
राजनीति

ऊर्जा संरक्षण की दिशा में उठाया गया हर कदम राष्ट्रनिर्माण में योगदान है : मुख्यमंत्री साय

13/05/2026
Pratik Yadav
Main Slider

घर लाया गया प्रतीक यादव का पार्थिव शरीर, सीएम योगी 3 बजे अपर्णा यादव के घर जाएंगे

13/05/2026
Next Post
Apanu School Apnu Praman

'अपणों स्कूल, अपणू प्रमाण' के तहत स्कूल में ही बनेंगे 11वीं व 12वीं के छात्रों के जरूरी प्रमाण पत्र

यह भी पढ़ें

Rahul Gandhi

‘मुझे आज मंदिर जाने से रोका जा रहा’, राहुल गांधी ने लगाया आरोप

22/01/2024
Sports

प्रदेश के उत्कृष्ट खिलाड़ियों के आड़े नहीं आएगी धन की कमी

11/11/2022
Earthquake

भूकंप के तेज झटकों से कांपी यहां की धरती, सत्र छोड़कर भागे संसद

19/07/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version